सहारनपुर। नगर विधायक राजीव गुम्बर ने कहा कि सहारनपुर में बिना भेदभाव के विकास कार्य कराये जा रहे है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में सभी वर्गों का विकास किया गया है। उन्होंने कहा कि सहारनपुर की सड़कें शीघ्र ही स्मार्ट होंगी, जिससे क्षेत्र की जनता पूरी जनता लाभान्वित होगी।
नगर विधायक राजीव गुम्बर आज यहां सड़कों के निर्माण कार्यो का उद्घाटन व शिलान्यास के अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि शहर में ताबड़तोड़ विकास कार्य बिना किसी भेदभाव के कराये जा रहे है अब जल्द ही लोगों को बहुत बड़ी राहत मिलने वाली है। इस दौरान नगर विधायक राजीव गुम्बर, महापौर डॉक्टर एके सिंह व महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई ने वार्ड 27 में दारा मिलकाना में रवि गर्ग के मकान से अरुण पुंडीर के मकान तक सीसी रोड, नाली निर्माण का कार्य, वार्ड 38 में न्यू माधव नगर में रामकुमार कौशिक के मकान से योगेश धीमान व अरविंद गोयल तक सीसी रोड व नाली निर्माण, वार्ड 38 में न्यू माधव नगर में अजय अग्रवाल के घर से राजेश काम्बोज तक सीसी व नाली निर्माण कार्य, वार्ड 17 के मौहल्ला तिलक नगर में नरेश के मकान से बंटी के मकान तक सीसी व नाली निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में डॉ.बंसल, पार्षद अमित मित्तल, पार्षद संजीव कर्णवाल, पार्षद वीर सिंह सिद्धू, समाजसेवी राहुल शर्मा, पूर्व पार्षद पिंकी गुप्ता, मंडल अध्यक्ष गोपाल मेहंदी रत्ता, किशोर शर्मा समेत भाजपा के कई पदाधिकारी व कॉलोनीवासी मौजूद रहे।