मेरठ। मेरठ के थाना जानी क्षेत्र में देर रात एक युवक पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। जिससे तीन गोली घाट गांव निवासी संजय के पेट में लगी हैं। उसको गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार, संजय उर्फ मीठा पर सनराइज होटल के पास बाइक सवार हमलावर ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। गोली लगने से संजय लहूलुहान होकर गिर पड़ा, जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
बताया जा रहा है कि संजय ने घाट निवासी पूर्व प्रधान गजराज के पुत्र संजय से बाईपास स्थित सनराइज होटल किराए पर लिया है। होटल के पास ही हुए इस हमले से मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।
सूचना मिलते ही जानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल संजय को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसकी हालत चिंताजनक है। अस्पताल में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। फायरिंग के आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी की फुटेज निकालवाई जा रही है।