विधायक राहुल प्रकाश कोल का निधन, कैंसर का चल रहा था इलाज
मिर्जापुर। मिर्जापुर के छानबे विधानसभा सीट से अपना दल एस के विधायक राहुल प्रकाश कोल का आज बीमारी के चलते निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उनका मुंबई में कैंसर का इलाज चल रहा था। कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि परिवार की ओर से अभी कोई बयान […]
मिर्जापुर। मिर्जापुर के छानबे विधानसभा सीट से अपना दल एस के विधायक राहुल प्रकाश कोल का आज बीमारी के चलते निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उनका मुंबई में कैंसर का इलाज चल रहा था। कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि परिवार की ओर से अभी कोई बयान नहीं आया है।
उनके निधन पर पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल, प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, प्रवक्ता राजेश पटेल आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की है। राहुल प्रकाश कोल छानबे विधानसभा सीट पर लगातार दूसरी बार विजयी हुए थे और विधायक बने थे।
2017 विधान सभा चुनाव में वे सबसे कम उम्र के विधायक बने थे। उनके पिता पकौड़ी लाल कोल राबर्ट्सगंज सीट से अपना दल एस के सांसद हैं। 14 जनवरी को पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने उनसे मुलाकात की थी और इस दौरान राहुल कोल के रोने के समय उनको ढाढस बंधाते उनकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर दिखी थी। कोल बिरादरी का राहुल प्रकाश कोल बड़ा चेहरा थे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां