सहारनपुर: 28.80 लाख रुपये की अफीम के साथ सप्लायर गिरफ्तार

On

सहारनपुर। नारकोटिक्स टास्क फोर्स और थाना कुतुबशेर पुलिस ने 28.80 लाख रुपये की अफीम के साथ सप्लायर को गिरफ्तार किया है। ट्रेन से उतरने के बाद आरोपी गुरुद्वारा रोड पर अफीम को बेचने जा रहा था। इसी दौरान उसे दबोच लिया। वह अफीम सप्लाई के लिए पांच से छह हजार रुपये लेता था। पुलिस लाइन में एएसपी एवं सीओ द्वितीय मनोज कुमार यादव, नारकोटिक्स टास्क फोर्स और थाना कुतुबशेर पुलिस को सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध गुरुद्वारा रोड पर घूम रहा है। टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक को पकड़ लिया, जिसके पास से 2.810 किलोग्राम अफीम, एक मोबाइल और 1050 रुपये की नकदी मिली है। आरोपी ब्रजपाल उर्फ गोपाल निवासी ललवा जिला बदायूं का रहने वाला है। पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने लेकर आ गई, उससे पूछताछ की गई।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पहली बार अफीम लेकर सहारनपुर आया है। उसे यहां पर किसी को अफीम देनी थी, लेकिन नशा तस्करों ने उसे सही लोकेशन नहीं बताई थी। जहां पर अफीम भेजनी थी, उसकी लोकेशन आनी थी।आरोपी के पास ट्रेन टिकट भी मिला है, जो बदायूं से सहारनपुर तक का है। आरोपी ने पूछताछ में यह भी बताया कि उसे रेलवे स्टेशन के बाहर खड़े रहना था। पहनावे के बारे में पहले ही बता दिया गया था ताकि अफीम लेने वालों को पहचान हो सके। इसके अन्य साथी भी शामिल हैं, जो दूसरे राज्यों और जिलों में अफीम की सप्लाई करते हैं। आरोपी ने बदायूं के नशा तस्कर का नाम बताया है, जिसे पुलिस ट्रैक कर रही है। 

और पढ़ें अमरोहा में पत्नी को सड़क हादसे में मरवाने की धमकी! बिना तलाक दूसरी शादी करने वाला पति तीन साथियों संग मुकदमे में घिरा

लेखक के बारे में

नवीनतम

अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस: पीएम मोदी ने दिव्यांगजनों के अधिकार और सशक्तिकरण पर जोर दिया

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिव्यांगजनों के सम्मान, अधिकार और अवसरों को सुनिश्चित...
Breaking News  राष्ट्रीय 
अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस: पीएम मोदी ने दिव्यांगजनों के अधिकार और सशक्तिकरण पर जोर दिया

नोएडा: अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से एल्युमीनियम केबल चोरी करने वाले 4 बदमाश गिरफ्तार

नोएडा। निर्माणाधीन नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से एल्युमीनियम की कीमती केबल चोरी कर बेचने वाले एक गिरोह के 4 शातिर बदमाशों...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा: अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से एल्युमीनियम केबल चोरी करने वाले 4 बदमाश गिरफ्तार

देवार गांव में दहशत का माहौल: आंगनबाड़ी से लौट रहे बच्चे पर गुलदार का हमला, सुरक्षा संकट गहराया

Uttarakhand News: गढ़वाल वन प्रभाग की पौड़ी नागदेव रेंज के देवार गांव में चार साल के बच्चे पर गुलदार ने...
देश-प्रदेश  उत्तराखंड 
देवार गांव में दहशत का माहौल: आंगनबाड़ी से लौट रहे बच्चे पर गुलदार का हमला, सुरक्षा संकट गहराया

Mahindra Scorpio N Facelift का धमाकेदार नया लुक जल्द होगा लॉन्च, और भी ज्यादा स्टाइलिश और दमदार features के साथ

आज हम बात कर रहे हैं उन लोगों की फेवरेट मिड साइज SUV Mahindra Scorpio N के नए फेसलिफ्ट मॉडल...
ऑटोमोबाइल 
Mahindra Scorpio N Facelift का धमाकेदार नया लुक जल्द होगा लॉन्च, और भी ज्यादा स्टाइलिश और दमदार features के साथ

19 साल का लड़का, 22 साल की प्रेमिका… शादी तय हुई तो खुला ऐसा राज कि पूरे गांव में मच गया हड़कंप; प्रशासन ने बचाई जिंदगी की सबसे बड़ी गलती

Uttarakhand News: धारकोट गांव में एक प्रेमी जोड़े की शादी तय होते ही मामला अचानक उलझ गया, जब पता चला...
देश-प्रदेश  उत्तराखंड 
19 साल का लड़का, 22 साल की प्रेमिका… शादी तय हुई तो खुला ऐसा राज कि पूरे गांव में मच गया हड़कंप; प्रशासन ने बचाई जिंदगी की सबसे बड़ी गलती

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर एजाज गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

सहारनपुर (चिलकाना)।  पुलिस मुठभेड़ में गांव दुमझेड़ा निवासी हिस्ट्रीशीटर बदमाश एजाज पैर में गोली लगने के बाद पकड़ा गया।   पुलिस...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर एजाज गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

सहारनपुर: खनिज से भरा डंपर अंडरपास से टकराया, चालक की मौत, परिचालक गंभीर घायल

सहारनपुर (गागलहेडी)। सहारनपुर जनपद के कस्बा व थाना गागलहेड़ी क्षेत्र में सोना सैयद माजरा अंडरपास पर खनिज से भरा डंपर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: खनिज से भरा डंपर अंडरपास से टकराया, चालक की मौत, परिचालक गंभीर घायल

सहारनपुर: 28.80 लाख रुपये की अफीम के साथ सप्लायर गिरफ्तार

सहारनपुर। नारकोटिक्स टास्क फोर्स और थाना कुतुबशेर पुलिस ने 28.80 लाख रुपये की अफीम के साथ सप्लायर को गिरफ्तार किया...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: 28.80 लाख रुपये की अफीम के साथ सप्लायर गिरफ्तार

लखनऊ: एसटीएफ ने 80 लाख की MDMA ड्रग्स के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर किए गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 80 लाख रुपए के ड्रग्स...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
लखनऊ: एसटीएफ ने 80 लाख की MDMA ड्रग्स के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर किए गिरफ्तार