सहारनपुर: गौकशी मामले में वांछित आरोपी मुनव्वर गिरफ्तार
सहारनपुर। थाना बेहट पुलिस ने गौकशी के अभियोग मे वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है।
जानकारी के अनुसार 20 जनवरी को वादी प्रिन्स शर्मा पुत्र अशोक शर्मा निवासी मोहल्ला सडकपार थाना बेहट की तहरीर पर अज्ञात अभियुक्तद् के खिलाफ ग्राम जमालपुर के क्रबिस्तान मे गौकशी करने के सम्बन्ध मे थाना बेहट पर धारा 3/5/8 गौवध निवारण अधिनियम पंजीकृत किया गया था।
थाना प्रभारी सतपाल सिंह भाटी ने बताया कि 21 जनवरी को अभियुक्त भूरा पुत्र आलिम निवासी ग्राम चाण्डी थाना बेहट, मुनव्वर पुत्र यासीन निवासी ग्राम जमालपुर थाना बेहट, फरान पुत्र इनाम निवासी खिडका भटकव्वा थाना बेहट व तौफीक पुत्र महदूद निवासी ग्राम धौला कुआ थाना बेहट के नाम प्रकाश मे आये थे।
श्री भाटी ने बताया कि आज उनके व उपनिरिक्षक महेश चन्द के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गौवध निवारण अधिनियम मे वाछित अभियुक्त मुनव्वर पुत्र यासीन निवासी ग्राम जमालपुर थाना बेहट को ग्राम जमालपुर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी गौकश का चालान काटकर जेल भेज दिया।
इसी तरह अपने आसपास और देश प्रदेश की खबरे, सबसे पहले पढ़ने के लिए रॉयल बुलेटिन की वेबसाइट www.royalbulletin.in से जुड़े और रॉयल बुलेटिन को फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और एक्स पर फ़ॉलो और सब्सक्राइब करें। सभी के लिंक कमेंट के नीचे दिए गए है ।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।
अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।
विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

टिप्पणियां