मेरठ: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय मधुबनी लोक कला प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ

On

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ, परिसर में आज कुलपति प्रोफेसर संगीता शुक्ला ने तीन दिवसीय मधुबनी लोक कला प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ किया। इस कार्यशाला का संचालन एवं प्रशिक्षण लोक कलाकार व प्रशिक्षक प्रोफेसर अल्का तिवारी के द्वारा किया जा रहा है।
कार्यक्रम की अध्यक्षा कुलपति कार्यशाला की सफलता हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्होंने कहा कि भारतीय लोक कला हमारे सांस्कृतिक अस्तित्व की पहचान है। इसे नई पीढ़ी तक पहुंचाना आवश्यक है। उन्होंने प्रतिभागियों में सृजनशीलता परंपरा और कलामूल्यों के संरक्षण पर जोर दिया।

मधुबनी लोककला निशुल्क प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ लोक कलाकार एवं प्रशिक्षक प्रोफेसर अलका तिवारी की दिशा निर्देशन में उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। लोक कलाकार प्रोफेसर अलका तिवारी ने इस कला प्रशिक्षण कार्यशाला मे मुख्य रूप से बिहार की। पारंपरिक चित्रकला मधुबनी चित्रकला का प्रशिक्षण दिया। जिसमें सभी प्रतिभागियों को मधुबनी चित्रकला का प्रशिक्षण देते हुए अन्य पारंपरिक कलाओं के ऐतिहासिक महत्व, तकनीकी विधियों और सौंदर्यात्मक विशेषताओं के बारे में जानकारी साझा की। प्रतिभागियों को प्राकृतिक रंगों, पारंपरिक तकनीकों, पौराणिक विषयों और ज्यामितीय पैटर्न को बनाना सिखाया गया।
उन्होंने बताया तीन दिवसीय मधुबनी लोक कला निशुल्क प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्देश्य विशेष रूप से लोक कला के संरक्षण, संवर्धन एवं शिक्षण जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों तथा स्थानीय कला-प्रेमियों को भारत की विविध पारंपरिक लोक कलाओं से जोड़ना है।

और पढ़ें सहारनपुर में डेढ़ सौ ग्राम चरस के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

इस कार्यशाला में 50 युवा प्रतिभागियों एवं बेटियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षण में मधुबनी कला की पारंपरिक रेखांकन शैली प्राकृतिक रंग की तैयारी प्रतीकात्मक व आकृतियों का अध्ययन एवं लोक कथाओं की प्रस्तुति  पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
कार्यशाला को सफल बनाने में डॉक्टर पूर्णिमा वशिष्ठ, डा रीता सिंह डॉ॰ शालिनी धामा ,दीपांजली, कृतिका एवं खालिद एवं लोक कलाकार सुश्री विनीता गुप्ता का विशेष सहयोग रहा ।जिनके मार्गदर्शन एवं समन्वय से प्रशिक्षण सत्र सुचारु एवं प्रभावी रूप से संपन्न हो रहे हैं।

और पढ़ें लखनऊ में कार से अगवा कर रायबरेली में किसान की हत्या, उन्नाव में लाश जलाकर फेंकी, 5 आरोपी गिरफ्तार

कार्यशाला के प्रथम दिन प्रतिभागियों को मिथिला शैली के इतिहास रेखांकन तकनीक और पारंपरिक प्रतीक चिन्हों से परिचित कराया गया आगामी दो दिनों से उन्नत शैली रंग संयोजन और प्रस्तुति तकनीक पर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इस कार्यशाला मे लोक कलाकार एवं प्रशिक्षक विनीता गुप्ता दीपांजलि ,कृतिका को लोक कला के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य हेतु सम्मानित भी किया गया। कार्यशाला के समापन पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

और पढ़ें सर्द हवाओं ने गिराया तापमान, प्रदूषण से मिली राहत: मेरठ में ठंड बढ़ी

लेखक के बारे में

नवीनतम

मेरठ: ब्रहमपुरी पुलिस ने सट्टा खाईबाड़ी करते युवक को रंगे हाथ पकड़ा, पर्चियां और नकदी बरामद

मेरठ। थाना ब्रहमपुरी पुलिस ने सट्टे की खाईबाडी करने वाला युवक गिरफ्तार किया है। चेकिंग अभियान के दौरान थाना ब्रहमपुरी...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: ब्रहमपुरी पुलिस ने सट्टा खाईबाड़ी करते युवक को रंगे हाथ पकड़ा, पर्चियां और नकदी बरामद

UP की बेटी ने की भगवान कृष्ण से शादी – भक्ति की अनुपम मिसाल!

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक अनोखी और भावनाओं से भरी घटना सामने आई है, जिसने लोगों को हैरान...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
UP की बेटी ने की भगवान कृष्ण से शादी – भक्ति की अनुपम मिसाल!

दिनदहाड़े डॉक्टर पर हमला! क्लीनिक में घुसे चार दबंग, पिटाई का फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल

मेरठ से इस वक्त एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है… जहाँ चार दबंगों ने दिनदहाड़े एक डॉक्टर के क्लीनिक...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
दिनदहाड़े डॉक्टर पर हमला! क्लीनिक में घुसे चार दबंग, पिटाई का फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल

सहारनपुर: गागलहेड़ी में सड़क पार कर रहे युवक को कार ने मारी टक्कर, हालत गंभीर; चालक फरार

सहारनपुर (गागलहेडी)। कार की टक्कर से सड़क पार कर रहा एक युवक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार गांव दिनारपुर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: गागलहेड़ी में सड़क पार कर रहे युवक को कार ने मारी टक्कर, हालत गंभीर; चालक फरार

अवैध कब्जा मामले में राज्यमंत्री निदेश खटीक की भूमिका की हो जांच : आजाद अधिकार सेना

मेरठ। हस्तिनापुर विधानसभा के ग्राम बेला में 1600 बीघा से अधिक सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्ज़े — भूमाफियाओं को संरक्षण...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
अवैध कब्जा मामले में राज्यमंत्री निदेश खटीक की भूमिका की हो जांच : आजाद अधिकार सेना

उत्तर प्रदेश