यूपी बोर्ड परीक्षा 2026: प्रवेश पत्र भूलने पर भी परीक्षा देने की सुविधा, नए नियम लागू

मेरठ। यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में इस बार काफी बदलाव किए गए हैं। यूपी बोर्ड की परीक्षा इस बार 18 फरवरी से शुरू हो रही है। बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे परीक्षार्थियों को इस बार काफी सहूलियत दी गई है। सबसे बड़ी सहूलियत प्रवेश पत्र को लेकर है। अगर परीक्षार्थी प्रवेश पत्र परीक्षा केंद्र पर ले जाना भूल जाते हैं तो भी वो परीक्षा कक्ष में बिना किसी बाधा के परीक्षा दे सकेंगे। यूपी बोर्ड मेरठ के क्षेत्रीय सचिव ज्योति प्रसाद ने बताया कि बोर्ड परीक्षा की सभी तैयारी पूरी हो गई हैं। सीआईओएस की देखरेख में पूरी परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि नकलविहीन और शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए सभी जरूरी इंतजाम शिक्षा विभाग और प्रशासन की ओर से किए गए हैं।

क्षेत्रीय सचिव ने बताया कि इस बार बोर्ड परीक्षार्थियों को एक बड़ी राहत दी गई है। अगर कोई परीक्षार्थी परीक्षा के दिन प्रवेशपत्र लाना भूल जाता है, तो उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति प्रदान की जाएगी। ऐसे छात्र को परीक्षा में बैठने से नहीं रोका जाएगा।
छात्र को देना होगा शपथ पत्र
उन्होंने बताया कि हालांकि, इसके लिए छात्र को एक शपथपत्र देना होगा कि वह अगले दिन की परीक्षा में प्रवेशपत्र जरूर लेकर आएगा। यह सुविधा केवल एक बार अभ्यार्थी के लिए मान्य होगी। उन्होंने बताया कि हालांकि यह व्यवस्था पहले भी थी, लेकिन इसके निर्देश लागू नहीं किए गए थे। इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में इसको लेकर औपचारिक रूप से निर्देश जारी किए गए हैं।

सहारनपुर में ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से 13 वर्षीय छात्र की मौत ये भी पढ़ें  सहारनपुर में ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से 13 वर्षीय छात्र की मौत

शिक्षकों को करनी होगी 20 पालियों में डयूटी
बोर्ड परीक्षा में राजकीय और एडेड स्कूलों के शिक्षकों की ड्यूटी में इस बार अहम बदलाव किए गए हैं। अब कक्ष निरीक्षक के रूप में जिन शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। उन्हें 20 पालियों में ड्यूटी देना जरूरी होगा। पहले कुछ मामलों में शिक्षक आपसी समन्वय या अधिकारियों से अनुरोध कर अपनी ड्यूटी कम करा लेते थे। लेकिन इस बार ऐसा नहीं चलेगा। सभी व्यवस्था आनलाइन होगी। जिसमें शिक्षकों की डयूटी का पूरा ब्यौरा यूपी बोर्ड की साइट पर होगा।

सहारनपुर के बेहट में दंपति पर लाठी-डंडों से हमला, दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज ये भी पढ़ें  सहारनपुर के बेहट में दंपति पर लाठी-डंडों से हमला, दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

रुपये को माना जाएगा नकल सामग्री
क्षेत्रीय सचिव ने बताया कि इस बार एक और नई व्यवस्था की गई है। पिछले कई सालों से देखने में आ रहा है कि परीक्षार्थी उत्तर पुस्तिका में रुपये रख देता है और एक नोट लिख देता है। लेकिन इस बार अगर कोई परीक्षार्थी उत्तर पुस्तिका में रुपये रखता पकड़ा या पाया गया तो उसकी उत्तर पुस्तिका लॉक कर दी जाएगी। इसे नकल माना जाएगा। नकल सामग्री में अब रुपये को भी शामिल कर दिया गया है। इसके लिए परीक्षार्थी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

कानपुर में VIP स्वागत से थमा ट्रैफिक! बीच सड़क माला पहनते दिखे डिप्टी CM ये भी पढ़ें  कानपुर में VIP स्वागत से थमा ट्रैफिक! बीच सड़क माला पहनते दिखे डिप्टी CM

Views: 40

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

नवीनतम

मुजफ्फरनगर: एक करोड़ की लागत से बने आरोग्य पथ पर पथराव का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

   मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसने प्रशासन...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: एक करोड़ की लागत से बने आरोग्य पथ पर पथराव का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

मुजफ्फरनगर में रामपुरी के प्लॉट और रास्ते में फेंका कूड़ा, जमकर हुआ बवाल 

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका द्वारा शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का जिम्मा संभालने वाली जेएस एनवायरो सर्विस प्रा.लि. एक बार...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में रामपुरी के प्लॉट और रास्ते में फेंका कूड़ा, जमकर हुआ बवाल 

शामली में व्यावसायिक गैस सिलेंडर की सप्लाई प्रभावित, होटल और भोजनालय संचालक परेशान

शामली। गैस सप्लाई में आई कमी के चलते जनपद में घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति प्रभावित होने...
शामली 
शामली में व्यावसायिक गैस सिलेंडर की सप्लाई प्रभावित, होटल और भोजनालय संचालक परेशान

सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो छिनैती के आरोपी घायल हालत में गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान छिनैती के मुकदमें में फरार चल रहे दो बदमाशों को घायलावस्था...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो छिनैती के आरोपी घायल हालत में गिरफ्तार

सहारनपुर में नशा तस्कर गिरफ्तार, 238 ग्राम चरस बरामद

सहारनपुर। थाना कुतुबशेर पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 238 ग्राम चरस बरामद कर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में नशा तस्कर गिरफ्तार, 238 ग्राम चरस बरामद

उत्तर प्रदेश

संभल में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने पति और ससुर पर लगाए गंभीर आरोप

संभल। जनपद संभल के चंदौसी क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। बताया...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने पति और ससुर पर लगाए गंभीर आरोप

UP पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': 50 हजार का इनामी गो-तस्कर गुजरात में धराया

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स की प्रयागराज फील्ड इकाई ने 50 हजार रुपये के इनामी गाे तस्कर को गुजरात...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
UP पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': 50 हजार का इनामी गो-तस्कर गुजरात में धराया

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर