मुरादाबाद-रामपुर-अमरोहा को मिला विकास का महापैकेज: प्राचीन मंदिरों के सौंदर्यीकरण से लेकर आधुनिक सुविधाओं तक

Moradabad News: प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के मंत्री ने मुरादाबाद, रामपुर और अमरोहा जिले की कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। कुल 472.89 लाख रुपये की लागत से मुरादाबाद जिले की चार प्रमुख परियोजनाओं निवाड़खास स्थित प्राचीन कामेश्वर महादेव मंदिर, बिलारी में पौड़ाखेड़ा मंदिर शाहाबाद रोड, ठाकुरद्वारा के रतुपुरा गांव का प्राचीन शिव मंदिर और हनुमान समाधि प्रेम सन्यास आश्रम न्यास में मल्टीफेसिलिटी सेंटर, हॉल, टायलेट ब्लॉक, प्रकाश व्यवस्था, स्टोन बेंच, स्टोन वर्क डस्टबिन व हार्टीकल्चर कार्यों का उद्घाटन किया गया।

2025-26 के लिए नई परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई

इसके अलावा वर्ष 2025-26 में मुरादाबाद जिले में तीन नई परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया गया। इनमें कुंदरकी के प्राचीन महादेव मंदिर में 84.13 लाख रुपये की धनराशि से विकास, नगर क्षेत्र में द्वारिकाधीश मंदिर का 81.29 लाख रुपये से सौंदर्यीकरण व पर्यटन विकास, और विश्नोई मंदिर लोधीपुर में 167.79 लाख रुपये से व्यापक सुविधाओं का निर्माण शामिल है। मंत्री ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार "सबका साथ, सबका विकास" के मंत्र पर बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ दे रही है।

हर आंगनबाड़ी से 10 हजार मांगने का वीडियो वायरल, एटा के सीडीओ निलंबित  ये भी पढ़ें  हर आंगनबाड़ी से 10 हजार मांगने का वीडियो वायरल, एटा के सीडीओ निलंबित

कार्यक्रम की शुरुआत परंपरागत विधि से हुई

मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पर्यटन मंत्री ने भारत माता और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया। इस अवसर पर कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह, विधान परिषद सदस्य डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, एमएलसी गोपाल अंजान, धनौरा विधायक राजीव तरारा और जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शेफाली सिंह ने भी संबोधित कर सरकार के विकास कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में भाजपा जिला प्रभारी राजेश यादव, जिलाध्यक्ष आकाश पाल, केके मिश्रा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनता मौजूद रही।

देवबंद में पुलिस मुठभेड़: 25 हजार का इनामी बदमाश नासिर उर्फ बाला घायल होकर गिरफ्तार ये भी पढ़ें  देवबंद में पुलिस मुठभेड़: 25 हजार का इनामी बदमाश नासिर उर्फ बाला घायल होकर गिरफ्तार

मुरादाबाद जिले को मिली बड़ी सौगात

मुरादाबाद जिले की परियोजनाओं में निवाड़खास के प्राचीन कामेश्वर महादेव मंदिर पर 116.10 लाख, बिलारी के श्री पौड़ाखेड़ा मंदिर पर 122.77 लाख, रतुपुरा स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर 110.95 लाख और प्रेम सन्यास आश्रम न्यास में 123.07 लाख रुपये की लागत से कार्य पूरे किए गए। सभी स्थलों पर मल्टीफेसिलिटी सेंटर, हॉल, प्रकाश व्यवस्था, टायलेट ब्लॉक, स्टोन वर्क और हरित सौंदर्यीकरण जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं। वहीं जिले में वर्ष 2022 में चंद्रदेव महाराज मंदिर बिलारी पर 342.61 लाख के कार्य पूर्ण हो चुके हैं, जबकि गायत्री नगर लाइनपार स्थित प्राचीन शिव मंदिर में 169.57 लाख के कार्य प्रगति पर हैं।

हाइवे पर आलू रखकर प्रदर्शन… पुलिस ने लात मारी तो भड़क गए नेताजी ये भी पढ़ें  हाइवे पर आलू रखकर प्रदर्शन… पुलिस ने लात मारी तो भड़क गए नेताजी

रामपुर जिले में कई प्रमुख परियोजनाओं का लोकार्पण

मंत्री ने रामपुर जिले में 331.76 लाख रुपये की लागत वाली 2023-24 की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण किया, जिनमें विलासपुर का प्राचीन शिव मंदिर, नवाबगंज का सिद्धमणि मंदिर मदारपुर और स्वार क्षेत्र का प्राचीन शिव मंदिर शामिल है। इन सभी स्थानों पर मल्टीपरपज सेंटर, हॉल, टायलेट ब्लॉक, स्टोन बेंच, डस्टबिन, प्रकाश व्यवस्था और हार्टीकल्चर का कार्य पूरा हुआ। साथ ही विलासपुर के चंदैन में 98 लाख रुपये से मल्टीपरपज हॉल एवं अन्य सुविधाओं का निर्माण किया गया। वर्ष 2021-22 में रिठौंडा गांव के प्राचीन शिव मंदिर पर 40.29 लाख रुपये की परियोजना भी पूरी की जा चुकी है।

अमरोहा जिले को भी मिला पर्यटन विस्तार का लाभ

अमरोहा जिले में विधानसभा धनौरा के प्राचीन शिव मंदिर पत्थरकुटी में 104.16 लाख रुपये तथा विधानसभा हसनपुर के फूलपुर विझनपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में 116.39 लाख रुपये की लागत से विकास कार्यों की घोषणा की गई। इन परियोजनाओं के पूरा होने से जिले में धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को नई दिशा मिलेगी।

Views: 29

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

दीपक शर्मा | जिला प्रभारी | शामली Picture

शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।

पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

तेजस्वी यादव का एनडीए पर तीखा हमला: पूछा- 'डबल इंजन' के बावजूद बिहार पिछड़ा क्यों?

पटना। राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने गुरुवार को एनडीए की...
Breaking News  देश-प्रदेश  बिहार 
तेजस्वी यादव का एनडीए पर तीखा हमला: पूछा- 'डबल इंजन' के बावजूद बिहार पिछड़ा क्यों?

यूपी में धुंध का कहर: 18 साल बाद मार्च में घनी धुंध, 2 दिन में मौसम और बिगड़ सकता है

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मऊ और देवरिया सहित दस शहरों में इन दिनों घने कोहरे और धुंध की चादर लिपटी...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में धुंध का कहर: 18 साल बाद मार्च में घनी धुंध, 2 दिन में मौसम और बिगड़ सकता है

बेटी की शादी से पहले गैस के लिए तरसता पिता! दिनभर लाइन में खड़ा रहा, फिर भी नहीं मिला सिलेंडर

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी से सिस्टम की लापरवाही की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो कई सवाल खड़े...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बेटी की शादी से पहले गैस के लिए तरसता पिता! दिनभर लाइन में खड़ा रहा, फिर भी नहीं मिला सिलेंडर

ईरान सहित कई देशों में फंसे तमिलनाडु के सैकड़ों मछुआरे, वतन वापसी के लिए परिवारों ने सरकार से लगाई गुहार

चेन्नई। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण ईरान सहित कई देशों में काम कर रहे तमिलनाडु के सैकड़ों मछुआरे...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
ईरान सहित कई देशों में फंसे तमिलनाडु के सैकड़ों मछुआरे, वतन वापसी के लिए परिवारों ने सरकार से लगाई गुहार

औषधीय गुणों से भरपूर है सफेद पेठे का जूस, बस जान लें सेवन के तरीके

  नई दिल्ली। अक्सर बच्चे कई पौष्टिक फल और सब्जियों को देखते ही नाक-भौं सिकोड़ने लगते हैं। तोरी, करेला और इन्हीं...
हेल्थ 
औषधीय गुणों से भरपूर है सफेद पेठे का जूस, बस जान लें सेवन के तरीके

उत्तर प्रदेश

यूपी में धुंध का कहर: 18 साल बाद मार्च में घनी धुंध, 2 दिन में मौसम और बिगड़ सकता है

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मऊ और देवरिया सहित दस शहरों में इन दिनों घने कोहरे और धुंध की चादर लिपटी...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में धुंध का कहर: 18 साल बाद मार्च में घनी धुंध, 2 दिन में मौसम और बिगड़ सकता है

बेटी की शादी से पहले गैस के लिए तरसता पिता! दिनभर लाइन में खड़ा रहा, फिर भी नहीं मिला सिलेंडर

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी से सिस्टम की लापरवाही की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो कई सवाल खड़े...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बेटी की शादी से पहले गैस के लिए तरसता पिता! दिनभर लाइन में खड़ा रहा, फिर भी नहीं मिला सिलेंडर

एक करोड़ रिश्वत मामले में सस्पेंड IAS अभिषेक प्रकाश बहाल, एक साल पहले हुए थे निलंबित, बिजनेसमैन ने की थी शिकायत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने करीब एक साल से निलंबन झेल रहे आईएएस अधिकारी अभिषेक प्रकाश को सेवा में बहाल...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
एक करोड़ रिश्वत मामले में सस्पेंड IAS अभिषेक प्रकाश बहाल, एक साल पहले हुए थे निलंबित, बिजनेसमैन ने की थी शिकायत

बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर किया सास का कत्ल, 'हार्ट अटैक' बताकर दफनाया शव, गुस्से में खोल दी पोल

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। राया थाना...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर किया सास का कत्ल, 'हार्ट अटैक' बताकर दफनाया शव, गुस्से में खोल दी पोल

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार