प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चार फरवरी को वाराणसी आयेंगे, संत रविदास जयंती समारोह में होंगे शामिल
वाराणसी। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चार फरवरी की शाम वाराणसी आयेंगे। मुख्यमंत्री के दो दिवसीय आगमन का संकेत मिलते ही जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने तैयारियों को लेकर गुरूवार को सभी विभागों को जिम्मेदारी सौंप दी है। शहर में रात्रि विश्राम के बाद मुख्यमंत्री पांच फरवरी को संत […]
वाराणसी। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चार फरवरी की शाम वाराणसी आयेंगे। मुख्यमंत्री के दो दिवसीय आगमन का संकेत मिलते ही जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।
जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने तैयारियों को लेकर गुरूवार को सभी विभागों को जिम्मेदारी सौंप दी है। शहर में रात्रि विश्राम के बाद मुख्यमंत्री पांच फरवरी को संत शिरोमणि रविदास की जयंती में भाग लेने जन्मस्थली सीरगोवर्धन स्थित मंदिर जाएंगे। यहां दर्शन पूजन के साथ ही लंगर छकेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री जी-20 सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा के बाद विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर टेंट सिटी की व्यवस्था भी देखने जा सकते हैं।
उधर, सीरगोवर्धन स्थित संत के जन्मस्थली में भी तैयारियां शुरू हो गई है। पंजाब, हरियाणा सहित देश के विभिन्न प्रदेशों, शहरों से सेवादार व संगत जन्मस्थली में पहुंचने लगे है। संत रविदास मंदिर से लेकर पंडाल व लंगर हॉल तक सेवादार और संगत ने सेवाभाव से मोर्चा संभाल लिया है। डेरा सचखंड बल्ला के गद्दी नशीन संत निरंजन दास की अगुवाई में हजारों रविदासी श्रद्धालु श्री गुरु रविदास महाराज का प्रकाश पर्व मनाने के लिए शुक्रवार को वाराणसी पहुंच जायेंगे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां