सहारनपुर में मुठभेड़: 25 हजार का इनामी अंतर्राज्यीय बदमाश घायलावस्था में गिरफ्तार
सहारनपुर। थाना नकुड़ पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक अंतर्राज्यीय 25,000 रुपये के ईनामी एवं गोकशी में वांछित बदमाश को घायलावस्था में गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से अवैध शस्त्र एवं एक बाइक बरामद हुई है।
थाना नकुड प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आज उनके व उपनिरीक्षक देवेन्द्र कुमार अधाना रात्रि में मय पुलिस फोर्स के अम्बेहटा से गंगोह जाने वाले रास्ते पर ग्राम रामसहायवाला गेट के पास संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार एक संदिग्ध व्यक्ति गंगोह की तरफ से आता दिखाई दिया जिसे टोर्च की रोशनी से रुकने का इशारा किया गया तो संदिग्ध व्यक्ति ग्राम रामसहायवाला गेट से आगे जंगल में जाने वाले कच्चे रास्ते पर बाइक को मोडकर भागने लगा । जिसका पीछा पुलिस पार्टी द्वारा किया गया तो भाग रहे व्यक्ति की बाइक कच्चे रास्ते पर फिसलकर गिर गयी । पुलिस पार्टी को अपने पास आता देख व्यक्ति ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगने से घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया। घायल बदमाश की पहचान साजिद पुत्र राशिद उर्फ राशू निवासी मौहल्ला कुरेशियान कस्बा व थाना गंगोह के रुप में हुई । घायल बदमाश को प्राथमिक उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश के कब्जे से 01 तमंचा .315 बोर, 01 जिंदा / 01 खोखा कारतूस .315 बोर एवं बाइक बरामद हुई।
ये भी पढ़ें मुरादाबाद में सीएम ग्रिड योजना की धीमी रफ्तार: नगर आयुक्त ने दी निर्माण एजेंसियों को कड़ी चेतावनीथाना नकुड प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि घायल अभियुक्त एक अन्तर्राज्यीय शातिर अपराधी है, जो थाना नानौता पर धारा 3/5/8 गोवध अधिनियम में वांछित चल रहा था, जिस पर 25,000 रुपये का ईनाम घोषित है। उन्होंने बताया कि बदमाश के विरूध्द हरियाणा, उत्तराखण्ड़ राज्य एवं जनपद सहारनपुर के विभिन्न थानों में गौकशी, लूट एवं गैंगस्टर एक्ट आदि लगभग एक दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत है।
इसी तरह अपने आसपास और देश प्रदेश की खबरे, सबसे पहले पढ़ने के लिए रॉयल बुलेटिन की वेबसाइट www.royalbulletin.in से जुड़े और रॉयल बुलेटिन को फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और एक्स पर फ़ॉलो और सब्सक्राइब करें। सभी के लिंक कमेंट के नीचे दिए गए है ।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।
अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।
विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

टिप्पणियां