मुजफ्फरनगर में बीजेपी ने निकाला 'एकता मार्च': मंत्री कपिल देव और डॉ. संजीव बालियान शामिल , टाउन हॉल में हुई जनसभा

On
School Ad

मुजफ्फरनगर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा विधानसभा वार आयोजित 'यूनिटी मार्च पदयात्रा' (एकता मार्च) का आयोजन गुरुवार को मुजफ्फरनगर सदर विधानसभा क्षेत्र में बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

यह ऐतिहासिक पदयात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

काशी के घाटों पर गूंजा विप्र समाज का आक्रोश: दरोगा भर्ती में 'पंडित' शब्द के विवादित चित्रण पर बटुकों ने खोला मोर्चा ये भी पढ़ें  काशी के घाटों पर गूंजा विप्र समाज का आक्रोश: दरोगा भर्ती में 'पंडित' शब्द के विवादित चित्रण पर बटुकों ने खोला मोर्चा

 

पश्चिम बंगाल में चुनाव की घोषणा से पहले सीएम ममता ने खेला बड़ा दांव, पुजारी-मुअज्जिनों का बढ़ाया मानदेय ये भी पढ़ें  पश्चिम बंगाल में चुनाव की घोषणा से पहले सीएम ममता ने खेला बड़ा दांव, पुजारी-मुअज्जिनों का बढ़ाया मानदेय

शामली में स्क्रैप दिखाकर लाखों की ठगी, मुजफ्फरनगर के युवक पर आरोप ये भी पढ़ें  शामली में स्क्रैप दिखाकर लाखों की ठगी, मुजफ्फरनगर के युवक पर आरोप

पदयात्रा का मार्ग और मुख्य आकर्षण

 

  • शुभारंभ: पदयात्रा को प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने ग्रेन चौम्बर इंटर कॉलेज से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

  • यात्रा मार्ग: गौशाला रोड, नई मंडी, द्वारकापुरी, गांधी कॉलोनी, सरवट फाटक, शिव चौक, भगत सिंह रोड जैसे प्रमुख मार्गों से होते हुए यह पदयात्रा शाम को टाउन हॉल मैदान पर समाप्त हुई।

  • जनभागीदारी: दीपचंद ग्रेन चौंबर, एसडी गर्ल्स, भागवंती विद्या मंदिर, सरस्वती विद्या मंदिर सहित विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने इसमें हिस्सा लिया।

  • सांस्कृतिक कार्यक्रम: प्रत्येक पड़ाव पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, जलपान और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियाँ आयोजित की गईं।

 

टाउन हॉल में विशाल जनसभा

 

टाउन हॉल मैदान पर पदयात्रा के समापन के बाद एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथियों ने सरदार पटेल के जीवन दर्शन और राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला।

प्रमुख वक्ताओं ने कहा:

  • मंत्री कपिल देव अग्रवाल

  • पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान

  • भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी

  • जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल

  • नगरपालिका परिषद् अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप

वक्ताओं ने कहा कि यह पदयात्रा लौह पुरुष के आदर्शों और 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का माध्यम बनेगी।

जिला मीडिया प्रभारी पवन अरोरा ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला यात्रा संयोजक संजय गर्ग, विधानसभा यात्रा संयोजक विशाल गर्ग सहित अनेक पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा।

Views: 158

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

महाराष्ट्र: 'महाराष्ट्र धर्म स्वतंत्रता अधिनियम 2026' विधेयक विधानसभा से पास, विधान परिषद में आज बिल पर चर्चा

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा में सोमवार देर रात तगड़ी बहस के बाद धर्म स्वतंत्रता विधेयक-2026 पारित किया गया। सत्तारूढ़ महायुति सरकार...
मुख्य समाचार  देश-प्रदेश  महाराष्ट्र 
महाराष्ट्र: 'महाराष्ट्र धर्म स्वतंत्रता अधिनियम 2026' विधेयक विधानसभा से पास, विधान परिषद में आज बिल पर चर्चा

हर दिन सिर्फ गेहूं की रोटी क्यों? बदल-बदल कर खाएं अनाज, शरीर रहेगा ज्यादा स्वस्थ

  नई दिल्ली। भारतीय खाने में रोटी सिर्फ भोजन का हिस्सा नहीं, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी का एक अहम हिस्सा आयुर्वेद...
हेल्थ 
हर दिन सिर्फ गेहूं की रोटी क्यों? बदल-बदल कर खाएं अनाज, शरीर रहेगा ज्यादा स्वस्थ

पीठ दर्द और पाचन से हैं परेशान? मयूरासन में छिपा है सेहत का राज

  नई दिल्ली। आजकल की व्यस्त दिनचर्या, उचित पोषक आहार और व्यायाम की कमी में शारीरिक मांसपेशियां तेजी से कमजोर 'मयूरासन'...
लाइफस्टाइल 
पीठ दर्द और पाचन से हैं परेशान? मयूरासन में छिपा है सेहत का राज

आईएसएल: 10 खिलाड़ियों वाली पंजाब ने एफसी गोवा को 1-1 से ड्रॉ पर रोका

नई दिल्ली। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2025-26 में सोमवार को 10 खिलाड़ियों वाली पंजाब एफसी ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए...
खेल 
आईएसएल: 10 खिलाड़ियों वाली पंजाब ने एफसी गोवा को 1-1 से ड्रॉ पर रोका

बंदूक नहीं, कला का सहारा लिया... अशोक पंडित ने कश्मीरी फिल्म 'बट्ट कोच' की तारीफ की, दीं शुभकामनाएं

मुंबई। कश्मीरी पंडित और फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने कश्मीरी भाषा में बनी फिल्म 'बट्ट कोच' की तारीफ की है।...
मनोरंजन 
बंदूक नहीं, कला का सहारा लिया... अशोक पंडित ने कश्मीरी फिल्म 'बट्ट कोच' की तारीफ की, दीं शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश

लखनऊ के नार्थ जोन में डीसीपी ने किए 22 पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर, यहां देखें पूरी लिस्ट

लखनऊ। लखनऊ के नार्थ जोन में पुलिस महकमे में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। डीसीपी नार्थ गोपाल चौधरी...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ के नार्थ जोन में डीसीपी ने किए 22 पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर, यहां देखें पूरी लिस्ट

प्रीपेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को योगी सरकार की बड़ी राहत: 'नेगेटिव बैलेंस' पर भी नहीं कटेगी बिजली; जानें नई छूट के नियम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने प्रीपेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देने का ऐलान किया है।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
प्रीपेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को योगी सरकार की बड़ी राहत: 'नेगेटिव बैलेंस' पर भी नहीं कटेगी बिजली; जानें नई छूट के नियम

रॉयल बुलेटिन महा-सर्वे: बिजनौर की जनता ने चुना अपना 'दमदार' सांसद; चंदन चौहान ने मारी बाजी, भारतेंदु सिंह भी रहे चर्चा में !

बिजनौर/मुजफ्फरनगर। बिजनौर लोकसभा क्षेत्र के विकास और जनप्रतिनिधियों की सक्रियता को लेकर 'रॉयल बुलेटिन' द्वारा सोशल मीडिया पर आयोजित किए...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर  बिजनौर 
रॉयल बुलेटिन महा-सर्वे: बिजनौर की जनता ने चुना अपना 'दमदार' सांसद; चंदन चौहान ने मारी बाजी, भारतेंदु सिंह भी रहे चर्चा में !

लखीमपुर खीरी: खेत में भिड़ गया काल, फिर भी नहीं हारी हार; तेंदुए के हमले में घायल युवक ने उसे रस्सी से बांधकर किया काबू

लखीमपुर खीरी। तराई के जंगलों से सटे लखीमपुर खीरी जनपद में सोमवार को साहस की एक ऐसी दास्तां सामने आई,...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखीमपुर खीरी: खेत में भिड़ गया काल, फिर भी नहीं हारी हार; तेंदुए के हमले में घायल युवक ने उसे रस्सी से बांधकर किया काबू

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम