लखनऊ हादसे में सपा प्रवक्ता की माँ और पत्नी की मौत, मेरठ के सपा विधायक का बेटा गिरफ्तार

On

लखनऊ,- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज क्षेत्र में मंगलवार रात गिरी एक रिहायशी इमारत के मलबे से अब तक 14 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है जबकि गंभीर रूप से घायल दो महिलाओं की उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी। इस मामले में मेरठ के सपा विधायक शाहिद मंजूर के बेटे नवाजिश […]

लखनऊ,- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज क्षेत्र में मंगलवार रात गिरी एक रिहायशी इमारत के मलबे से अब तक 14 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है जबकि गंभीर रूप से घायल दो महिलाओं की उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी। इस मामले में मेरठ के सपा विधायक शाहिद मंजूर के बेटे नवाजिश मंजूर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे की जांच के लिये एक तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। कमेटी को अपनी रिपोर्ट एक सप्ताह में देने के निर्देश दिये गये हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रवक्ता अब्बास हैदर की मां बेगम हैदर और उनकी पत्नी उज्मा अब्बास के रूप में हुई है। दोनों महिलाओं को सुबह घटनास्थल से बचा लिया गया मगर अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

महंगाई, एलपीजी संकट और टेलीकॉम नियमों पर संसद में विपक्ष का हंगामा, सरकार से मांगा जवाब ये भी पढ़ें  महंगाई, एलपीजी संकट और टेलीकॉम नियमों पर संसद में विपक्ष का हंगामा, सरकार से मांगा जवाब

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी प्रवक्ता की मां और पत्नी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया, “ सपा प्रवक्ता अब्बास हैदर की मां बेगम हैदर और पत्नी उजमा अब्बास के निधन से बेहद दुखी हूं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना। भावपूर्ण श्रद्धांजलि।”
पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) डीएस चौहान ने कहा कि वजीर हसन रोड पर गिरी इमारत के मलबे से 14 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसके अलावा दो लोगों को सुबह करीब पांच बजे सुरक्षित बचा लिया गया और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने कहा, “ एक महिला बेगम हैदर (85) की अस्पताल पहुंचने के बाद मौत हो गई।”
उन्होंने बताया कि मलबे को हटाने में काफी एहतियात बरती जा रही है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमे लगातार राहत एवं बचाव कार्य में लगी है। मलबे में फंसी एक महिला को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। बचाव टीम को मलबे में दो और लोगों के फंसे होने की जानकारी मिली है जिनका पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
श्री चौहान ने कहा कि हादसे के कारणों की पड़ताल के लिये संभागीय आयुक्त रोशन जैकब, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (एसीपी) पीयूष मोर्डिया  और पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता सहित तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। बचाव अभियान में एनडीआरएफ की कुल 12 और एसडीआरएफ की 12 टीमें लगी हुई हैं. इसके अलावा पीएसी की चार कंपनियां कानून व्यवस्था के लिए तैनात की गई हैं।

इस बीच, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने आज फिर सिविल अस्पताल का दौरा किया और वहां भर्ती लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी ली।
गौरतलब है कि मंगलवार देर शाम वजीर हसन रोड स्थित अलाया अपार्टमेंट के ढह जाने से कई लोग मलबे में दब गए थे। शुरुआत में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा था कि मलबे से तीन शव बरामद किए गए हैं, हालांकि बाद में डीजीपी चौहान और प्रधान सचिव (गृह) संजय प्रसाद ने दावा किया था कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुयी है।

इसी बीच लखनऊ में बिल्डिंग हादसे के बाद मेरठ के किठौर के सपा विधायक शाहिद मंजूर के बेटे नवाजिश को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इसके बाद एसओजी की टीम नवाजिश को लेकर लखनऊ गई। मेरठ में इससे शाहिद मंजूर समर्थकों में खलबली मची हुई है। इस अपार्टमेंट की जमीन पूर्व कैबिनेट मंत्री और मेरठ के किठौर से सपा विधायक शाहिद मंजूर के बेटे नवाजिश और भतीजे तारिक के नाम है। लखनऊ से फोन कॉल आते ही मेरठ में पुलिस सक्रिय हो गई और शाहिद मंजूर के जली कोठी स्थित आवास की घेराबंदी कर ली गई। मेरठ एसओजी ने नवाजिश को हिरासत में ले लिया। इसके बाद एसओजी कार्यालय में नवाजिश से एसपी क्राइम अनित कुमार ने जमीन और अपार्टमेंट के बारे में जानकारी ली। देर रात ही एसओजी टीम नवाजिश को लेकर लखनऊ के लिए रवाना हो गई।

लखनऊ के अपार्टमेंट का निर्माण यजदान बिल्डर ने कराया है। इसके बाद अपार्टमेंट के 12 में से दस फ्लैट बेच दिए गए और दो फ्लैट शाहिद मंजूर के पास है। इनमें से एक फ्लैट में शाहिद मंजूर की बेटी अपने परिवार के साथ रहती थी। फ्लैट की मरम्मत करने के बाद उसकी बेटी फिलहाल दूसरी जगह शिफ्ट हो गई। मेरठ में पुलिस ने शाहिद मंजूर के परिवार को बिना अनुमति शहर नहीं छोड़ने का नोटिस दिया है। शाहिद मंजूर के भतीजे तारिक की धरपकड़ के लिए पुलिस कई स्थानों पर छापेमारी कर रही है। इस घटना के बाद से शाहिद मंजूर के मेरठ स्थित आवास और किठौर आवास के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। गौरतलब है कि नवाजिश इससे पहले जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीत चुका है।

इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर लखनऊ हादसे की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी गयी है। इस जांच कमेटी में लखनऊ की मण्डलायुक्त डा. रोशन जैकब, संयुक्त पुलिस आयुक्त लखनऊ पीयूष मोर्डिया एवं चीफ इंजीनियर पीडब्ल्यूडी लखनऊ शामिल हैं। यह समिति इस हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों को चिन्हित कर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट देगी। गिरी हुई बिल्डिंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू अब भी जारी है। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Views: 3

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

फीफा विश्व कप 2026: ट्रंप ने ईरान को दिया 'ग्रीन सिग्नल', पर सुरक्षा पर जताई चिंता

वॉशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को कहा कि ईरान की पुरुष राष्ट्रीय फुटबॉल टीम 2026 फीफा विश्व...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
फीफा विश्व कप 2026: ट्रंप ने ईरान को दिया 'ग्रीन सिग्नल', पर सुरक्षा पर जताई चिंता

यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों की भर्ती के...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

LPG संकट पर सरकार का बड़ा फैसला: होटलों में कोयला-केरोसिन की वापसी, ग्रामीण क्षेत्रों में सिलेंडर की बुकिंग 45 दिन के अंतराल पर

नयी दिल्ली। सरकार ने पश्चिम एशिया संकट के कारण बनी परिस्थितियों को देखते हुए सिलेंडर और पाइप से आपूर्ति की...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
LPG संकट पर सरकार का बड़ा फैसला: होटलों में कोयला-केरोसिन की वापसी,  ग्रामीण क्षेत्रों में सिलेंडर की बुकिंग 45 दिन के अंतराल पर

सुप्रीम कोर्ट ने धार्मिक स्थलों पर पशु बलि पर रोक लगाने की याचिका पर केंद्र को नोटिस जारी किया

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने धार्मिक स्थलों पर पशु बलि पर रोक लगाने की मांग को लेकर पेश जनहित याचिका...
Breaking News  राष्ट्रीय 
सुप्रीम कोर्ट ने धार्मिक स्थलों पर पशु बलि पर रोक लगाने की याचिका पर केंद्र को नोटिस जारी किया

मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

मुरादाबाद। नगर निगम ने शहर में लंबे समय से टैक्स का भुगतान न करने वाले बकायेदारों के खिलाफ आर-पार...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों की भर्ती के...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

मुरादाबाद। नगर निगम ने शहर में लंबे समय से टैक्स का भुगतान न करने वाले बकायेदारों के खिलाफ आर-पार...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो छिनैती के आरोपी घायल हालत में गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान छिनैती के मुकदमें में फरार चल रहे दो बदमाशों को घायलावस्था...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो छिनैती के आरोपी घायल हालत में गिरफ्तार

सहारनपुर में नशा तस्कर गिरफ्तार, 238 ग्राम चरस बरामद

सहारनपुर। थाना कुतुबशेर पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 238 ग्राम चरस बरामद कर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में नशा तस्कर गिरफ्तार, 238 ग्राम चरस बरामद

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव