'यादव जी की लव स्टोरी' के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, रिलीज पर रोक लगाने के लिए याचिका दायर

On

नई दिल्ली। आने वाली फिल्म 'यादव जी की लव स्टोरी' को लेकर चल रहा विवाद अब बढ़ता जा रहा है। इस फिल्म के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है, जिसमें फिल्म की रिलीज पर तत्काल रोक लगाने और इसके टाइटल को बदलने की मांग की गई है। याचिका में कहा गया है कि अगर यह फिल्म मौजूदा नाम से रिलीज होती है, तो इससे जातिगत तनाव बढ़ सकता है और सामाजिक सद्भावना को नुकसान पहुंच सकता है। याचिका में कहा गया कि फिल्म के कंटेंट और टाइटल से एक खास समुदाय को लेकर नकारात्मक धारणा बन सकती है। फिल्म में जाति सूचक शब्द 'यादव जी' का जानबूझकर इस्तेमाल किया गया है।

 लखीमपुर खीरी में दो सड़क हादसाें में एक छात्र समेत दाे लाेगाें की मौत, 16 घायल ये भी पढ़ें   लखीमपुर खीरी में दो सड़क हादसाें में एक छात्र समेत दाे लाेगाें की मौत, 16 घायल

मेक्सिको में ड्रग माफिया के खिलाफ एक्शन के बाद तनाव, भारतीय दूतावास ने जारी किया अलर्ट ये भी पढ़ें  मेक्सिको में ड्रग माफिया के खिलाफ एक्शन के बाद तनाव, भारतीय दूतावास ने जारी किया अलर्ट

इसमें यादव समाज को जिस तरह दिखाया गया है, वह गलत, घिसी-पिटी छवि पेश करता है और समाज में दुश्मनी की भावना को बढ़ावा दे सकता है। याचिका में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड पर भी सवाल उठाए गए हैं। कहा गया कि सेंसर बोर्ड ने फिल्म को सर्टिफिकेट देते समय इस संवेदनशील पहलू को नजरअंदाज कर दिया। बोर्ड को यह देखना चाहिए था कि क्या फिल्म का टाइटल और कंटेंट किसी समुदाय विशेष की भावनाओं को आहत कर सकती है। याचिका में उल्लेख किया गया है कि देश के कई हिस्सों से इस फिल्म के खिलाफ विरोध की रिपोर्ट सामने आ चुकी हैं। यादव समुदाय के लोग अलग-अलग जिलों में सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं और फिल्म के नाम और कहानी पर आपत्ति जता रहे हैं। गौरतलब है कि 'यादव जी की लव स्टोरी' की कहानी एक अंतरधार्मिक रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है।

पटना में बिहार अग्निशमन सेवा के आईजी एम. सुनील नायक के आवास पर आंध्र प्रदेश पुलिस की छापेमारी ये भी पढ़ें  पटना में बिहार अग्निशमन सेवा के आईजी एम. सुनील नायक के आवास पर आंध्र प्रदेश पुलिस की छापेमारी

फिल्म में सिंपल यादव नाम की लड़की और वसीम अख्तर नाम के युवक की प्रेम कहानी दिखाई गई है, जिसमें सामाजिक दबाव, परिवार की मर्जी और धर्म की दीवारें अहम भूमिका निभाती हैं। इस कहानी को लेकर उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में प्रदर्शन हो रहे हैं। कहीं यादव समाज के संगठनों ने ज्ञापन सौंपे, तो कहीं नेताओं ने जुलूस निकाले। कुछ जिलों में फिल्म के निर्माता, निर्देशक और कलाकारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई। सोशल मीडिया पर भी फिल्म के ट्रेलर और टाइटल को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिली हैं। 

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर: बीएसए दफ्तर पर गरजे बीकेयू शिक्षक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, मांगों को लेकर दिया धरना

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) शिक्षक प्रकोष्ठ के बैनर तले मंगलवार को बेसिक शिक्षा परिषद के सैकड़ों शिक्षकों और शिक्षिकाओं...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: बीएसए दफ्तर पर गरजे बीकेयू शिक्षक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, मांगों को लेकर दिया धरना

मुजफ्फरनगर: विकास भवन में अधिशासी अभियंता और कर्मचारी के बीच भिड़ंत, अभद्रता के विरोध में कार्य बहिष्कार

मुजफ्फरनगर। विकास भवन स्थित ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (RES) में सोमवार को उस समय तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई, जब एक...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: विकास भवन में अधिशासी अभियंता और कर्मचारी के बीच भिड़ंत, अभद्रता के विरोध में कार्य बहिष्कार

मुरादाबाद: सिविल लाइंस की खंडहर बिल्डिंग में मिला पेंटर का शव, संदिग्ध हालात में मौत से इलाके में सनसनी

मुरादाबाद। महानगर के पॉश इलाके सिविल लाइंस में उस समय सनसनी फैल गई, जब गैलेक्सी अपार्टमेंट के पास स्थित एक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: सिविल लाइंस की खंडहर बिल्डिंग में मिला पेंटर का शव, संदिग्ध हालात में मौत से इलाके में सनसनी

बांग्लादेश की संसद में महिलाओं की 50 रिजर्व सीटों पर मचा बवाल, रमजान में चुनाव की तारीख का 'ऐलान'

ढाका। बांग्लादेश में हुए 13वें संसदीय चुनाव के बाद अब महिलाओं के लिए आरक्षित सीटों पर बवाल शुरू हो गया...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
बांग्लादेश की संसद में महिलाओं की 50 रिजर्व सीटों पर मचा बवाल, रमजान में चुनाव की तारीख का 'ऐलान'

बाल्मीकि समाज के दो पक्षों में पथराव व फायरिंग,पड़ोसी संविदा सफाईकर्मी की मौत,बेटा घायल

झांसी। कोतवाली थाना अंतर्गत उन्नाव गेट क्षेत्र में उस समय अफरातफरी मच गई जब दिनदहाड़े दो पक्षों में विवाद के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  झांसी  
बाल्मीकि समाज के दो पक्षों में पथराव व फायरिंग,पड़ोसी संविदा सफाईकर्मी की मौत,बेटा घायल

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद: सिविल लाइंस की खंडहर बिल्डिंग में मिला पेंटर का शव, संदिग्ध हालात में मौत से इलाके में सनसनी

मुरादाबाद। महानगर के पॉश इलाके सिविल लाइंस में उस समय सनसनी फैल गई, जब गैलेक्सी अपार्टमेंट के पास स्थित एक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: सिविल लाइंस की खंडहर बिल्डिंग में मिला पेंटर का शव, संदिग्ध हालात में मौत से इलाके में सनसनी

बाल्मीकि समाज के दो पक्षों में पथराव व फायरिंग,पड़ोसी संविदा सफाईकर्मी की मौत,बेटा घायल

झांसी। कोतवाली थाना अंतर्गत उन्नाव गेट क्षेत्र में उस समय अफरातफरी मच गई जब दिनदहाड़े दो पक्षों में विवाद के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  झांसी  
बाल्मीकि समाज के दो पक्षों में पथराव व फायरिंग,पड़ोसी संविदा सफाईकर्मी की मौत,बेटा घायल

रिटायरमेंट के बाद वसूली पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, बागपत से सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य का 11 लाख का रिकवरी ऑर्डर रद्द

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने रिटायर प्रधानाचार्य से लगभग 11 लाख रुपये की वसूली के आदेशों को निरस्त करते हुए...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
रिटायरमेंट के बाद वसूली पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला,  बागपत से सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य का 11 लाख का रिकवरी ऑर्डर रद्द

उत्तर प्रदेश में एसआईआर : नये मतदाता फार्म-6 भरते समय रखें विशेष सावधानियाँ..मोबाइल नम्बर दर्ज होने से आसानी से होगा ई-इपिक डाउनलोड

लखनऊ। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश नवदीप रिणवा ने आज विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के अन्तर्गत नागरिकों द्वारा भरे जाने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
उत्तर प्रदेश में एसआईआर : नये मतदाता फार्म-6 भरते समय रखें विशेष सावधानियाँ..मोबाइल नम्बर दर्ज होने से आसानी से होगा ई-इपिक डाउनलोड

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश