बलोचिस्तान लिबरेशन फ्रंट ने क्वेटा और तुरबत में सेना पर हथगोले दागे, सीपीईसी राजमार्ग अवरुद्ध किया

On
अर्चना सिंह Picture


क्वेटा (बलोचिस्तान) पाकिस्तान। आजादी समर्थक सशस्त्र समूह बलोचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (बीएलएफ) ने क्वेटा और तुरबत को नियंत्रण में लेने का प्रयास कर रहे पाकिस्तान के सैनिकों को हथगोलों से निशाना बनाया। इसके अलावा बासीमा में चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया। यह जानकारी बीएलएफ प्रवक्ता मेजर घोरम बलोच ने दी।

द बलोचिस्तान पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, बीएलएफ प्रवक्ता मेजर बलोच ने मीडिया को जारी बयान में कहा कि लड़ाकों ने 12 दिसंबर की आधी रात 1:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक बासीमा के पाटक इलाके में सीपीईसी राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया। यह गलियारा चीन के शिनजियांग प्रांत को पाकिस्तान के ग्वादर बंदरगाह से जोड़ता है। प्रवक्ता के अनुसार, इस दौरान कस्टम विभाग के दो कर्मचारियों को कब्जे में लिया गया है। पूछताछ पूरी होने के बाद उनकी रिहाई के बारे में फैसला लिया जाएगा।

प्रवक्ता बलोच ने कहा कि लड़ाकों ने 12 दिसंबर की रात करीब नौ बजे तुरबत के अबसार के आप दारुक इलाके में पाकिस्तान सेना की एक पोस्ट पर हथगोले दागे। हथगोले पोस्ट के अंदर गिरे। इससे जान-माल का नुकसान हुआ। इसके अलावा 13 दिसंबर की आधीरात बाद करीब दो बजे क्वेटा में कमरानी रोड पर कच्ची बेग पुलिस स्टेशन के गेट के बाहर फ्रंटियर कॉर्प्स के तीन जवानों को हथगोलों से निशाना बनाया गया। इस हमले में तीन जवान घायल हो गए। खबर लिखे जाने तक पाकिस्तान के अधिकारियों ने बीएलएफ के दावों पर कोई आधिकारिक जवाब नहीं दिया है।

लेखक के बारे में

नवीनतम

Wheat Farming Tips: गेहूं की खेती करने वालों के लिए जरूरी खबर, फ्लैग लीफ की अनदेखी से हो सकता है बड़ा नुकसान

अगर आप इस समय गेहूं की खेती कर रहे हैं तो यह जानकारी आपके लिए बहुत जरूरी है। गेहूं की...
कृषि 
Wheat Farming Tips: गेहूं की खेती करने वालों के लिए जरूरी खबर, फ्लैग लीफ की अनदेखी से हो सकता है बड़ा नुकसान

नोएडा में एनसीआर क्षेत्र में चोरी करने वाले 4 बदमाशों को महिला समेत किया गिरफ्तार

नोएडा। दिल्ली एनसीआर क्षेत्र के घरों की रेकी कर कीमती सामान चोरी करने वाले एक गिरोह में शामिल महिला समेत...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में एनसीआर क्षेत्र में चोरी करने वाले 4 बदमाशों को महिला समेत किया गिरफ्तार

जेवर पुलिस ने जमीन के फर्जीवाड़े में 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार

नोएडा। ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के थाना जेवर पुलिस ने आज बड़ी सफलता हासिल करते हुए जमीन से जुड़े एक बड़े...
दिल्ली NCR  नोएडा 
जेवर पुलिस ने जमीन के फर्जीवाड़े में 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार

नोएडा में सिंगल यूज प्लास्टिक पर सख्त कार्रवाई: क्लाउड किचन पर 5 लाख जुर्माना, 290 किलो प्लास्टिक जब्त

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण के जन स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आज सेक्टर-62, सेक्टर-42 और सेक्टर-76 में स्थित दुकानें, क्लाउड किचन...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में सिंगल यूज प्लास्टिक पर सख्त कार्रवाई: क्लाउड किचन पर 5 लाख जुर्माना, 290 किलो प्लास्टिक जब्त

मुजफ्फरनगर: तीतावी शुगर मिल कर्मचारी के समर्थन में भारतीय किसान मजदूर संगठन का धरना प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर। तीतावी शुगर मिल के कर्मचारी भानु प्रताप के समर्थन में भारतीय किसान मजदूर संगठन द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया।...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: तीतावी शुगर मिल कर्मचारी के समर्थन में भारतीय किसान मजदूर संगठन का धरना प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश

लिंटर डालते समय हाई टेंशन लाइन छू गई सरिया , करंट से मकान मालिक की मौत

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को निर्माणधीन मकान में जीने का लिंटर डालते...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
लिंटर डालते समय हाई टेंशन लाइन छू गई सरिया , करंट से मकान मालिक की मौत

मेरठ: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में पद्मश्री मालिनी अवस्थी की “चन्दन का किवाड़” पर साहित्यिक संवाद

मेरठ। आज चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ की साहित्यिक–सांस्कृतिक परिषद द्वारा पद्मश्री सम्मानित लोकगायिका एवं लेखिका मालिनी अवस्थी की चर्चित...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में पद्मश्री मालिनी अवस्थी की “चन्दन का किवाड़” पर साहित्यिक संवाद

मथुरा यमुना एक्सप्रेस-वे हादसा: 8 बसें और 3 कारें आपस में टकराईं, 13लोग जिंदा जले, 66 घायल

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा यमुना एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार तड़के घने कोहरे के कारण भीषण सड़क हादसा हुआ। माइलस्टोन 127...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मथुरा 
मथुरा यमुना एक्सप्रेस-वे हादसा: 8 बसें और 3 कारें आपस में टकराईं, 13लोग जिंदा जले, 66 घायल

सहारनपुर में सड़क हादसे में वृद्ध महिला की मौत, परिजन ले गए शव

सहारनपुर (नागल)। सहारनपुर जनपद के थाना नागल क्षेत्र में गागलहेडी-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर गांव भरतपुर मोड़ के निकट सड़क पार...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में सड़क हादसे में वृद्ध महिला की मौत, परिजन ले गए शव