एसटीपी प्लांट परियोजना को समय से पूरा करें: नगरायुक्त

On

सहारनपुर। नगरायुक्त शिपू गिरि ने आज निगम अधिकारियों को साथ लेकर ढमोला के दूसरी ओर बनाये जा रहे 135 एमएलडी प्लांट की निर्माण प्रगति जानने के लिए निरीक्षण किया और साइट पर ही उपजिलाधिरी सदर, जल निगम व सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर अतिरिक्त भूमि की आवश्यकता पर निर्देश दिए। उन्होंने कार्यदायी संस्था को परियोजना समय से पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि परियोजना का कार्य रुकना नहीं चाहिए।


सहारनपुर महानगर की सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जल निगम ग्रामीण मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा नमामि गंगे के तहत ढमोला नदी के दूसरी ओर 135 एमएलडी क्षमता के एसटीपी प्लांट का निर्माण कराया जा रहा है। सिंचाई विभाग द्वारा एनजीटी के निर्देशों का हवाला देेते हुए नदी पर 50 मीटर लम्बाई में पुल बनाये जाने के लिए कहा जा रहा है। यदि पुल निर्मित किया जाता है तो एसटीपी निर्माण के लिए आवंटित भूमि का क्षेत्रफल कम हो जायेगा। परियोजना को पूरा करने के लिए अतिरिक्त भूमि की आवश्यकता के सम्बंध में उक्त बैठक निर्माण साइट स्थित कार्यदायी संस्था जल निगम के कार्यालय पर आयोजित की गयी।

और पढ़ें सहारनपुर में विशेष गहन पुनरीक्षण की संशोधित तिथियां जारी, 28 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची


नगरायुक्त ने बैठक में राजस्व अभिलेखों में निर्माण स्थल की भूमि तथा साइट प्लान की नक्शे के माध्यम से विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यदि आवश्यक हो तो अतिरिक्त भूमि ली जाएं, लेकिन उससे पूर्व जलनिगम व सिंचाई विभाग एसडीएम सदर के साथ जिलाधिकारी को समस्त स्थिति से अवगत कराएं। नगरायुक्त द्वारा पूछे जाने पर कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने बताया कि परियोजना को पूरा करने के लिए दो वर्ष का समय निर्धारित है। उन्होंने आश्वस्त किया कि निर्धारित समय में ही परियोजना का कार्य पूरा कर लिया जायेगा।

और पढ़ें पीएसी स्थापना दिवस: बेहतर कानून व्यवस्था से बदली प्रदेश की छवि: सीएम योगी


बैठक में एसडीएम सदर सुबोध कुमार, सहायक नगरायुक्त जे पी यादव, महाप्रबंधक जलकल पुरुषोत्तम कुमार, के अतिरिक्त जल निगम , सिंचाई विभाग तथा कार्यदायी संस्था जल निगम ग्रामीण मुजफ्फरनगर इकाई के अधिशासी अभियंता भी मौजूद रहे।

और पढ़ें लखनऊ में बुर्का बैन की मांग: VHP का मार्च | स्कूल-कॉलेज ड्रेस कोड पर नई बहस

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

शामली: समाजवादी पार्टी ने बीएलओ लिस्ट के सत्यापन के लिए बीएलए बैठक की

शामली। थानाभवन विधानसभा क्षेत्र में बीएलओ द्वारा तैयार की गई एएमडी लिस्ट के सत्यापन को लेकर समाजवादी पार्टी द्वारा...
शामली 
शामली: समाजवादी पार्टी ने बीएलओ लिस्ट के सत्यापन के लिए बीएलए बैठक की

सहारनपुर: गैंगस्टर एक्ट के दो अभियुक्तों को 3 वर्ष का सश्रम कारावास और 20 हजार रुपए का अर्थदंड

सहारनपुर। न्यायालय अपर-सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या-05 द्वारा गैंगस्टर एक्ट के दो अभियुक्तों को 03 वर्ष का सश्रम कारावास व 20...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: गैंगस्टर एक्ट के दो अभियुक्तों को 3 वर्ष का सश्रम कारावास और 20 हजार रुपए का अर्थदंड

दहेज उत्पीड़न मामले में वायुसेना के स्क्वाड्रन लीडर को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत’..पत्नी से क्रूरता करने का था आरोप

रांची। झारखंड उच्च न्यायालय ने भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के एक सेवारत स्क्वाड्रन लीडर को दहेज उत्पीड़न के मामले में...
Breaking News  देश-प्रदेश  अन्य राज्य 
दहेज उत्पीड़न मामले में वायुसेना के स्क्वाड्रन लीडर को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत’..पत्नी से क्रूरता करने का था आरोप

सहारनपुर: हत्या के दोषी को आजीवन कारावास व 10 हजार रुपए का जुर्माना

सहारनपुर। न्यायालय अपर-सत्र न्यायाधीश एडीजे/एफटीसी-02 द्वारा हत्या के दोषी अभियुक्त को आजीवन कारावास व 10 हजार रूपये के  अर्थदण्ड की...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: हत्या के दोषी को आजीवन कारावास व 10 हजार रुपए का जुर्माना

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री अनुप्रिया पटेल से की चौधरी सचिन सरोहा ने शिष्टाचार भेंट, मीरापुर विधानसभा क्षेत्र के लिए एम्स की मांग

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय जाट महासभा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सचिन सरोहा ने आज भारत सरकार में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार...
मुज़फ़्फ़रनगर 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री अनुप्रिया पटेल से की चौधरी सचिन सरोहा ने शिष्टाचार भेंट, मीरापुर विधानसभा क्षेत्र के लिए एम्स की मांग

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: गैंगस्टर एक्ट के दो अभियुक्तों को 3 वर्ष का सश्रम कारावास और 20 हजार रुपए का अर्थदंड

सहारनपुर। न्यायालय अपर-सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या-05 द्वारा गैंगस्टर एक्ट के दो अभियुक्तों को 03 वर्ष का सश्रम कारावास व 20...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: गैंगस्टर एक्ट के दो अभियुक्तों को 3 वर्ष का सश्रम कारावास और 20 हजार रुपए का अर्थदंड

सहारनपुर: हत्या के दोषी को आजीवन कारावास व 10 हजार रुपए का जुर्माना

सहारनपुर। न्यायालय अपर-सत्र न्यायाधीश एडीजे/एफटीसी-02 द्वारा हत्या के दोषी अभियुक्त को आजीवन कारावास व 10 हजार रूपये के  अर्थदण्ड की...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: हत्या के दोषी को आजीवन कारावास व 10 हजार रुपए का जुर्माना

सहारनपुर में रेन बसेरे बंद, बेसहारा लोग भीषण ठंड में रात बिताने को मजबूर

सहारनपुर। पश्चिमी यूपी में लगातार बढ़ रही सर्दी व ठिठुरन के चलते शासन के निर्देश पर गरीब व बेसहारा लोगो...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में रेन बसेरे बंद, बेसहारा लोग भीषण ठंड में रात बिताने को मजबूर

सहारनपुर में बीकेयू पथिक ने प्राइवेट हॉस्पिटल में महंगी दवाइयों और किसानों के बकाया भुगतान पर जताया आक्रोश

सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन पथिक की मासिक बैठक में प्राइवेट हॉस्पीटलों में चिकित्सकों द्वारा मंहगाई दवाई लिखने पर आक्रोश व्यक्त...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में बीकेयू पथिक ने प्राइवेट हॉस्पिटल में महंगी दवाइयों और किसानों के बकाया भुगतान पर जताया आक्रोश