सवालों पर आजम खान ने कान पर उंगली रख किया इशारा- सुनाई नहीं देता..न बोल सकता हूं

On

मुरादाबाद। सोमवार को करीब 14 साल पुराने छजलैट मामले में आजम खान जिले की MP-MLA कोर्ट में पेश हुए। जहां मीडिया के सवालों पर आजम ने मुंह और कानों पर उंगली रख ली। और इशारा किया कि मुझे कुछ सुनाई नहीं देता है। दरअसल संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर आजम से प्रतिक्रिया मांगी […]

मुरादाबाद। सोमवार को करीब 14 साल पुराने छजलैट मामले में आजम खान जिले की MP-MLA कोर्ट में पेश हुए। जहां मीडिया के सवालों पर आजम ने मुंह और कानों पर उंगली रख ली। और इशारा किया कि मुझे कुछ सुनाई नहीं देता है।

दरअसल संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर आजम से प्रतिक्रिया मांगी गई, तो उन्होंने कानों की तरफ उंगली करके इशारा किया। मानो कह रहे हों कि मुझे सुनाई नहीं देता। सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बाबत पूछे सवाल पर आजम खान ने मुंह पर उंगली रख ली। इसी तरह बाकी सवालों को भी आजम खान कान और मुंह पर उंगली रखकर टाल गए। इससे पहले आजम खान जब कोर्ट में पेशी के बाद बाहर आए, तो मीडिया कर्मियों से मुखातिब हुए। लगा कि वह सवालों के जवाब देंगे। लेकिन एक मिनट से भी कम वक्त में वह अपनी कार में जा बैठे।

साल का पहला चंद्र ग्रहण: ग्रहण के दौरान बंद रहे मुरादाबाद में मंदिरों के कपाट ये भी पढ़ें  साल का पहला चंद्र ग्रहण: ग्रहण के दौरान बंद रहे मुरादाबाद में मंदिरों के कपाट

आपको बता दें कि अपनी काले रंग की कार से आजम सोमवार दोपहर करीब पौने एक बजे मुरादाबाद कचहरी पहुंचे। अमूमन अपने बेटे अब्दुल्ला आजम के साथ आने वाले आजम आज ड्राइवर के साथ अकेले पहुंचे थे। आंखों पर काले रंग का चश्मा लगाए आजम MP-MLA कोर्ट से थोड़ी दूरी पर कार से उतरे। फिर अपने वकील के साथ सीधा कोर्ट में चले गए। करीब एक घंटे बाद गंभीर मूड में कोर्ट से बाहर आए आजम मीडिया को देख अपने चिरपरिचित अंदाज में मुस्कराए भी। इसी दौरान उनकी नजर पत्रकारों के बीच खड़े एक वकील पर पड़ी, तो तंज कसने से भी नहीं चूके। आजम बोले- वकील होकर..आप ये काम क्यों कर रहे हैं? इन्हें (मीडिया) करने दीजिए। इस पर वकील ने कहा कि वह जर्नलिस्ट भी हैं। तो आजम ने फिर तंज कसा- अच्छा टू इन वन हैं आप। माशाअल्लाह..लो मियां तुम्हारा काम भी ये छीने ले रहे हैं।

मुरादाबाद में होली की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर सख्त पहरा ये भी पढ़ें  मुरादाबाद में होली की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर सख्त पहरा

भागवत के बयान पर इशारा किया- मुझे कुछ सुनाई नहीं देता

मुरादाबाद: सोनकपुर ओवरब्रिज के पास पति-पत्नी के संदिग्ध शव मिलने से हड़कंप, हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी ये भी पढ़ें  मुरादाबाद: सोनकपुर ओवरब्रिज के पास पति-पत्नी के संदिग्ध शव मिलने से हड़कंप, हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

जब आजम खान से पूछा गया कि संघ प्रमुख मोहन भागवत ने जाति प्रथा के लिए पंडितों को जिम्मेदार ठहराया है। आप इसे किस तरह देखते हैं? इस पर उन्होंने दोनों कानों की तरफ उंगली घुमा कर दो बार इशारा किया कि मुझे सुनाई नहीं देता। इसके बाद उनसे पूछा गया कि सपा ने अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित की है। इस पर आपका क्या कहना है? इस बार आजम ने मुंह के आगे उंगली रखकर संकेत किया कि मैं बोल नहीं सकता।

कचहरी में रहा कड़ी सुरक्षा का घेरा

आजम खान की पेशी के दौरान कचहरी में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहे। इस दौरान SP सिटी अखिलेश भदौरिया भारी फोर्स के साथ कचहरी में मौजूद थे। सपा के स्थानीय नेता भी आजम के आने से पहले ही कचहरी पहुंच चुके थे। मगर, आजम ने किसी से बात नहीं की और सीधे अपनी कार की अगली सीट पर बैठकर रामपुर रवाना हो गए।

2008 में हूटर उतारने पर धरने पर बैठे थे आजम खान

छजलैट मामला करीब 14 साल पुराना है। हरिद्वार हाईवे पर मुरादाबाद के छजलैट थाने के सामने 29 जनवरी, 2008 को मुरादाबाद के तत्कालीन SSP प्रेम प्रकाश ने पूर्व मंत्री आजम खान की गाड़ी चेकिंग के लिए रुकवाई थी।

इसके बाद आजम की गाड़ी पर लगा हूटर उतरवा दिया था। इसे लेकर विवाद बढ़ गया था। आजम खान वहीं सड़क पर धरना देकर बैठ गए थे। इसके बाद आस-पास के जिलों से भी सपा के नेता और कार्यकर्ता छजलैट पहुंच गए थे। आजम खान समेत दूसरे सपा नेताओं पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, भीड़ को उकसा कर बवाल कराने समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया था।

आजम के अधिवक्ता शहनवाज सिब्तेन नकवी ने बताया कि मामले में अभियोजन की एविडेंस पूरी हो चुकी है। आजम खान बयान देने कोर्ट आए थे। अब मामले में डिफेंस एविडेंस के लिए 20 फरवरी की डेट लगी है।

Views: 4

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

ईरान-इजरायल संघर्ष: 10वें दौर के हमले से दहला तेहरान, श्रीलंका तट पर डूबा ईरानी पोत; वैश्विक बाजारों में हड़कंप

वाशिंगटन/तेल अवीव। मध्य-पूर्व में चल रहा सैन्य संघर्ष अब पांचवें दिन में प्रवेश कर चुका है और इसकी आग अंतरराष्ट्रीय...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
ईरान-इजरायल संघर्ष: 10वें दौर के हमले से दहला तेहरान, श्रीलंका तट पर डूबा ईरानी पोत; वैश्विक बाजारों में हड़कंप

मेरठ पुलिस ने जिसे बताया था 'अर्चिता अरोड़ा', वह निकली तुर्कमेनिस्तान की 'मुहब्बत', चार भेज दिए थे हत्या में जेल, अब सवालों में है वर्दी !

मेरठ। मेरठ पुलिस के उस 'तेज-तर्रार' खुलासे की धज्जियां उड़ गई हैं, जिसमें उन्होंने मवाना मर्डर केस को महज 5...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मेरठ 
मेरठ पुलिस ने जिसे बताया था 'अर्चिता अरोड़ा', वह निकली तुर्कमेनिस्तान की 'मुहब्बत', चार भेज दिए थे हत्या में जेल, अब सवालों में है वर्दी !

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ आशुतोष महाराज ने खोला मोर्चा, 'गुप्त पत्नी' और संपत्तियों की जांच की उठाई मांग

प्रयागराज। धर्मनगरी प्रयागराज में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराने वाले आशुतोष महाराज ने होली...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ आशुतोष महाराज ने खोला मोर्चा, 'गुप्त पत्नी' और संपत्तियों की जांच की उठाई मांग

कानपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: नशे के तस्करों से मिलीभगत पर दरोगा समेत 4 पुलिसकर्मी निलंबित

कानपुर। शहर में अवैध नशे के कारोबार पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के बीच कानपुर पुलिस...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
कानपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: नशे के तस्करों से मिलीभगत पर दरोगा समेत 4 पुलिसकर्मी निलंबित

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर आज से ट्रैफिक अलर्ट: काशी टोल से डासना के बीच बाधित रहेगा यातायात, रहें सावधान !

नई दिल्ली/मेरठ। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (DME) पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर आज से ट्रैफिक अलर्ट: काशी टोल से डासना के बीच बाधित रहेगा यातायात, रहें सावधान !

उत्तर प्रदेश

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश