शामली: सीएम योगी की माता पर अभद्र टिप्पणी से उबाल, राष्ट्रीय बजरंग दल ने फूंका मौलाना का पुतला

School Ad

शामलीउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता के विरुद्ध एक मौलाना द्वारा की गई अपमानजनक टिप्पणी को लेकर हिंदू संगठनों का आक्रोश सातवें आसमान पर है। बुधवार को मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शहर के विजय चौक पर इकट्ठा होकर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने आरोपी मौलाना का पुतला फूंका और सरकार से उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।

जूते-चप्पल की माला पहनाकर निकाला पैदल मार्च

शामली: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 92 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, अब बेटियों की शादी के लिए मिलेंगे 1 लाख रुपये ये भी पढ़ें  शामली: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 92 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, अब बेटियों की शादी के लिए मिलेंगे 1 लाख रुपये

राष्ट्रीय बजरंग दल के दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ता विजय चौक पर एकत्र हुए, जहां उन्होंने बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सलीम के फोटो लगे पुतले को जूते-चप्पल की माला पहनाई। इसके बाद भारी सुरक्षा व्यवस्था और पीएसी बल की तैनाती के बीच कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारेबाजी करते हुए शहर के शिव चौक तक पैदल मार्च निकाला। शिव चौक पहुँचते ही प्रदर्शनकारियों ने पुतले को आग के हवाले कर दिया।

शामली में फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया डिजिटल जनगणना का प्रशिक्षण ये भी पढ़ें  शामली में फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया डिजिटल जनगणना का प्रशिक्षण

NSA के तहत कार्रवाई और डिजिटल प्लेटफॉर्म बैन करने की मांग

कैराना: अवैध प्लॉटिंग पर गरजा एमडीए का बुलडोजर; 48 बीघा में कटी अवैध कॉलोनियां जमींदोज, कॉलोनाइजरों में हड़कंप ये भी पढ़ें  कैराना: अवैध प्लॉटिंग पर गरजा एमडीए का बुलडोजर; 48 बीघा में कटी अवैध कॉलोनियां जमींदोज, कॉलोनाइजरों में हड़कंप

संगठन के नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ न केवल एक प्रदेश के मुखिया हैं, बल्कि एक प्रतिष्ठित संत और गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर भी हैं। उनकी माता के लिए इस तरह की 'घृणित' और 'जिहादी' भाषा का प्रयोग पूरे सनातनी समाज का अपमान है। उन्होंने मांग की है कि:

  • आरोपी मौलाना पर तत्काल रासुका (NSA) के तहत कार्रवाई की जाए।

  • ऐसे भड़काऊ और अपमानजनक बयान प्रसारित करने वाले डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और सोशल मीडिया अकाउंट्स को तुरंत बैन किया जाए।

तरुण हत्याकांड के दोषियों को फांसी की मांग

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के उत्तम नगर में हुए तरुण बटोलिया हत्याकांड का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि होली के दौरान एक मासूम बच्ची द्वारा गलती से गुब्बारा फेंके जाने पर जिस तरह से भीड़ ने तरुण की हत्या की, वह समाज की जिहादी मानसिकता को दर्शाता है। राष्ट्रीय बजरंग दल ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन पुलिस अधिकारियों को सौंपा, जिसमें तरुण के हत्यारों को फांसी की सजा देने और आगामी नवरात्रों के दौरान मांस-मदिरा की दुकानों को पूर्णतः बंद रखने की मांग की गई है।

पुलिस और पीएसी का कड़ा पहरा

विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाई। शहर के मुख्य चौराहों और संवेदनशील इलाकों में भारी मात्रा में पुलिस बल के साथ पीएसी (PAC) की टुकड़ियां तैनात रहीं। हिंदू संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई, तो वे बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

Views: 63

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

दीपक शर्मा | जिला प्रभारी | शामली Picture

शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।

पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

भारतीय नौसेना की सागर पहल: 16 देशों के साथ समुद्री सुरक्षा और साझेदारी को नई मजबूती

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना हिंद महासागर क्षेत्र में सहयोगात्मक समुद्री सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहरा रही है। ऐसा करते...
Breaking News  राष्ट्रीय 
भारतीय नौसेना की सागर पहल: 16 देशों के साथ समुद्री सुरक्षा और साझेदारी को नई मजबूती

DGCA New Rules: अब फ्लाइट में एक ही PNR पर मिलेगी साथ-साथ सीट, नहीं देना होगा एक्स्ट्रा चार्ज

नयी दिल्ली। एक ही पीएनआर पर बुक कराये गये टिकट पर अब यात्रियों को फ्लाइट में एक साथ सीट देना...
Breaking News  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
DGCA New Rules: अब फ्लाइट में एक ही PNR पर मिलेगी साथ-साथ सीट, नहीं देना होगा एक्स्ट्रा चार्ज

मिशन कामयाब: UAE से कच्चा तेल लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा 'जग लाडकी' टैंकर, तनाव के बीच मिली बड़ी राहत

मुद्रा । यूएई से चला भारतीय झंडे वाला क्रूड ऑयल टैंकर 'जग लाडकी' बुधवार को भारत पहुंच गया है। इसने...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
मिशन कामयाब: UAE से कच्चा तेल लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा 'जग लाडकी' टैंकर, तनाव के बीच मिली बड़ी राहत

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर सर्किट हाउस में गूंजी उपलब्धियां

   सहारनपुर। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के नौ वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर जनपद के सर्किट...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर सर्किट हाउस में गूंजी उपलब्धियां

देवबंद: ग्राहक बनकर आए बदमाश हार्डवेयर दुकान से 1.75 लाख की नकदी लेकर फरार

देवबंद (सहारनपुर)।बाइक सवार दो युवक ग्राहक बनकर हार्डवेयर की दुकान पर आए और गल्ले में रखी पौने दो लाख...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
देवबंद: ग्राहक बनकर आए बदमाश हार्डवेयर दुकान से 1.75 लाख की नकदी लेकर फरार

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: अधिवक्ता के घर लूट करने वाले बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, नकदी और हथियार बरामद

सहारनपुर। चिलकाना रोड स्थित दया गार्डन कॉलोनी में अधिवक्ता नौशाद अली के घर में घुसकर दो बदमाशों ने उनकी पत्नी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: अधिवक्ता के घर लूट करने वाले बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, नकदी और हथियार बरामद

सहारनपुर : भाजपा की जम्बो कार्यकारिणी घोषित,115 सदस्यों में 60 फीसद चेहरों को मिली नई जिम्मेदारी

सहारनपुर। भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ऊर्जावान नौजवान ठाकुर अजीत सिंह राणा ने विशाल सदस्यों वाली जम्बो कार्यकारिणी की घोषणा की...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर : भाजपा की जम्बो कार्यकारिणी घोषित,115 सदस्यों में 60 फीसद चेहरों को मिली नई जिम्मेदारी

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम