सहारनपुर में मुठभेड़ के बाद टॉप-10 हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 502 ग्राम स्मैक और अवैध हथियार बरामद
सहारनपुर। थाना कुतुबशेर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो हिस्ट्रीशीटर व टॉप-10 नामित अपराधियों को घायलावस्था में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से 502 ग्राम नाजायज स्मैक, अवैध शस्त्र व एक बाईक बरामद की है। पुलिस ने दोनों घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। ममता शर्मा समेत […]
सहारनपुर। थाना कुतुबशेर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो हिस्ट्रीशीटर व टॉप-10 नामित अपराधियों को घायलावस्था में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से 502 ग्राम नाजायज स्मैक, अवैध शस्त्र व एक बाईक बरामद की है। पुलिस ने दोनों घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
एसपी सिटी व्योम बिंदल ने जानकारी देते हुए बताया कि आज थाना कुतुबशेर प्रभारी एचएन सिंह व उपनिरीक्षक असगर अली, संदीप कुमार, भूपेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम रात्रि में मानकमऊ से ग्राम थरौली जाने वाले रास्ते पर नहर पटरी के पास चैकिंग कर रही थी। तभी शहर सहारनपुर की तरफ से एक बाईक पर दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखायी दिये, जिन्हंे पुलिस टीम द्वारा रोकने का ईशारा किया गया, तो बदमाश पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग करते हुए ग्राम थरौली की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों का घेराव कर पीछा किया गया।
बदमाशों द्वारा पुलिस टीम को अपने पीछे आते देख बदमाशों की बाईक फिसल कर गिर गई। जिसके बाद बदमाशों ने पुलिस टीम पर दोबारा फायरिंग शुरू कर दी, जिस पर पुलिस टीम की आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में दोनो बदमाशों के दाहिने पैर में गोली लगने से घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। एसपी सिटी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों बदमाशों की पहचान आसिफ पुत्र हनीफ उर्फ चीका निवासी ढोलीखाल थाना कुतुबशेर व साजिद पुत्र इकराम निवासी ढोली खाल मौहल्ला सिराजान थाना कुतुबशेर के रूप में हुई।
बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा, 8 की मौत, कई घायल, मुख्यमंत्री ने किया आर्थिक मदद का ऐलान
घायल बदमाशों को प्राथमिक उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। बदमाशों के कब्जे से 502 ग्राम नाजायज स्मैक, अवैध शस्त्र व एक बाईक बरामद की गई। श्री बिन्दल ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश दोनों हिस्ट्रीशीटर व टॉप-10 नामित अपराधी है। गिरफ्तार बदमाश आसिफ के खिलाफ लगभग 03 दर्जन से अधिक मुकदमें एवं साजिद के खिलाफ लगभग 02 दर्जन से अधिक मुकदमें पंजीकृत है।
लेखक के बारे में

रॉयल बुलेटिन उत्तर भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक है, जो पाठकों तक स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरें तेज़, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाता है, हिंदी पत्रकारिता का एक भरोसेमंद मंच !