मुरादाबाद: DIG मुनिराज ने किया SSP कार्यालय का औचक निरीक्षण; जनसुनवाई में सुनीं फरियादें, शिकायतों के लिए दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम

एसएसपी सतपाल अंतिल और एसपी ग्रामीण की मौजूदगी में खंगाले अभिलेख; बोले DIG- 'जनता का विश्वास ही पुलिस का सबसे बड़ा हथियार'

मुरादाबाद। मुरादाबाद रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) मुनिराज ने सोमवार को कचहरी परिसर स्थित एसएसपी कार्यालय का औचक निरीक्षण कर पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया। निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने न केवल कार्यालय के अभिलेखों और रजिस्टरों की बारीकी से जांच की, बल्कि जनसुनवाई में आए फरियादियों के बीच बैठकर उनकी समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने एसएसपी सतपाल अंतिल को सख्त निर्देश दिए कि जनसुनवाई में आने वाली हर शिकायत का निस्तारण अधिकतम 72 घंटे के भीतर सुनिश्चित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान एसपी ग्रामीण आकाश भी मौजूद रहे, जिनसे डीआईजी ने ग्रामीण क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण और हालिया पुलिसिंग व्यवस्था की रिपोर्ट तलब की। डीआईजी मुनिराज ने महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और नशे के खिलाफ चल रहे अभियानों की समीक्षा करते हुए कहा कि पुलिस की कार्यशैली में पारदर्शिता और संवेदनशीलता अनिवार्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर ढिलाई या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

13 साल से कोमा में युवक… सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति! ये भी पढ़ें  13 साल से कोमा में युवक… सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति!

एसएसपी सतपाल अंतिल ने डीआईजी को आश्वस्त किया कि दिए गए निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा और सभी थाना प्रभारियों को जनसुनवाई के मामलों में त्वरित कार्रवाई के लिए निर्देशित कर दिया गया है। डीआईजी के इस सक्रिय रुख से पुलिस महकमे में अनुशासन के साथ-साथ आम जनता में सुरक्षा और विश्वास का भाव जागृत हुआ है।

UP में 'त्योहारों और परीक्षाओं' का महा-महीना: सीएम योगी का जीरो टॉलरेंस अलर्ट, पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता पर भी पैनी नजर ये भी पढ़ें  UP में 'त्योहारों और परीक्षाओं' का महा-महीना: सीएम योगी का जीरो टॉलरेंस अलर्ट, पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता पर भी पैनी नजर

Views: 34

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अभिषेक भारद्वाज। मंडल प्रभारी। मुरादाबाद  Picture

अभिषेक भारद्वाज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 11 वर्षों से मुरादाबाद मंडल की पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है। वे मुरादाबाद के प्रतिष्ठित एसएस न्यूज़ चैनल में संपादकीय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुके हैं। मुरादाबाद की राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है। वर्तमान में वे रॉयल बुलेटिन के मुरादाबाद जिला प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर: बुढ़ाना डीएवी महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने अंतरराष्ट्रीय शैक्षिक कॉन्क्लेव का अनुभव 

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। नई दिल्ली स्थित 'भारत मंडपम' में आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय शैक्षिक कॉन्क्लेव में बुढ़ाना के डीएवी महाविद्यालय...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: बुढ़ाना डीएवी महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने अंतरराष्ट्रीय शैक्षिक कॉन्क्लेव का अनुभव 

बुलंदशहर में सनसनी: घर के अंदर मिले देवर-भाभी और मासूम बच्ची के शव, जांच में जुटी पुलिस

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खुर्जा कोतवाली क्षेत्र स्थित नेहरूपुर इंड्रिस्ट्रियल एरिया के पास खेत में तीन शव...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बुलन्दशहर 
बुलंदशहर में सनसनी: घर के अंदर मिले देवर-भाभी और मासूम बच्ची के शव, जांच में जुटी पुलिस

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में चिकित्सक को धमकी देने वाला बदमाश सलाखों के पीछे पहुँचा 

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के चर्चित चिकित्सक डॉ. सोनू कश्यप को जान से मारने की धमकी देने और षड्यंत्र रचने...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में चिकित्सक को धमकी देने वाला बदमाश सलाखों के पीछे पहुँचा 

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में अपनी मिट्टी से जुड़े अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी, 56 बीघा कृषि भूमि का कराया बैनामा 

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सफलता के शिखर...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में अपनी मिट्टी से जुड़े अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी, 56 बीघा कृषि भूमि का कराया बैनामा 

लापता 6 छात्राओं की बरामदगी के लिए चांदपुर थाने पर प्रदर्शन, शिवसेना व परिजनों में आक्रोश

बिजनौर | उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के शहर चांदपुर में इंटरमीडिएट की परीक्षा देने गई 6 छात्राओं के लापता...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
लापता 6 छात्राओं की बरामदगी के लिए चांदपुर थाने पर प्रदर्शन, शिवसेना व परिजनों में आक्रोश

उत्तर प्रदेश

बुलंदशहर में सनसनी: घर के अंदर मिले देवर-भाभी और मासूम बच्ची के शव, जांच में जुटी पुलिस

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खुर्जा कोतवाली क्षेत्र स्थित नेहरूपुर इंड्रिस्ट्रियल एरिया के पास खेत में तीन शव...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बुलन्दशहर 
बुलंदशहर में सनसनी: घर के अंदर मिले देवर-भाभी और मासूम बच्ची के शव, जांच में जुटी पुलिस

लापता 6 छात्राओं की बरामदगी के लिए चांदपुर थाने पर प्रदर्शन, शिवसेना व परिजनों में आक्रोश

बिजनौर | उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के शहर चांदपुर में इंटरमीडिएट की परीक्षा देने गई 6 छात्राओं के लापता...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
लापता 6 छात्राओं की बरामदगी के लिए चांदपुर थाने पर प्रदर्शन, शिवसेना व परिजनों में आक्रोश

मेरठ में गैस को लेकर प्रशासन अलर्ट! SSP अविनाश पांडे ने की एजेंसियों के साथ बैठक

   मेरठ। मुजफ्फरनगर और शामली के बाद अब मेरठ में भी रसोई गैस की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग की शिकायतों...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में गैस को लेकर प्रशासन अलर्ट! SSP अविनाश पांडे ने की एजेंसियों के साथ बैठक

पूर्वांचल में विस्तार देने काे लेकर आरएलडी 15 मार्च को देवरिया में करेगी जनसभा, जयंत चौधरी करेंगे संबोधित

देवरिया। राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) 15 मार्च को देवरिया में विशाल जनसभा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर 
पूर्वांचल में विस्तार देने काे लेकर आरएलडी 15 मार्च को देवरिया में करेगी जनसभा, जयंत चौधरी करेंगे संबोधित

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम