प्रयागराज में शराबी पिता ने बेटे को पीट-पीटकर मार डाला
प्रयागराज । प्रयागराज जिले में सोरांव थाना क्षेत्र के सेवइत बाजार में शनिवार देर रात एक शराबी पिता ने अपने ही पुत्र की पीट-पीटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पुराना रौजा मोहल्ला निवासी गुड्डू और उसके बेटे अनिल कुमार के बीच शादी का सामान खरीदने को लेकर विवाद हो गया। परिवार में सबसे छोटी बेटी काजल की शादी की तैयारियां चल रही थीं। परिजनों के अनुसार विवाद के समय दोनों नशे में थे। कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। घर के अन्य सदस्यों सुनील कुमार, अंजना और दामाद राजू ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन अनिल को गंभीर चोटें आईं और उसकी हालत बिगड़ गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोरांव भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने अनिल को मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां