100 करोड़ के बीमा घोटाले का पर्दाफाश: मेरठ के विशाल सिंघल ने क्लेम के लिए की मां, पत्नी और पिता की हत्या

मेरठ। गंगानगर निवासी विशाल सिंघल ने बीमा क्लेम हड़पने के लिए पत्नी, मां और पिता की हत्या की। पत्नी ने पुलिस को राज बताया तो हापुड़ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। अब तक 100 करोड़ से ज्यादा का बीमा घोटाला सामने आ चुका है, ईडी भी केस दर्ज कर चुकी है।
मेरठ के गंगानगर निवासी विशाल सिंघल की साजिश का राज संभल पुलिस तक उसकी मेरठ निवासी पत्नी ने पहुंचाया था। संभल पुलिस ने जांच पड़ताल की तो हकीकत सामने आ गई। इसके बाद ही मामले की जानकारी हापुड़ पुलिस तक पहुंची और पिता की हत्या करने का आरोपी विशाल और उसका साथी गिरफ्तार किया गया।
आरोपी की पत्नी ने संभल पुलिस को बताया था कि उसके पति ने 2017 में मां, फिर पत्नी और उसके बाद पिता की हत्या की। मां और पत्नी की मौत भी हादसा बताई और बीमा क्लेम हड़प लिया था। इसके बाद ही 2024 में पिता की हत्या की साजिश की और 39 करोड़ रुपये की बीमा पॉलिसी कराईं। इसके बाद हत्या कर दी और हादसा बताकर क्लेम पाने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। संभल पुलिस की प्राथमिक जांच में यह आरोप सही पाए गए थे।