मुलायम , जाकिर को पद्म विभूषण तथा बिरला और वाणी जयराम को पद्म भूषण, रवीना टंडन बनी पदम श्री

On

नयी दिल्ली – शरीर में पानी की कमी होने पर दिये जाने वाले घोल ओआरएस की खोज करने वाले डा दिलीप महलानाबिस (मरणोपरांत) , जाने माने तबला वादक जाकिर हुसैन और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (मरणोपरांत) सहित छह हस्तियों को देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित करने […]

नयी दिल्ली – शरीर में पानी की कमी होने पर दिये जाने वाले घोल ओआरएस की खोज करने वाले डा दिलीप महलानाबिस (मरणोपरांत) , जाने माने तबला वादक जाकिर हुसैन और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (मरणोपरांत) सहित छह हस्तियों को देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है।

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 106 हस्तियों को विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए वर्ष 2023 के लिए पद्म पुरस्कारों से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। पद्म विभूषण से सम्मानित की जाने वाली अन्य हस्तियों में गुजरात के वास्तुविद बालकृष्ण दोषी, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एस एम कृष्णा और वैज्ञानिक श्रीनिवास वर्द्धन शामिल हैं।

बुढाना नगर पंचायत: वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए करीब 45 करोड़ का 'विकासोन्मुखी' बजट सर्वसम्मति से पारित ये भी पढ़ें  बुढाना नगर पंचायत: वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए करीब 45 करोड़ का 'विकासोन्मुखी' बजट सर्वसम्मति से पारित

उद्योगपति कुमार मंगलम बिरला, साहित्यकार एस एल भ्यारप्पा, वैज्ञानिक दीपक धर के साथ साथ कला के क्षेत्र में वाणी जयराम और सुमन कल्याणपुर को भी पद्म भूषण से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा सामाजिक कार्य के लिए सुधा मूर्ति तथा अध्यात्म के क्षेत्र में कमलेश डी पटेल को भी पद्म भूषण से सम्मानित किया जायेगा।

रॉयल बुलेटिन की खबर का बड़ा असर: प्लास्टिक कचरा जलाने और हरे पेड़ सुखाने वाले कोल्हुओं पर चला प्रशासन का हंटर ये भी पढ़ें  रॉयल बुलेटिन की खबर का बड़ा असर: प्लास्टिक कचरा जलाने और हरे पेड़ सुखाने वाले कोल्हुओं पर चला प्रशासन का हंटर

उत्तर प्रदेश के सामाजिक कार्यकर्ता उमाशंकर पांडे , अभिनेत्री रवीना रवि टंडन , वैज्ञानिक डा महेन्द्र पाल और चिकित्सा के क्षेत्र डा नलिनी पार्थसारथी सहित 91 हस्तियों को पद्म श्री पुरस्कार के लिए चुना गया है।

टी20 विश्व कप: गुलबदीन नायब का अर्धशतक, अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को दिया 183 रन का लक्ष्य  ये भी पढ़ें  टी20 विश्व कप: गुलबदीन नायब का अर्धशतक, अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को दिया 183 रन का लक्ष्य 

कुल 106 हस्तियों में से 19 महिला और दो विदेशी या प्रवासी श्रेणी के हैं। इस बार सात हस्तियों को मरणोपरांत इन पुरस्कारों से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है।

राष्ट्रपति कला, समाजिक कार्य, लोक मामले, विज्ञान और इंजीनियरिंग , व्यापार और उद्योग , चिकित्सा , साहित्य , शिक्षा, खेल और लोक सेवा आदि क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए हर वर्ष मार्च तथा अप्रैल में राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में पद्म पुरस्कार प्रदान करते हैं।

आज घोषित पद्म पुरस्कार से सम्मानित की जाने वाली हस्तियों की सूची इस प्रकार से है :-
पद्म विभूषण :
1. बालकृष्ण दोशी (मरणोपरांत), वास्तुकला, गुजरात
2. ज़ाकिर हुसैन, कला, महाराष्ट्र
3. एस एम कृष्णा, जनसेवा, कर्नाटक
4. दिलीप महालानाविस (मरणोपरांत), चिकित्सा, पश्चिम बंगाल
5. श्रीनिवास वर्धन, विज्ञान एवं अभियांत्रिकी, संयुक्त राज्य अमेरिका
6. मुलायम सिंह यादव (मरणोपरांत), जनसेवा, उत्तर प्रदेश
पद्म भूषण:
7. एस एल भीरप्पा, साहित्य एवं शिक्षा, कर्नाटक
8. कुमार मंगलम बिड़ला, व्यापार एवं उद्योग, महाराष्ट्र
9. दीपक धर, विज्ञान एवं अभियांत्रिकी, महाराष्ट्र
10. वाणी जयराम, कला, तमिलनाडु
11. स्वामी चिन्ना जीयर, अध्यात्म, तेलंगाना
12. सुमन कल्याणपुर, कला, महाराष्ट्र
13. कपिल कपूर, साहित्य एवं शिक्षा, दिल्ली
14. सुधा मूर्ति, समाज सेवा, कर्नाटक
15. कमलेश डी पटेल, अध्यात्म, तेलंगाना
पद्म श्री:
16. डॉ सुकमा आचार्य, अध्यात्म, हरियाणा
17. जोधाबाई बैगा, कला, मध्यप्रदेश
18. प्रेमजीत बरिया, कला, दादरा नगर हवेली तथा दमन दीव
19. ऊषा बरले, कला, छत्तीसगढ़
20. मुनीश्वर चंददावर, चिकित्सा, मध्यप्रदेश
21. हेमंत चौहान, कला, गुजरात
22. भानुभाई चितारा, कला, गुजरात
23. हेमप्रभा चुटिया, कला, असम
24. नरेन्द्र चंद्र देबबर्मा (मरणोपरांत) जनसेवा, त्रिपुरा
25. सुभद्रा देवी, कला, बिहार
26. खादर वल्ली दुदेकुला, विज्ञान एवं अभियांत्रिकी, कर्नाटक
27. हेमचंद्र गोस्वामी, कला, असम
28. प्रीतिकना गोस्वामी, कला, पश्चिम बंगाल
29. राधाचरण गुप्ता, साहित्य एवं शिक्षा, उत्तर प्रदेश
30. मोदादुगु विजय गुप्ता, विज्ञान एवं अभियांत्रिकी, तेलंगाना
31. अहमद हुसैन एवं मोहम्मद हुसैन बंधु, कला, राजस्थान
32. दिलशाद हुसैन, कला, उत्तर प्रदेश
33. भीखू रामजी इदाते, सामाजिक कार्य, महाराष्ट्र
34. सी आई इसाक, साहित्य एवं शिक्षा, केरल
35. रतन सिंह जग्गी, साहित्य एवं शिक्षा, पंजाब
36. बीकाराम बहादुर जमातिया, सामाजिक कार्य, त्रिपुरा
37. रामकुइवांगबे जेने, सामाजिक कार्य, असम
38. राकेश राधेश्याम झुनझुनवाला (मरणोपरांत), व्यापार एवं उद्योग, महाराष्ट्र
39. रतन चंद्र कार, चिकित्सा, अंडमान एवं निकाेबार द्वीप समूह
40. महिपत कवि, कला, गुजरात
41. एम एम कीरावानी, कला, आंध्रप्रदेश,
42. अरीज़ खम्मबाटा (मरणोपरांत), व्यापार एवं उद्योग, गुजरात
43. परशुराम कोमाजी खुने, कला, महाराष्ट्र
44. गणेश नागप्पा कृष्णराजनगर, विज्ञान एवं अभियांत्रिकी, आंध्रप्रदेश
45. मागुनी चरण कुवंर, कला, ओडिशा
46. आनंद कुमार, साहित्य एवं शिक्षा, बिहार
47. अरविंद कुमार, विज्ञान एवं अभियांत्रिकी, उत्तर प्रदेश
48. डोमर सिंह कुंवर, कला, छत्तीसगढ़
49. रिसिंगबोर कुर्कालांग, कला, मेघालय
50. हीराबाई लोबी, सामाजिक कार्य, गुजरात

मूलचंद लोढ़ा- सामाजिक कार्य, रानी मचाईया – कला, अजय कुमार मंडावी- कला, प्रभाकर मंडे- साहित्य और शिक्षा, गजानन जगन्नाथ माने – सामाजिक कार्य, अंतर्यामी मिश्रा- शिक्षा और साहित्य, एन पी मूनीवेंकटप्पा – कला, प्रोफेसर महेंद्र पाल – विज्ञान और इंजीनियरिंग, उमा शंकर पांडे- सामाजिक कार्य, रमेश परमार और शांति परमार- कला, डॉक्टर नलिनी पार्थसारथी – चिकित्सा, हनुमंतराव पशुपुलेटी – चिकित्सा, रमेश पतंगे- शिक्षा और साहित्य, कृष्णा पटेल – कला, के कल्याण सुंदरम पिल्लई – कला, वी पी ए पुडुवल – सामाजिक कार्य, कपिल देव प्रसाद – कला, एसआरडी प्रसाद – खेल, शाह रशीद अहमद कादरी- कला, सीवी राजू – कला, बक्शी राम – विज्ञान और इंजीनियरिंग, सीके रमन – कृषि, सुजाता रामदुरई – विज्ञान एवं इंजीनियरिंग, ए एन राव – विज्ञान और इंजीनियरिंग, परेश भाई राठवा – कला, बी राम कृष्ण रेड्डी – साहित्य और शिक्षा, मंगला कांति रॉय – कला, के सी रनरैमसांगी – कला, वी गोपाल और मासी सदाईयां – सामाजिक कार्य, मनोरंजन साहू – चिकित्सा, पी साहू – कृषि, रित्विक सान्याल- कला, के एस शास्त्री – कला, एस सी शेखर – सामाजिक कार्य, के एस शर्मा- खेल, लक्ष्मण सिंह- सामाजिक कार्य, मोहन सिंह – साहित्य और शिक्षा,
टी सी सिंह- लोक मामले, प्रकाश चंद्र सूद – साहित्य और शिक्षा,एन सोरही – कला, डा जे सिंह राय – साहित्य और शिक्षा, के टी एन सी स्टांजिन – अध्यात्म , एस सुब्बारमन- पुरातत्व, एम सुबोंग – कला, पी के सुंदरम – सामाजिक कार्य, रवीना रवि टंडन- सामाजिक कार्य, वी पी तिवारी – साहित्य और शिक्षा, धनीराम टोटो – साहित्य और शिक्षा, तुलाराम उप्रेती – कृषि, गोपालसामी वेलुचेमी- चिकित्सा, डा ईश्वर चंद्र वर्मा – चिकित्सा, सी एन वाडिया- कला, करमा वांगचु ( मरणोपरांत) – सामाजिक कार्य और गुलाम मोहम्मद जाज – कला।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

Profitable Kaddu Farming Technique: 45 दिन में तैयार होने वाली फसल से कम लागत में 80 हजार तक की कमाई

आज के समय में खेती सिर्फ मेहनत नहीं बल्कि समझदारी और सही तकनीक का खेल बन चुकी है। देश के...
कृषि 
Profitable Kaddu Farming Technique: 45 दिन में तैयार होने वाली फसल से कम लागत में 80 हजार तक की कमाई

नोएडा में मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का निरीक्षण किया, 243 बीएलओ को किया सम्मानित

    नोएडा। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने मंगलवार को जनपद भ्रमण के दौरान जनपद गौतमबुद्व नगर       इस...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का निरीक्षण किया, 243 बीएलओ को किया सम्मानित

शामली: विधान परिषद में एमएलसी किरण पाल कश्यप ने पिछड़े वर्गों के आरक्षण पर उठाए सवाल

शामली। विधान परिषद में आरक्षण के मुद्दे पर चर्चा के दौरान एमएलसी किरण पाल कश्यप ने सरकार पर पिछड़े...
शामली 
शामली: विधान परिषद में एमएलसी किरण पाल कश्यप ने पिछड़े वर्गों के आरक्षण पर उठाए सवाल

भारत-यूएस ट्रेड डील से अमेरिकी प्लास्टिक बाजार में बढ़ेगी देश की हिस्सेदारी : इंडस्ट्री

   गाजियाबाद। भारत-यूएस ट्रेड डील घरेलू प्लास्टिक निर्यातकों के लिए व्यापार का बड़ा अवसर लेकर आई है और इससे अमेरिकी प्लास्टिक...
Breaking News  बिज़नेस 
भारत-यूएस ट्रेड डील से अमेरिकी प्लास्टिक बाजार में बढ़ेगी देश की हिस्सेदारी : इंडस्ट्री

Maruti XL6 Vs Kia Carens Comparison: कीमत फीचर्स और इंजन में कौन सी MPV है फैमिली के लिए बेस्ट

अगर आप परिवार के लिए एक आरामदायक और भरोसेमंद एमपीवी खरीदने की सोच रहे हैं तो बजट सेगमेंट में दो...
ऑटोमोबाइल 
Maruti XL6 Vs Kia Carens Comparison: कीमत फीचर्स और इंजन में कौन सी MPV है फैमिली के लिए बेस्ट

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में ‘मिस एंड मिसेज मुरादाबाद 2026’ का शानदार आयोजन: चारू अग्रवाल व निकिता अरोड़ा बनीं विजेता

मुरादाबाद, 10 फरवरी 2026। लाइफ स्टाइल फाउंडेशन और पर्यावरण मित्र समिति के संयुक्त तत्वावधान में मुरादाबाद में ‘मिस एंड मिसेज...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में ‘मिस एंड मिसेज मुरादाबाद 2026’ का शानदार आयोजन: चारू अग्रवाल व निकिता अरोड़ा बनीं विजेता

दिल्ली कंस्टीट्यूशन क्लब में बीकेयू की सेमिनार, 12 को जिला मुख्यालय का करेंगे घेराव

मेरठ। भारतीय किसान यूनियन द्वारा दिल्ली के कंस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित मुक्त व्यापार समझौता खतरे में खेती के...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
दिल्ली कंस्टीट्यूशन क्लब में बीकेयू की सेमिनार, 12 को जिला मुख्यालय का करेंगे घेराव

यूपी: इटावा में प्रेम प्रसंग में पति की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

   इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में एक दिल दहला देने वाली हत्या की वारदात सामने आई है, जिसने पूरे...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
यूपी: इटावा में प्रेम प्रसंग में पति की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

सहारनपुर: फॉर्म सात पर नई गाइडलाइन, समाजवादी पार्टी ने बताया बड़ी जीत

सहारनपुर। भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश द्वारा फॉर्म सात को लेकर नई गाइडलाइन जारी किए जाने...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: फॉर्म सात पर नई गाइडलाइन, समाजवादी पार्टी ने बताया बड़ी जीत