आंध्र प्रदेश के कुरनूल में बस में लगी आग, 11 की मौत; पीएम मोदी और राहुल गांधी ने जताया शोक

On

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर एक निजी बस में अचानक आग लगने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इस हादसे पर शोक व्यक्त किया है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "आंध्र प्रदेश के कुरनूल में हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर बस में आग लगने के भीषण हादसे में कई निर्दोष लोगों की मृत्यु अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है।

 

और पढ़ें दीपावली पर पटाखों की हुई बंपर बिक्री, सजावटी सामान और लाइटों की भी मांग बढ़ी

और पढ़ें मुज़फ्फरनगर में सूदखोर की पिटाई और जहर देने से कर्जदार गारंटर की मौत; तीन पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज

इस त्रासदी में जान गंवाने वाले सभी यात्रियों के शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की आशा करता हूं।" उन्होंने यह भी कहा कि बार-बार हो रही ऐसी दुर्घटनाएं हमारे सार्वजनिक परिवहन की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर प्रश्नचिह्न हैं। यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है जिसके लिए वाहनों के रख-रखाव की जिम्मेदारी के साथ-साथ इन हादसों पर जवाबदेही तय करना अनिवार्य है। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने भी इस हादसे पर दुख जताया। डीके शिवकुमार ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "हैदराबाद-बेंगलुरु मार्ग पर कुरनूल के पास बस में लगी भीषण आग से मैं बेहद स्तब्ध और दुखी हूं।

और पढ़ें 'गद्दी विरासत में मिल सकती है, बुद्धि नहीं', दीपोत्सव पर बयान को लेकर योगी का अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार

 

पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। हम सभी प्रभावित लोगों के साथ हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।" इससे पहले, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की। इसके अलावा, घायलों के लिए 50-50 हजार रुपए दिए जाएंगे। बता दें कि यह हादसा चिन्नाटेकुर गांव के पास हुआ, जिसमें कई यात्री घायल भी बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हादसे के समय बस में 40 लोग सवार थे। यह निजी बस बेंगलुरु से हैदराबाद जा रही थी। इसी दौरान बस में आग लगी, जिससे वह जलकर राख हो गई।


 

लेखक के बारे में

नवीनतम

नोएडा जेवर एयरपोर्ट: अधिग्रहित भूमि पर अवैध निर्माण, 131 लोगों पर मुकदमा दर्ज

नोएडा। नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के निर्माण के लिए अधिग्रहित की गई जमीन पर कुछ लोग अवैध निर्माण कर रहे हैं।...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा जेवर एयरपोर्ट: अधिग्रहित भूमि पर अवैध निर्माण, 131 लोगों पर मुकदमा दर्ज

मुख्यमंत्री योगी का बड़ा निर्णय, 30 साल बाद बढ़ेंगे पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के वित्तीय अधिकार

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोक निर्माण विभाग के विभागीय अधिकारियों के वित्तीय अधिकारों में पांच गुना तक की वृद्धि किए...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
मुख्यमंत्री योगी का बड़ा निर्णय, 30 साल बाद बढ़ेंगे पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के वित्तीय अधिकार

जालौन के उरई क्षेत्र में अवैध मौरंग खनन से परेशान ग्रामीण, प्रशासन के कदम पर सवाल

   जालौन। उरई क्षेत्र के मुहाना खंड संख्या 3 में अवैध मौरंग खनन का खेल लगातार जारी है। स्थानीय लोगों की...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
जालौन के उरई क्षेत्र में अवैध मौरंग खनन से परेशान ग्रामीण, प्रशासन के कदम पर सवाल

तीन दिन में 'थामा' ने तोड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, 'एक दीवाने की दीवानियत' ने भी कायम रखी पकड़

मुंबई। बॉलीवुड में इस हफ्ते का बॉक्स ऑफिस काफी रोमांचक रहा है, क्योंकि एक ही दिन दो बड़ी फिल्में रिलीज...
मनोरंजन 
तीन दिन में 'थामा' ने तोड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, 'एक दीवाने की दीवानियत' ने भी कायम रखी पकड़

बलोचिस्तान: न्यायेतर हत्याओं और हिरासत में यातना के मामलों में सख्त सजा की आवश्यकता – न्यायमूर्ति अतहर मिनल्लाह

इस्लामाबाद। पाकिस्तान उच्चतम न्यायालय के न्यायमूर्ति अतहर मिनल्लाह ने कहा है कि बलोचिस्तान में न्यायेतर हत्याओं, जबरन गायब किए जाने...
अंतर्राष्ट्रीय 
बलोचिस्तान: न्यायेतर हत्याओं और हिरासत में यातना के मामलों में सख्त सजा की आवश्यकता – न्यायमूर्ति अतहर मिनल्लाह

उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी का बड़ा निर्णय, 30 साल बाद बढ़ेंगे पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के वित्तीय अधिकार

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोक निर्माण विभाग के विभागीय अधिकारियों के वित्तीय अधिकारों में पांच गुना तक की वृद्धि किए...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
मुख्यमंत्री योगी का बड़ा निर्णय, 30 साल बाद बढ़ेंगे पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के वित्तीय अधिकार

जालौन के उरई क्षेत्र में अवैध मौरंग खनन से परेशान ग्रामीण, प्रशासन के कदम पर सवाल

   जालौन। उरई क्षेत्र के मुहाना खंड संख्या 3 में अवैध मौरंग खनन का खेल लगातार जारी है। स्थानीय लोगों की...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
जालौन के उरई क्षेत्र में अवैध मौरंग खनन से परेशान ग्रामीण, प्रशासन के कदम पर सवाल

जौनपुर: खुटहन रोड स्थित फ्लिपकार्ट वेयरहाउस में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर के शाहगंज कोतवाली अंतर्गत नगर में खुटहन रोड स्थित फ्लिपकार्ट सेंटर (वेयर हाउस) में गुरुवार...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
जौनपुर: खुटहन रोड स्थित फ्लिपकार्ट वेयरहाउस में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

हरदोई में पुलिस मुठभेड़: दो बदमाश घायल होकर गिरफ्तार, 14 हजार नकदी और हथियार बरामद

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हो गए।...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
हरदोई में पुलिस मुठभेड़: दो बदमाश घायल होकर गिरफ्तार, 14 हजार नकदी और हथियार बरामद