भाकियू का अनिश्चितकालीन धरना समाप्त, प्रशासन ने 15 दिन में समाधान का दिया आश्वासन

On

उरई। कालपी तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के बैनर तले किसानों द्वारा शुरू किया गया अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन मंगलवार को दूसरे दिन प्रशासनिक हस्तक्षेप और आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। किसानों की मांगों को लेकर हुई वार्ता के बाद एसडीएम ने सभी समस्याओं का 15 दिन के अंदर निस्तारण करने का भरोसा दिया है।

बता दें कि बीती देर रात दर्जनों किसान अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए थे। किसानों की प्रमुख मांगों में दैवीय आपदा में नष्ट हुई फसलों का उचित मुआवजा दिलाना, बिजली विभाग द्वारा गांवों में मात्र 3 घंटे बिजली दिए जाने और लो वोल्टेज की समस्या का त्वरित समाधान, तथा अंश निर्धारण में हो रही गड़बड़ी को दूर करना शामिल था। इन सभी मुद्दों को लेकर किसानों ने तहसील परिसर में डेरा डाल दिया था।

किसानों के धरने की सूचना मिलते ही प्रशासन की तरफ से कालपी के एसडीएम मनोज कुमार धरना स्थल पर पहुंचे और किसान नेताओं के साथ लंबी बातचीत की। बातचीत के दौरान किसान पक्ष ने अपनी सभी मांगों को लेकर एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।

एसडीएम मनोज कुमार ने किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी सभी समस्याओं पर गंभीरता से विचार करते हुए 15 दिनों के अंदर उनका समाधान किया जाएगा। इस आश्वासन के बाद किसान नेताओं ने धरना वापस लेने का निर्णय लिया और प्रदर्शन समाप्त कर दिया। एसडीएम मनोज कुमार ने कहा, किसान भाइयों की समस्याएं गंभीरता से सुनी गई हैं। हमने उन्हें आश्वासन दिया है कि संबंधित विभागों के साथ समन्वय करके उनकी हर जायज मांग का निस्तारण 15 दिन के अंदर किया जाएगा।

वहीं, बीकेयू के राष्ट्रीय महासचिव राजवीर सिंह जादौन ने कहा, हमारी मांगें लंबे समय से लंबित हैं। प्राकृतिक आपदा में फसल खराब होने के बावजूद किसानों को मुआवजा नहीं मिला, बिजली की सप्लाई ठीक नहीं है। हमने प्रशासन को 15 दिन का समय दिया है। यदि इस अवधि में हमारी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो हम आंदोलन को और विस्तार देने के लिए मजबूर होंगे।

Views: 33

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

ईद से पहले पाकिस्तान में तेल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी, लाखों लोगों के लिए बढ़ी परेशानी

  नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी संकट का असर दुनिया के अन्य हिस्सों में भी देखने को मिल रहा पाकिस्तान...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
ईद से पहले पाकिस्तान में तेल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी, लाखों लोगों के लिए बढ़ी परेशानी

शामली जनपद न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन, आपसी समझौते से निपटाए गए लगभग दो लाख मामले

   कैराना/शामली। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, उच्चतम न्यायालय, उच्च न्यायालय इलाहाबाद तथा उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के...
शामली 
शामली जनपद न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन, आपसी समझौते से निपटाए गए लगभग दो लाख मामले

सहारनपुरः थाना जनकपुरी पुलिस ने वाहन चोर को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद की

सहारनपुर। थाना जनकपुरी पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की एक बाईक बरामद...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुरः थाना जनकपुरी पुलिस ने वाहन चोर को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद की

शामली में सर्राफा व्यापारी की ट्रक टक्कर से दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम

शामली। गत दिवस शहर के मोहल्ला रेलपार निवासी एक सर्राफा व्यापारी की गैंस सिलेंडर ले जाते समय ट्रक की...
शामली 
शामली में सर्राफा व्यापारी की ट्रक टक्कर से दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम

शामली में अवैध रूप से तोते बेचने वाले तीन गिरफ्तार, वन विभाग और एनिमल शेल्टर की कार्रवाई

शामली। शहर में अवैध रूप से वन्यजीवों, विशेषकर भारतीय तोतों की खरीद-फरोख्त करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी...
शामली 
शामली में अवैध रूप से तोते बेचने वाले तीन गिरफ्तार, वन विभाग और एनिमल शेल्टर की कार्रवाई

उत्तर प्रदेश

सहारनपुरः थाना जनकपुरी पुलिस ने वाहन चोर को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद की

सहारनपुर। थाना जनकपुरी पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की एक बाईक बरामद...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुरः थाना जनकपुरी पुलिस ने वाहन चोर को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद की

बिजनौर: आरएसएस जिला कार्यवाह के घर पर हमला, मंत्री कपिल देव सख्त, दोषियों के खिलाफ दिए कठोर कार्रवाई के निर्देश

   धामपुर / बिजनौर। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और जनपद बिजनौर के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शनिवार को...
उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: आरएसएस जिला कार्यवाह के घर पर हमला, मंत्री कपिल देव सख्त, दोषियों के खिलाफ दिए कठोर कार्रवाई के निर्देश

टीएमयू दीक्षांत समारोह में जेपी नड्डा को मानद डी.लिट., 6 हजार से अधिक विद्यार्थियों को मिली डिग्रियां

मुरादाबाद।  तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (टीएमयू) के दीक्षांत समारोह-2026 का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
टीएमयू दीक्षांत समारोह में जेपी नड्डा को मानद डी.लिट., 6 हजार से अधिक विद्यार्थियों को मिली डिग्रियां

यूपी 5.64 करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाने वाला देश का अग्रणी राज्य, लाखों परिवारों को मिल रहा है कैशलेस इलाज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को हर पात्र नागरिक तक पहुँचाने के संकल्प के साथ योगी सरकार ने...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी 5.64 करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाने वाला देश का अग्रणी राज्य, लाखों परिवारों को मिल रहा है कैशलेस इलाज

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम