हिलेरी क्लिंटन आई काशी, मां गंगा की आरती में हुईं शामिल, वैदिक मंत्रों को सुन हुई मंत्रमुग्ध
वाराणसी। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी और पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने गुरुवार शाम काशी की विश्व प्रसिद्ध सायंकालीन गंगा आरती देखी। दशाश्वमेघ घाट पर सजे-धजे बजड़े पर सवार हिलेरी क्लिंटन गंगा सेवा निधि की भव्य गंगा आरती देख आह्लादित नजर आई। कड़ी सुरक्षा के बीच गंगा की गोद में गंगा […]
वाराणसी। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी और पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने गुरुवार शाम काशी की विश्व प्रसिद्ध सायंकालीन गंगा आरती देखी।
दशाश्वमेघ घाट पर सजे-धजे बजड़े पर सवार हिलेरी क्लिंटन गंगा सेवा निधि की भव्य गंगा आरती देख आह्लादित नजर आई। कड़ी सुरक्षा के बीच गंगा की गोद में गंगा आरती का अद्भुत नजारा देख वह कभी इसका मोबाइल से फोटो खींचती तो कभी पास बैठे गाइड से जानकारी भी लेती रही।
ये भी पढ़ें बीएचयू की काजल यादव ने रचा इतिहास, खेलो इंडिया के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली छात्रा बनींमां गंगा की आरती अपलक निहार हिलेरी वैदिक मंत्रों को सुन मंत्रमुग्ध हो गई। इस दौरान निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्र,कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी,सचिव हनुमान यादव भी घाट पर मौजूद रहे।
घाट पर हिलेरी क्लिंटन के आने के पहले सुरक्षा का व्यापक प्रबंध किया गया। गंगा में भी सुरक्षा कर्मी घेरा बनकर गश्त करते रहे।
तीन दिवसीय वाराणसी दौरे पर आई हिलेरी क्लिंटन बाबतपुर एयरपोर्ट से सीधे नदेसर स्थित तारांकित होटल पहुंची। सजे-धजे नदेसर पैलेस में कुछ देर विश्राम किया।
इसके बाद सड़क मार्ग से नमो घाट पहुंची। नमो घाट की सुंदरता देखने के बाद क्रूज से गंगा आरती देखने पहुंची। गंगा आरती देखने के बाद हिलेरी दरभंगा घाट पर बृजरमा पैलेस में डिनर करने पहुंची।
हिलेरी क्लिंटन अपने तीन दिवसीय प्रवास में काशी की धार्मिक सभ्यता और संस्कृति से रूबरू होंगी । स्वयं सहायता समूहों से भी मुलाकात करेंगी। वाराणसी भ्रमण के बाद 11 फरवरी को विशेष विमान से दिल्ली लौट जाएंगी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां