बुढ़ाना: पाइपलाइन लीकेज से 10 मकानों में आई दरारें, गिरने का खतरा; पूर्व विधायक उमेश मलिक ने डीएम से की मुआवजे की मांग

बुढ़ाना (मुज़फ्फरनगर)। कस्बे के मोहल्ला शाहवाड़ा में पेयजल पाइपलाइन में हो रहे लगातार रिसाव ने दर्जनों परिवारों की रातों की नींद उड़ा दी है। पानी के रिसाव के कारण करीब 10 मकानों की दीवारों और छतों में गहरी दरारें आ गई हैं, जिससे कई घरों के गिरने का खतरा पैदा हो गया है। ग्रामीणों द्वारा किए गए हंगामे के बाद गुरुवार को पूर्व विधायक उमेश मलिक ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।

डीएम और ईओ से फोन पर की वार्ता

मौके पर मौजूद प्रभावित परिवारों की व्यथा सुनने के बाद पूर्व विधायक उमेश मलिक ने तत्काल जिलाधिकारी मुज़फ्फरनगर और नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी (EO) से फोन पर वार्ता की। उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि विभाग की लापरवाही का खामियाजा आम जनता भुगत रही है। उन्होंने मांग की कि रिसाव को तुरंत बंद किया जाए और जिन परिवारों के मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, उनका सर्वे कराकर उचित क्षतिपूर्ति/मुआवजा दिलाया जाए।

होलिका में ‘टैरिफ वार’ की थीम, प्रधानमंत्री मोदी का ‘पुष्पा’ अवतार बता दिया सशक्त भारत का संदेश ये भी पढ़ें  होलिका में ‘टैरिफ वार’ की थीम, प्रधानमंत्री मोदी का ‘पुष्पा’ अवतार बता दिया सशक्त भारत का संदेश

पीड़ितों को दिया हर संभव मदद का भरोसा

उमेश मलिक ने कहा कि गरीब परिवारों के आशियाने पर खतरा मंडराना बेहद चिंताजनक है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जब तक प्रभावित परिवारों को मरम्मत के लिए सहायता नहीं मिल जाती, वे चैन से नहीं बैठेंगे। इस दौरान उनके साथ भाजपा नेता और सभासद भी मौजूद रहे, जिन्होंने प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की।

मुज़फ्फरनगर मैडिकल में एक्स-रे टेक्नीशियन कांड: प्रताड़ना के आरोपी चारों सहकर्मी गिरफ्तार, अदालत ने भेजा जेल ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर मैडिकल में एक्स-रे टेक्नीशियन कांड: प्रताड़ना के आरोपी चारों सहकर्मी गिरफ्तार, अदालत ने भेजा जेल

इस मौके पर रहे मौजूद: निरीक्षण के दौरान जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा मोनू मलिक, सभासद अजय संगल, परमेश सैनी, हिमांशु संगल, अंकुश राठी, मुकेश शर्मा सहित भारी संख्या में मोहल्ले के लोग उपस्थित रहे।

होली पर शाही गुझिया की धूम, सोने-चांदी से सजी मिठास ने बढ़ाई बाजार की रौनक ये भी पढ़ें  होली पर शाही गुझिया की धूम, सोने-चांदी से सजी मिठास ने बढ़ाई बाजार की रौनक

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube  https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin

https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

Views: 109

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अरविन्द कुमार पीटीआई  | बुढ़ाना प्रतिनिधि Picture

मुज़फ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार अरविन्द कुमार 'पीटीआई' वर्ष 2003 से निरंतर रॉयल बुलेटिन परिवार के एक मजबूत स्तंभ के रूप में सक्रिय हैं। पिछले दो दशकों से अधिक समय से आप बुढ़ाना की ज़मीनी समस्याओं, स्थानीय राजनीति और सामाजिक घटनाक्रमों को पूरी निष्पक्षता के साथ जनता और प्रशासन के सामने रख रहे हैं। क्षेत्र की खबरों पर गहरी पकड़ और वर्षों का अटूट अनुभव आपको बुढ़ाना की पत्रकारिता का सबसे विश्वसनीय चेहरा बनाता है। क्षेत्र की खबरों, समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9412842664 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर में होली के रंग में 'हादसों' का भंग, जिला अस्पताल में बढ़ा मरीजों का रेला, हाई अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग

मुजफ्फरनगर। जनपद में होली महोत्सव के दौरान खुशियों के बीच सड़क हादसों ने मातम पसरा दिया है। त्यौहार के...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में होली के रंग में 'हादसों' का भंग, जिला अस्पताल में बढ़ा मरीजों का रेला, हाई अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग

मुरादाबाद में होली पर सुरक्षा का 'कवच', एसएसपी ने पुलिस बल के साथ सड़कों पर किया फ्लैग मार्च

मुरादाबाद। रंगों के महापर्व होली को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मुरादाबाद पुलिस प्रशासन पूरी...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में होली पर सुरक्षा का 'कवच', एसएसपी ने पुलिस बल के साथ सड़कों पर किया फ्लैग मार्च

मुजफ्फरनगर में दुल्हेंडी पर पसरा मातम, रुड़की रोड पर सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

मुजफ्फरनगर। जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रुड़की रोड पर बुधवार (दुलहेंडी) को एक हृदयविदारक सड़क...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में दुल्हेंडी पर पसरा मातम, रुड़की रोड पर सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

नोएडा में अवैध संबंधों के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, महिला और उसके भाइयों से हुआ था विवाद

नोएडा: नोएडा के सेक्टर-75 स्थित आईवी काउंटी (IV County) में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ...
Breaking News  दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में अवैध संबंधों के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, महिला और उसके भाइयों से हुआ था विवाद

लारा दत्ता का खुलासा: 'खिड़कियां हिल रही हैं', मिडिल ईस्ट तनाव के बीच दुबई में फंसी अभिनेत्री ने बयां किया अपना अनुभव

मुंबई: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर आम लोगों के साथ-साथ मशहूर हस्तियों पर भी देखने को मिल रहा...
Breaking News  राष्ट्रीय  मनोरंजन 
लारा दत्ता का खुलासा: 'खिड़कियां हिल रही हैं', मिडिल ईस्ट तनाव के बीच दुबई में फंसी अभिनेत्री ने बयां किया अपना अनुभव

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में होली पर सुरक्षा का 'कवच', एसएसपी ने पुलिस बल के साथ सड़कों पर किया फ्लैग मार्च

मुरादाबाद। रंगों के महापर्व होली को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मुरादाबाद पुलिस प्रशासन पूरी...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में होली पर सुरक्षा का 'कवच', एसएसपी ने पुलिस बल के साथ सड़कों पर किया फ्लैग मार्च

मुरादाबाद में बच्चों के झगड़े ने लिया हिंसक रूप, बड़ों में चले ईंट-पत्थर और लाठियों से थर्राया बगरूआ गांव

मुरादाबाद। जनपद के कुंदरकी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बगरूआ गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में बच्चों के झगड़े ने लिया हिंसक रूप, बड़ों में चले ईंट-पत्थर और लाठियों से थर्राया बगरूआ गांव

आगरा में होली पर मातम: नाली के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, पिता और भाई घायल

आगरा। होली के त्योहार के बीच आगरा के एत्मादपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहाँ नाली...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  आगरा 
आगरा में होली पर मातम: नाली के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, पिता और भाई घायल

यूपी में छाया होली का रंग, ब्रज की भक्ति, काशी की मस्ती और अवध की तहजीब के रंग में रंगी फिजा, रंग उड़े तो खिले रिश्ते

लखनऊ। फाल्गुन की पूर्णिमा के साथ ही पूरा उत्तर प्रदेश रंगों, गुलाल, लोकगीतों और सांस्कृतिक उत्साह में सराबोर हो उठा।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी में छाया होली का रंग, ब्रज की भक्ति, काशी की मस्ती और अवध की तहजीब के रंग में रंगी फिजा, रंग उड़े तो खिले रिश्ते

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम