सहारनपुर: नवागत एसएसपी अभिनंदन सिंह ने संभाली कमान; बोले- 'माफियाओं को पनपने नहीं देंगे, अपराधियों की जड़ पर होगा प्रहार'
साइबर फ्रॉड और नशा तस्करों के खिलाफ चलेगा विशेष अभियान, कड़े तेवर देख अपराधियों में खलबली
सहारनपुर। जनपद के नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अभिनंदन सिंह ने कार्यभार संभालते ही अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ युद्ध का ऐलान कर दिया है। सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि सहारनपुर की धरती पर किसी भी प्रकार के माफिया को फलने-फूलने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस की रणनीति केवल छोटे मोहरों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि कड़ी से कड़ी जोड़कर गिरोह के सरगनाओं और बड़े अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
एसएसपी अभिनंदन सिंह ने अपनी प्राथमिकताओं को गिनाते हुए बताया कि भू-माफिया, शराब माफिया, वन माफिया और विशेष रूप से नशा तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। साइबर अपराध की बढ़ती घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि आम जनता की गाढ़ी कमाई ठगने वाले साइबर फ्रॉड गिरोहों की कमर तोड़ने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जाएगा। एसएसपी के इन कड़े तेवरों से जनपद के अपराधियों में हड़कंप मच गया है।
ये भी पढ़ें ट्रंप की ट्रेड प्रतिबंध की चेतावनी के बाद झुका स्पेन, अमेरिकी सेना के सहयोग के लिए दी मंजूरीपुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़ा संदेश देते हुए एसएसपी ने कहा कि कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, संवेदनशीलता और जवाबदेही अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास ही पुलिस की असली ताकत है और जो पुलिसकर्मी जनसुनवाई या पीड़ित की मदद में लापरवाही बरतेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। महिला सुरक्षा, कानून व्यवस्था और यातायात सुधार उनकी कार्ययोजना के मुख्य केंद्र बिंदु रहेंगे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।
अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।
विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

टिप्पणियां