मुरादाबाद में विश्व हिन्दू परिषद के सह जिला मंत्री को गोली मारी, नगर निगमकर्मी ने चलाई थी गोली
मुरादाबाद । मुरादाबाद में विश्व हिन्दू परिषद के सहजिला मंत्री संतोष पंडित को नगर निगम के एक संविदा कर्मी ने शनिवार को सरेराह को गोली मार दी। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल संतोष का उपचार दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है। विहिप नेता को सरेराह गोली मारे जाने की […]
मुरादाबाद । मुरादाबाद में विश्व हिन्दू परिषद के सहजिला मंत्री संतोष पंडित को नगर निगम के एक संविदा कर्मी ने शनिवार को सरेराह को गोली मार दी। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल संतोष का उपचार दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
विहिप नेता को सरेराह गोली मारे जाने की घटना से शहर में सनसनी फैल गई है। पुलिस के उच्चाधिकारी वारदात की तह तक जाने में जुटे हैं। हमलावर फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से दूर है। सूचना मिलते ही एसएसपी और एसपी सिटी भी अस्पताल में पहुंच गए हैं।
थाना मझोला एसएचओ धनंजय सिंह के मुताबिक थाना क्षेत्र में नया मुरादाबाद पाकेट दो के रहने वाले संतोष पंडित पुत्र वाचस्पति पंडित विश्व हिन्दू परिषद के जिला सहमंत्री हैं। शनिवार दोपहर में बुद्ध बाजार स्थित प्रेमचुनरिया वैंकेट हाल में एक बैठक का आयोजन हुआ था। विहिप नेता बैठक में शामिल होने पहुंचे।
इस बीच नगर निगम के संविदा कर्मी व पूर्व परिचित आरोपित रजत शर्मा निवासी बंगला गांव थाना नागफनी ने विहिप नेता के मोबाइल फोन पर कई बार काल किया। वह काल कर विहिप नेता को मानसरोवर कालोनी तिराहे पर बुला रहा था। बैठक में शामिल होने के बाद विहिप नेता मानसरोवर कालोनी तिराहे पर पहुंचे। तभी रजत ने तमंचा उनकी कमर में सटाकर फायर झोंक दिया।
ये भी पढ़ें पुलवामा हमले की बरसी: पीएम मोदी ने किया शहीद जवानों को याद, खड़गे-शरद पवार ने भी दी श्रद्धांजलिगोली लगते ही विहिप नेता मानसरोवर कालोनी तिराहे पर गिर पड़े। मौका पाते ही हमलावर फरार हो गया। घायलावस्था में विहिप नेता को राहगीरों ने साईं अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक जांच में पता चला है कि विहिप नेता संतोष पंडित व रजत शर्मा के बीच कोई पुराना विवाद चल रहा है।
रजत मुरादाबाद नगर निगम में संविदा कर्मी के रूप में तैनात है। विहिप नेता को गोली लगने की खबर पूरे शहर में जंगल में आग की तरह फैल गई। हिन्दूवादी संगठनों के दर्जनों कार्यकर्ता तुरंत साईं अस्पताल पहुँच गए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना व पुलिस अधीक्षक नगर अखिलेश भदौरिया भी साईं अस्पताल पहुंच गए । पुलिस के उच्चाधिकारी परिजनों की मदद से घटना की तह तक जाने में जुटे हैं। विहिप नेता को गोली मारे जाने की घटना के बाद मझोला में तनाव का माहौल हैं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां