मुजफ्फरनगर में शिव चौक पर बुर्काधारी गैंग का आतंक, एक साथ चार लोगों की जेब कटी, मास्टरमाइंड महिला गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। शहर की हृदयस्थली शिव चौक के पास गोल मार्केट में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब भीड़भाड़ वाले बाजार में एक साथ चार लोगों की जेब कट गई। चंद मिनटों के भीतर 40 हजार रुपये से अधिक की नकदी चोरी हो गई। पीड़ितों की शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और 24 घंटे के भीतर बुर्काधारी महिला गिरोह की मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया गया।

जानकारी के अनुसार, आबकारी पुलिस चौकी इंचार्ज शशि कपूर ने शिकायत मिलते ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कराई। फुटेज में कुछ बुर्कानशी महिलाएं लोगों की जेब काटते हुए नजर आईं। हैरानी की बात यह रही कि इस गिरोह में एक आठ साल की बच्ची भी शामिल पाई गई।

मध्य पूर्व संकट से चमका सोना: लगातार पांचवें दिन कीमतों में उछाल, रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा भाव ये भी पढ़ें  मध्य पूर्व संकट से चमका सोना: लगातार पांचवें दिन कीमतों में उछाल, रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा भाव

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने जांच तेज की और जानसठ क्षेत्र की रहने वाली तीन से चार बहनों को चिन्हित किया। गुरुवार सुबह पुलिस ने गिरोह की मास्टरमाइंड साजिया को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान पहले उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती के बाद उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

मुज़फ्फरनगर में साइबर हेल्पडेस्क की सराहनीय कार्यवाही, ₹28 हजार की ठगी राशि कराई वापस, पीड़िता के चेहरे पर लौटी मुस्कान ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर में साइबर हेल्पडेस्क की सराहनीय कार्यवाही, ₹28 हजार की ठगी राशि कराई वापस, पीड़िता के चेहरे पर लौटी मुस्कान

पुलिस के अनुसार, बुधवार को मंसूरपुर थाना क्षेत्र के सोंटा गांव निवासी विषांक राठी की जेब से 25 हजार रुपये, खालापार निवासी शबनम के पर्स से 5 हजार रुपये, उत्तराखंड के रुड़की से इलाज कराने आई सपना के पर्स से 10 हजार रुपये और एक अन्य व्यक्ति की जेब से नकदी चोरी की गई थी। इन सभी घटनाओं में साजिया और उसका गिरोह शामिल था। चोरी में उसकी बहनें और आठ साल की भतीजी भी सहयोग कर रही थीं।

मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना पुलिस के साथ मुठभेड़ में 15 हजारी इनामी बदमाश गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल हुआ वांछित अपराधी ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना पुलिस के साथ मुठभेड़ में 15 हजारी इनामी बदमाश गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल हुआ वांछित अपराधी

पुलिस ने साजिया समेत गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि यह गिरोह काफी समय से बाजारों में सक्रिय था। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से व्यापारियों और आम लोगों ने राहत की सांस ली है, हालांकि एक नाबालिग बच्ची को चोरी में शामिल किए जाने को लेकर गंभीर सवाल भी खड़े हो रहे हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube  https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin

https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

Views: 720

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

इस्तेखार अब्बासी | वीडियो रिपोर्टर | मुज़फ्फरनगर Picture

मुजफ्फरनगर की जमीनी हकीकत, राजनीति और क्राइम से जुड़ी हर खबर को वीडियो रिपोर्टिंग के जरिए बेबाकी से पहुँचाने वाले इस्तेखार अब्बासी पिछले 3 वर्षों से रॉयल बुलेटिन परिवार का हिस्सा हैं। BJMC डिग्री धारक इस्तेखार ने अपनी सधी हुई रिपोर्टिंग और खबरों की गहरी समझ से जिले में एक खास पहचान बनाई है।

मुजफ्फरनगर से जुड़ी खबरों और सुझावों के लिए इनसे संपर्क करें: 📞 मोबाइल: 8266055143

नवीनतम

अमरोहा में होली पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न, चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद रही पुलिस

अमरोहा। जनपद अमरोहा में रंगों का पावन पर्व होली अत्यंत हर्षोल्लास, शांति और आपसी सौहार्द के साथ संपन्न हो गया।...
उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा में होली पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न, चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद रही पुलिस

संभल में बाप-बेटे के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, गांव में भारी पुलिस बल तैनात

संभल। जनपद संभल में रिश्तों के कत्ल और आपसी रंजिश का एक खौफनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में बाप-बेटे के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, गांव में भारी पुलिस बल तैनात

मुरादाबाद में सोनकपुर ओवरब्रिज के पास दंपत्ति के शव मिलने से फैली सनसनी, हत्या की आशंका

मुरादाबाद। जनपद में अपराध और हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। थाना मझोला क्षेत्र में...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में सोनकपुर ओवरब्रिज के पास दंपत्ति के शव मिलने से फैली सनसनी, हत्या की आशंका

फिन एलन का तूफानी शतक न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में बनाई जगह

आज T20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया जिसमें न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका की टीमें आमने सामने...
Breaking News  खेल  क्रिकेट 
फिन एलन का तूफानी शतक न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में बनाई जगह

होली के रंग में दिखे योगी आदित्यनाथ, चश्मा लगाकर नृसिंह शोभायात्रा में शामिल हुए, दिया सनातन धर्म का बड़ा संदेश

होली का पावन पर्व देशभर में उत्साह और खुशी के साथ मनाया गया .इसी अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री...
उत्तर प्रदेश 
होली के रंग में दिखे योगी आदित्यनाथ, चश्मा लगाकर नृसिंह शोभायात्रा में शामिल हुए, दिया सनातन धर्म का बड़ा संदेश

उत्तर प्रदेश

अमरोहा में होली पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न, चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद रही पुलिस

अमरोहा। जनपद अमरोहा में रंगों का पावन पर्व होली अत्यंत हर्षोल्लास, शांति और आपसी सौहार्द के साथ संपन्न हो गया।...
उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा में होली पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न, चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद रही पुलिस

संभल में बाप-बेटे के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, गांव में भारी पुलिस बल तैनात

संभल। जनपद संभल में रिश्तों के कत्ल और आपसी रंजिश का एक खौफनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में बाप-बेटे के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, गांव में भारी पुलिस बल तैनात

मुरादाबाद में सोनकपुर ओवरब्रिज के पास दंपत्ति के शव मिलने से फैली सनसनी, हत्या की आशंका

मुरादाबाद। जनपद में अपराध और हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। थाना मझोला क्षेत्र में...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में सोनकपुर ओवरब्रिज के पास दंपत्ति के शव मिलने से फैली सनसनी, हत्या की आशंका

होली के रंग में दिखे योगी आदित्यनाथ, चश्मा लगाकर नृसिंह शोभायात्रा में शामिल हुए, दिया सनातन धर्म का बड़ा संदेश

होली का पावन पर्व देशभर में उत्साह और खुशी के साथ मनाया गया .इसी अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री...
उत्तर प्रदेश 
होली के रंग में दिखे योगी आदित्यनाथ, चश्मा लगाकर नृसिंह शोभायात्रा में शामिल हुए, दिया सनातन धर्म का बड़ा संदेश

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश