संयुक्त अरब अमीरात में बन रहा है भव्य हिन्दू मंदिर, यूपी के मंत्री ने किया शिला पूजन
लखनऊ – उत्तर प्रदेश के स्टांप तथा पंजीयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के शहर आबूधाबी में भव्य हिंदू मंदिर का शिला पूजन किया। आधिकारिक प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि इससे पहले श्री जायसवाल दुबई में आयोजित उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर […]
लखनऊ – उत्तर प्रदेश के स्टांप तथा पंजीयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के शहर आबूधाबी में भव्य हिंदू मंदिर का शिला पूजन किया।
आधिकारिक प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि इससे पहले श्री जायसवाल दुबई में आयोजित उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होने उत्तर प्रदेश के प्रवासियों की इस बात पर प्रशंसा की कि उन्होंने आज भी उत्तर प्रदेश की संस्कृति को यहां जीवंत बनाए रखा है।
इंडियन काउंसलेट दुबई में उत्तर प्रदेश डायस्पोरा फोरम दुबई चैप्टर तथा इंडियन पीपुल्स फोरम की ओर से आयोजित उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस समारोह में प्रवासियों द्वारा उत्तर प्रदेश के लोकगीत तथा लोक नृत्य प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर कलाकारों द्वारा बिरहा, कजरी, रामलीला आदि विभिन्न लोक कलाओं का मंचन किया गया।
मंत्री ने वर्ष 2027 तक उत्तर प्रदेश सरकार के प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन तक पहुंचाने के लक्ष्य के विषय में बताते हुए कहा कि प्रवासी नागरिकों के लिए यह एक बड़ा अवसर है। इस मौके पर प्रदेश के प्रवासियों ने उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां