दिल्ली हाईकोर्ट ने रेलवे जमीन-बदले नौकरी मामले में लालू प्रसाद की याचिका पर सीबीआई को जारी किया नोटिस

On

नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को सीबीआई को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस लालू प्रसाद यादव की उस याचिका पर जारी किया गया है, जिसमें उन्होंने रेलवे में जमीन के बदले नौकरी भ्रष्टाचार मामले में उनके खिलाफ चार्ज फ्रेम करने के ट्रायल कोर्ट के आदेश को चुनौती दी है। हाईकोर्ट की सिंगल जज बेंच जस्टिस मनोज जैन ने मामले की संक्षिप्त सुनवाई के बाद सीबीआई से जवाब मांगा और याचिका की अगली सुनवाई 17 मार्च के लिए तय की। याचिका में लालू प्रसाद यादव ने ट्रायल कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी, जिसमें उनके खिलाफ और उनके परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ आरोप तय किए गए थे। उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट से राहत की मांग की है। इस मामले में जनवरी में स्पेशल जज विशाल गोगने ने लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के कई सदस्यों के खिलाफ चार्ज फ्रेम किए थे।

 

मुजफ्फरनगर प्रशासन पर बरसे किसान नेता ठाकुर पूरन सिंह, 14 मार्च को नसीरपुर में ‘सम्मान बचाओ महापंचायत’ का ऐलान ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर प्रशासन पर बरसे किसान नेता ठाकुर पूरन सिंह, 14 मार्च को नसीरपुर में ‘सम्मान बचाओ महापंचायत’ का ऐलान

राजस्थान में बढ़ी गर्मी की तपिश, कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट ये भी पढ़ें  राजस्थान में बढ़ी गर्मी की तपिश, कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट

अदालत ने पाया कि उनके खिलाफ भ्रष्टाचार, धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश के पर्याप्त सबूत हैं। आरोपियों में उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटे तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, और बेटियां मीसा भारती और हेमा यादव भी शामिल हैं। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि लालू यादव और उनके परिवार के सदस्य 'एक आपराधिक संगठन' के रूप में काम कर रहे प्रतीत होते हैं और कथित रूप से रेलवे में नौकरियों का इस्तेमाल जमीन जैसी अचल संपत्तियों के लिए सौदेबाजी के औजार के रूप में कर रहे थे। मामला 2004 से 2009 तक के समय से जुड़ा है, जब लालू प्रसाद यादव रेल मंत्री थे।

सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की घटी कीमत ये भी पढ़ें  सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की घटी कीमत

 

सीबीआई के अनुसार, लालू यादव के परिवार के नाम और उनसे जुड़े एक कंपनी के नाम पर जमीनें खरीदी गईं, जो अक्सर बाजार मूल्य से कम कीमत पर खरीदी गईं। इनका भुगतान नकद किया गया और फिर बदले में रेलवे में विभिन्न क्षेत्रों में नौकरियां दी गईं। हालांकि, लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के सदस्य निर्दोष होने का दावा कर चुके हैं और ट्रायल का सामना करने को तैयार हैं। पूर्व में राउज एवेन्यू स्पेशल सीबीआई कोर्ट में सुनवाई के दौरान लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी ने भ्रष्टाचार, धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश के आरोपों को अस्वीकार किया और मामले को मेरिट्स पर लड़ने का विकल्प चुना। 

Views: 21

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

संसद में विपक्ष की ‘चुप्पी’ पर अमित शाह का पारा हाई, अमित शाह के आंकड़ों ने मचा दिया सियासी तूफान!

क्रिप्टो ऐप से 50 करोड़ की ठगी मामले में आराेपिताें की 05 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क

सीतापुर। क्रिप्टो एक्सचेंज एप के माध्यम से निवेशकों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस ने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
क्रिप्टो ऐप से 50 करोड़ की ठगी मामले में आराेपिताें की 05 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क

ग्रेटर नोएडा की केमिकल फैक्ट्री में लगी विकराल आग, ड्रम फटने के धमाकों से मचा हडकंप

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर इंडस्ट्रियल एरिया के साइट 4 में स्थित कलरटेक पॉलिमर्स नामक कंपनी में बुधवार दोपहर को...
दिल्ली NCR  नोएडा 
ग्रेटर नोएडा की केमिकल फैक्ट्री में लगी विकराल आग, ड्रम फटने के धमाकों से मचा हडकंप

नसीरपुर विवाद में चौधरी नरेश टिकैत व सांसद हरेंद्र मलिक ने दोनों पक्षों में समझौता कराया, सिसौली में पंचायत में जुटे गणमान्य लोग

   मुजफ्फरनगर। जनपद के तितावी थाना क्षेत्र के गांव नसीरपुर में हुए विवाद को सुलझाने के लिए बुधवार को सिसौली में...
मुज़फ़्फ़रनगर 
नसीरपुर विवाद में चौधरी नरेश टिकैत व सांसद हरेंद्र मलिक ने दोनों पक्षों में समझौता कराया, सिसौली में पंचायत में जुटे गणमान्य लोग

Bhutadi Amavasya 2026 रहस्यमयी अमावस्या 19 मार्च को करें ये खास उपाय पितरों का मिलेगा आशीर्वाद दूर होंगी नकारात्मक शक्तियां

हिंदू धर्म में अमावस्या का दिन बहुत विशेष और शक्तिशाली माना जाता है। इस दिन वातावरण में सूक्ष्म ऊर्जा का...
धर्म ज्योतिष  धर्म-अध्यात्म 
Bhutadi Amavasya 2026 रहस्यमयी अमावस्या 19 मार्च को करें ये खास उपाय पितरों का मिलेगा आशीर्वाद दूर होंगी नकारात्मक शक्तियां

उत्तर प्रदेश

क्रिप्टो ऐप से 50 करोड़ की ठगी मामले में आराेपिताें की 05 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क

सीतापुर। क्रिप्टो एक्सचेंज एप के माध्यम से निवेशकों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस ने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
क्रिप्टो ऐप से 50 करोड़ की ठगी मामले में आराेपिताें की 05 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क

रॉयल बुलेटिन की खबर का बड़ा असर, सड़क किनारे लगी अस्थायी दुकानों पर चला नगर निगम का अभियान

मुरादाबाद में सड़क किनारे लगने वाली अस्थायी दुकानों के खिलाफ नगर निगम ने सख्त कार्रवाई करते हुए अभियान चलाया। इस...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
रॉयल बुलेटिन की खबर का बड़ा असर, सड़क किनारे लगी अस्थायी दुकानों पर चला नगर निगम का अभियान

छूट न जाए आपका वोट, अभी जांच लें मतदाता सूची, डीएम बोले- 27 मार्च तक दर्ज कराएं दावा-आपत्ति

मीरजापुर । जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
छूट न जाए आपका वोट, अभी जांच लें मतदाता सूची, डीएम बोले- 27 मार्च तक दर्ज कराएं दावा-आपत्ति

मुरादाबाद में बारातियों से भरी बस और ट्रक की भिड़ंत, छह लोग घायल

मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बारातियों से भरी एक बस और ट्रक के...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में बारातियों से भरी बस और ट्रक की भिड़ंत, छह लोग घायल

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना