सेना की वर्दी पहनकर करते थे नकली नोटों की हेराफेरी, तीन लोग गिरफ्तार

On

सोनभद्र।  राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने सेना की वर्दी पहनकर अपने आपको सेना का जवान बताकर व्यापरियों से असली नोट लेकर हेराफेरी करते हुए नकली नोटों की गड्डी देने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके पास से फर्जी तरीके से बनाया गया सेना का परिचय पत्र, इण्डियन […]

सोनभद्र।  राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने सेना की वर्दी पहनकर अपने आपको सेना का जवान बताकर व्यापरियों से असली नोट लेकर हेराफेरी करते हुए नकली नोटों की गड्डी देने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके पास से फर्जी तरीके से बनाया गया सेना का परिचय पत्र, इण्डियन आर्मी लिखी हुई सेना की वर्दी व जूता, पांच अलग-अलग कागज की गड्डी जिसके उपर-नीचे पांच सौ के असली नोट लगे हैं व एक नकली पिस्टल बरामद किया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक विजय शंकर मिश्रा ने सोमवार को बताया की राबर्ट्सगंज शहर निवासी अनील कुमार सिंह ने रविवार को थाना राबर्ट्सगंज पर लिखित तहरीर देकर बताया की दिनांक 04.01.2023 को मेरे दुकान अनिल ड्रेसेज पर एक व्यक्ति मुंह बांधे व दो व्यक्ति बिना मुंह बांधे आये। उन्होने कहा कि आप के दुकान से खरीदारी करनी है। कपड़ा खरिदने के बाद काली पन्नी में लिपटी सौ-सौ की पांच नोटों की गड्डी देकर कहा कि हमें तीस हजार के पांच-पांच सौ के नोट की आवश्यकता है। जिसपर मैंने अपनी गल्ले से पांच-पांच सौ के कुल तीस हजार रुपये उन्हें दे दिया। तत्पश्चात् वह लोग कुछ बातों में उलझाकर वहां से गायब हो गये। मैंने उनके द्वारा दी गयी नोटों की गड्डी में से एक को खोलकर चेक किया तो गड्डी के ऊपर व नीचे सौ-सौ की नोट लगी थी तथा बीच में सफेद कागज रखा मिला। मैं समझ गया कि पैसा देकर जाने वाले व्यक्ति ठग थे। उनके द्वारा पुन: मेरे मोबाइल फोन कर झांसे में लेकर फिर से रुपये की मांग की जा रही थी।

खाकी पर चढ़ा फागुन का रंग: मेरठ पुलिस लाइन में जमकर उड़ा गुलाल ये भी पढ़ें  खाकी पर चढ़ा फागुन का रंग: मेरठ पुलिस लाइन में जमकर उड़ा गुलाल

इस मामले में पुलिस ने थाना रॉबर्ट्सगंज में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। घटना से शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच व राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस टीम को लगाया गया। संयुक्त पुलिस टीम ने सोमवार को मुखबिर कि सूचना पर राबर्ट्सगंज रेलवे क्राॅसिंग के पास से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि गाजीपुर जिला निवासी रवि कुमार बिन्द, सोनभद्र जिला निवासी शिवपूजन कुमार व मध्यप्रदेश के सतना जिला निवासी संदीप कुमार चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच में इनके कब्जे से नोट की नकली गड्डी बनाने के उपकरण, सेना की वर्दी, सेना का फर्जी परिचय पत्र बरामद किया गया।

सहारनपुर: सरसावा में बाइक की झोटा-बुग्गी से टक्कर, 66 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत ये भी पढ़ें  सहारनपुर: सरसावा में बाइक की झोटा-बुग्गी से टक्कर, 66 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत

अपर पुलिस अधीक्षक श्री पाण्डेय ने बताया कि पूछताछ करने पर अभियुक्त रवि कुमार द्वारा बताया गया कि मेरे घर कुछ लोग आर्मी में हैं जिनके साथ रहते-रहते उनकी नकल कर ली व वर्दी, टोपी, बेल्ट, जूता व सेना की वर्दी खरीदकर कुटरचित पता व जाति अंकित कर कम्प्यूटर से फर्जी आईडी कार्ड तैयार कर लिया व लोगों को खुद को सेना का जवान बताता हूं तथा अन्य दो साथियों को सेना का चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी बताता हूं। हमलोग अपने साधनों से नोट के आकार के पेपर काटकर उसके ऊपर-नीचे असली नोट लगाकर नोट की गड्डी जैसा तैयार कर बैंक के आस-पास व दुकानों में जाकर इन्हीं नकली गड्डियों को देकर असली नोट की गड्डी लेकर ठगी करते हैं।

मुरादाबाद पुलिस लाइन में रंगों की धूम, जवानों संग अधिकारियों ने खेली होली, एसएसपी ने सिलेंडर से उड़ाया गुलाल ये भी पढ़ें  मुरादाबाद पुलिस लाइन में रंगों की धूम, जवानों संग अधिकारियों ने खेली होली, एसएसपी ने सिलेंडर से उड़ाया गुलाल

सेना की वर्दी पहनकर ठगी करने पर लोग जल्दी झांसे में आ जाते हैं। हम लोगों नें माह नवम्बर में जनपद सोनभद्र के रेनुकूट में एक व्यक्ति को नकली दो लाख रुपये की गड्डी देकर उससे दो लाख रुपये ठग लिये थे तथा मुम्बई के थाणे क्षेत्र में भी इसी तरह वर्ष 2022 में 20 लाख रुपये की ठगी की थी। राबर्ट्सगंज की घटना पर आरोपी ने बताया कि 4 जनवरी को कस्बा रॉबर्ट्सगंज में 30 हजार रुपये की ठगी किये थे तथा उसे फोन करके फिर झांसे में ले रहे थे तभी हम लोग पकड़ लिए गए।

पुलिस टीम ने जांच में इनके पास से पांच अलग-अलग कागज की गड्डी जिसके ऊपर-नीचे पांच सौ के असली नोट लगे हैं, चार अलग-अलग कागज की गड्डी जिसके ऊपर-नीचे पचास के असली नोट लगे हैं, पांच कैची, तीन टेप, तीन अदद रुपये के आकार का कागज तैयार किये जाने हेतु मोटे कागज का सांचा, एक नकली पिस्टल लाइटरयुक्त, तीन एन्ड्राएड मोबाइल फोन, 9500 रुपये नगद व दो कूटरचित सेना का परिचय पत्र व इण्डियन आर्मी लिखी हुई सेना की वर्दी व जूता बरामद किया गया है। राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।

Views: 6

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

बिजनौर: होली खेलने के बाद नहाने गई विवाहिता की संदिग्ध मौत, गैस गीजर से दम घुटने की आशंका

बिजनौर। जनपद के नांगल क्षेत्र में होली के त्योहार के दिन एक दुखद हादसा सामने आया है। रंग खेलने के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: होली खेलने के बाद नहाने गई विवाहिता की संदिग्ध मौत, गैस गीजर से दम घुटने की आशंका

घरेलू गैस सिलेंडर हुआ महंगा, दिल्ली में अब ₹913 में मिलेगा LPG, 7 मार्च से लागू हुए नए रेट

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने देश में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी की है। मिली...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
घरेलू गैस सिलेंडर हुआ महंगा, दिल्ली में अब ₹913 में मिलेगा LPG, 7 मार्च से लागू हुए नए रेट

मुजफ्फरनगर में दहेज की बलि चढ़ीं दो विवाहिताएं , परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस ने की जांच शुरू

मुज़फ्फरनगर- जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो विवाहिताओं की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पुलिस और प्रशासन के...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में दहेज की बलि चढ़ीं दो विवाहिताएं , परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस ने की जांच शुरू

मुज़फ्फरनगर से दुखद खबर: लापता 6 वर्षीय मासूम का शव नाले में मिला, परिवार में मचा कोहराम

मुज़फ्फरनगर- नगर कोतवाली क्षेत्र से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। काली नदी श्मशान घाट मंदिर के पास रहने...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर से दुखद खबर: लापता 6 वर्षीय मासूम का शव नाले में मिला, परिवार में मचा कोहराम

मुजफ्फरनगर में अपराध का तांडव: छपार में जानलेवा हमला और चरथावल में चोरी-आगजनी से दहशत, एक वारंटी गिरफ्तार

मुज़फ्फरनगर- जिले में आपराधिक घटनाओं का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। एक तरफ जहाँ छपार क्षेत्र में दो युवकों पर...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में अपराध का तांडव: छपार में जानलेवा हमला और चरथावल में चोरी-आगजनी से दहशत, एक वारंटी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

बिजनौर: होली खेलने के बाद नहाने गई विवाहिता की संदिग्ध मौत, गैस गीजर से दम घुटने की आशंका

बिजनौर। जनपद के नांगल क्षेत्र में होली के त्योहार के दिन एक दुखद हादसा सामने आया है। रंग खेलने के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: होली खेलने के बाद नहाने गई विवाहिता की संदिग्ध मौत, गैस गीजर से दम घुटने की आशंका

मुरादाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पत्नी का गांव के तीन लोगों पर हत्या का आरोप, पुलिस ने की जांच शुरू

मुरादाबाद: जिले के भगतपुर थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से इलाके...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पत्नी का गांव के तीन लोगों पर हत्या का आरोप, पुलिस ने की जांच शुरू

छात्राओं से मसाज कराने का वीडियो वायरल, प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका निलंबित

चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जनपद के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) वीरेंद्र कुमार शर्मा ने नगर क्षेत्र कर्वी के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  झांसी  
छात्राओं से मसाज कराने का वीडियो वायरल, प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका निलंबित

सीएम योगी ने 50 क्यूआरटी वाहनों को दिखाई हरी झंडी, यूपी में 'सुरक्षा ही विकास की पहली शर्त'

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लोकभवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में होंडा इंडिया फाउंडेशन द्वारा पुलिस विभाग...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
सीएम योगी ने 50 क्यूआरटी वाहनों को दिखाई हरी झंडी, यूपी में 'सुरक्षा ही विकास की पहली शर्त'

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं