सहारनपुर में गोकशी के मामले में फरार आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, अवैध असलहा बरामद

सहारनपुर। थाना जनकपुरी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गोकशी के मुकदमे में फरार चल रहे एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के […]
सहारनपुर। थाना जनकपुरी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गोकशी के मुकदमे में फरार चल रहे एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के पास से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, थाना जनकपुरी प्रभारी संजीव कुमार अपनी टीम के साथ बीती देर रात चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक वांछित अपराधी दूधली रोड स्थित जमालपुर पुलिया के पास मौजूद है। पुलिस जब मौके पर पहुंची और एक संदिग्ध व्यक्ति को रुकने का इशारा किया, तो उसने अचानक पुलिस पर फायरिंग कर दी और भागने की कोशिश करने लगा।
मुजफ्फरनगर परिक्रमा एक- रामलीला टिल्ला और हनुमान पुरी, जाने क्या है जनता की राय !
पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को मौके पर ही पकड़ लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान
आरोपी की पहचान नसीम निवासी छजपुरा के रूप में हुई है। उस पर थाना जनकपुरी में गोकशी, आर्म्स एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में चार मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस को आरोपी के पास से एक देसी तमंचा, एक कारतूस का खोखा बरामद हुए।
मुजफ्फरनगर में वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार, पांच बाइक बरामद
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज मुकदमों की दोबारा जांच की जा रही है, और उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
लेखक के बारे में

रॉयल बुलेटिन उत्तर भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक है, जो पाठकों तक स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरें तेज़, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाता है, हिंदी पत्रकारिता का एक भरोसेमंद मंच !