मुजफ्फरनगर: जानसठ में वर्षों से लंबित सीमा विवाद निपटाया, गढ़ी-खलवाड़ा में राजस्व विभाग ने कराई गहन पैमाइश
मुजफ्फरनगर। जानसठ तहसील क्षेत्र के गांव गढ़ी-खलवाड़ा, परगना जौली में वर्षों से लंबित चल रहे एक बड़े सीमा विवाद को प्रशासन ने सक्रियता दिखाते हुए निपटा दिया है। 17 अक्टूबर 2025 को शिकायत मिलने पर प्रशासन ने संज्ञान लिया और राजस्व विभाग की टीम भेजकर गहन पैमाइश कराई।
दोनों पक्षों की उपस्थिति में हुई पैमाइश
यह कार्यवाही सुरेन्द्र सिंह बनाम रास्ता महादेव जी स्थान मंदिर आदि के बीच चल रहे वाद संख्या 202509550201516 के तहत की गई। राजस्व विभाग की सक्षम टीम, जिसका नेतृत्व राजस्व निरीक्षक ललित मोहन शर्मा ने किया, ने मौके पर पहुंचकर राजस्व अभिलेखों के आधार पर पैमाइश की।
निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए यह सुनिश्चित किया गया कि विवाद से संबंधित दोनों पक्षकार मौके पर मौजूद रहें।
-
मंदिर समिति की ओर से: नितिन कंबोज, राजपाल, अभिषेक कंबोज उपस्थित रहे।
-
विपक्ष की ओर से: महेंद्र सैनी, शेर सिंह सैनी, विकास, शुभम, राकेश, पवन, रामकुमार आदि मौजूद रहे।
सहमति से हुआ समझौता
पैमाइश की प्रक्रिया पूरी होने के बाद, मौके पर उपस्थित सभी पक्षों के लोगों और गवाहों के हस्ताक्षर एवं अंगूठा निशान कराए गए।
राजस्व निरीक्षक ललित मोहन शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों की सहमति से मंदिर और सुरेंद्र पक्ष आदि का समझौता करा दिया गया है। सुरेन्द्र की कृषि भूमि में हुए बोरिंग की हद को मानते हुए डोल (मेड़) को सीधा कर दिया गया है, जिसके बाद फिलहाल दोनों पक्षों में किसी प्रकार का विवाद नहीं रहा है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन उत्तर भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक है, जो पाठकों तक स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरें तेज़, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाता है, हिंदी पत्रकारिता का एक भरोसेमंद मंच !
