मुरादाबाद: अमेरिकी राष्ट्रपति की 'ट्रंप रिफंड' नीति से चमकी पीतल नगरी; निर्यात शुल्क में 25% की भारी कटौती से व्यापारी गदगद
9 फरवरी से लागू हुआ ऐतिहासिक फैसला, न्यूयॉर्क गिफ्ट फेयर में मुरादाबाद के उत्पादों की मचेगी धूम, कारीगरों में लौटी मुस्कान
मुरादाबाद- उत्तर प्रदेश की 'धातु नगरी' मुरादाबाद के लिए सात समंदर पार अमेरिका से एक बड़ी और राहत भरी खबर आई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की 'ट्रंप रिफंड' नीति के तहत 9 फरवरी से मुरादाबाद के निर्यातित हस्तशिल्प और पीतल उत्पादों पर लगने वाले टैरिफ (आयात शुल्क) में लगभग 25 प्रतिशत की कमी कर दी गई है। इस फैसले के बाद मुरादाबाद के निर्यातकों और व्यापारियों में भारी उत्साह है, क्योंकि अमेरिका इस शहर के हस्तशिल्प उद्योग का सबसे बड़ा बाजार है।
इस बड़ी राहत के बीच मुरादाबाद के करीब 40 बड़े निर्यातक 15 से 18 फरवरी तक न्यूयॉर्क में आयोजित होने वाले 'गिफ्ट फेयर' में हिस्सा लेने की तैयारी कर रहे हैं। निर्यातकों को उम्मीद है कि ट्रंप रिफंड का लाभ उठाकर वे इस बार रिकॉर्ड ऑर्डर बुक करेंगे। व्यापारी नेता उमेश शर्मा और चैंबर के पदाधिकारियों ने इस नीति का स्वागत करते हुए इसे मुरादाबाद की अर्थव्यवस्था के लिए 'संजीवनी' करार दिया है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
अभिषेक भारद्वाज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 11 वर्षों से मुरादाबाद मंडल की पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है। वे मुरादाबाद के प्रतिष्ठित एसएस न्यूज़ चैनल में संपादकीय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुके हैं। मुरादाबाद की राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है। वर्तमान में वे रॉयल बुलेटिन के मुरादाबाद जिला प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

टिप्पणियां