मुजफ्फरनगर में एनकाउंटर, 15 हजारी इनामी 'लंगड़ा' हुआ, पुलिस की गोली लगने से घायल, 2 साथी भी गिरफ्तार

On

मुजफ्फरनगर: जनपद में कानून-व्यवस्था को चुनौती दे रहे अपराधियों पर तितावी पुलिस ने देर रात बड़ा शिकंजा कसा। तितावी पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में ₹15,000 का इनामी बदमाश अनुराज दोनों पैरों में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके दो साथियों को पुलिस ने कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से हथियार, कारतूस और दो संदिग्ध गाड़ियाँ (स्कॉर्पियो और आई-20) बरामद की हैं।

'जलसा' सिर्फ घर नहीं, लाखों का आशीर्वाद है: अमिताभ बच्चन का भावुक संदेश ये भी पढ़ें  'जलसा' सिर्फ घर नहीं, लाखों का आशीर्वाद है: अमिताभ बच्चन का भावुक संदेश

मुठभेड़ कैसे हुई?

पुलिस अधीक्षक देहात आदित्य बंसल ने मीडिया को जानकारी साझा करते हुए बताया कि 4 दिसंबर की रात को थाना तितावी पुलिस टीम गश्त पर थी। तिर्पड़ी कट से बघरा जाने वाले रास्ते पर एक स्कॉर्पियो और एक बिना नंबर की आई-20 गाड़ी संदिग्ध अवस्था में खड़ी दिखाई दीं।

होली मिलन समारोह के दौरान संगीत सोम बोले: "देश में दोबारा नहीं बनने देंगे बाबरी मस्जिद", मेरठ में सियासी पारा गर्म ये भी पढ़ें  होली मिलन समारोह के दौरान संगीत सोम बोले: "देश में दोबारा नहीं बनने देंगे बाबरी मस्जिद", मेरठ में सियासी पारा गर्म

जैसे ही पुलिस टीम गाड़ियों के करीब पहुँची, गाड़ी में मौजूद व्यक्तियों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी और भागने लगे। बदमाशों की फायरिंग से पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे।

ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की हत्या के विरोध में कश्मीर में हुए प्रदर्शनों के बाद लगाए गए प्रतिबंध ये भी पढ़ें  ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की हत्या के विरोध में कश्मीर में हुए प्रदर्शनों के बाद लगाए गए प्रतिबंध

जवाबी कार्रवाई और गिरफ्तारी

पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की। इस फायरिंग में बदमाश अनुराज पुत्र स्व. अनिल कुमार (निवासी दतियाना, थाना छपार) दोनों पैरों में गोली लगने से घायल हो गया। घायल अनुराज तितावी थाने से ₹15,000 का इनामी बदमाश है।

मौके से भागे हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए तितावी पुलिस टीम ने तत्काल कॉम्बिंग शुरू की। कॉम्बिंग के दौरान दो अन्य बदमाशों—पारस सहरावत उर्फ मालू (निवासी जड़ौदा, थाना मंसूरपुर) और निखिल (निवासी मखियाली, थाना नई मंडी)—को गिरफ्तार किया गया। ये दोनों भी हाल ही की फायरिंग की घटनाओं में वांछित थे।

घायल बदमाश अनुराज को उपचार के लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बरामदगी

गिरफ्तार/घायल बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने निम्नलिखित सामग्री बरामद की है:

  • एक पिस्टल मय दो खोखा व एक जिंदा कारतूस (32 बोर)

  • दो तमंचे मय दो खोखा कारतूस

  • एक स्कॉर्पियो गाड़ी

  • एक आई-20 गाड़ी

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक रोहित कुमार, विकास कुमार, अभिषेक गुप्ता, हेड कांस्टेबल अनीस खान, गौरव राणा और नवीन सहित पुलिस टीम शामिल रही।

Views: 450

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

देश में आईटीआई छात्रों के लिए नियमों में बड़ा ऐतिहासिक बदलाव, अब 150 घंटे की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग जरूरी

नई दिल्ली। भारत सरकार के कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय के तहत प्रशिक्षण महानिदेशालय ने देशभर के औद्योगिक प्रशिक्षण...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
देश में आईटीआई छात्रों के लिए नियमों में बड़ा ऐतिहासिक बदलाव, अब 150 घंटे की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग जरूरी

तन्मय शुक्ला बनेंगे भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट: 185 साल पुरानी और 6 पीढ़ियों की सैन्य विरासत को रखेंगे बरकरार

नई दिल्ली। भारतीय सेना के नए-नवेले अधिकारियों की पासिंग आउट परेड 7 मार्च को गया (बिहार) के ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी...
Breaking News  दिल्ली NCR  दिल्ली 
तन्मय शुक्ला बनेंगे भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट: 185 साल पुरानी और 6 पीढ़ियों की सैन्य विरासत को रखेंगे बरकरार

भारत-रवांडा संयुक्त आयोग की बैठक: रक्षा, कृषि और डिजिटल निवेश पर हुआ बड़ा समझौता

नई दिल्ली। भारत और रवांडा ने मंगलवार को संयुक्त आयोग की बैठक आयोजित की। विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
भारत-रवांडा संयुक्त आयोग की बैठक: रक्षा, कृषि और डिजिटल निवेश पर हुआ बड़ा समझौता

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज पर जीएसटी चोरी करने के मामले में 4.24 करोड़ रुपये का जुर्माना

नई दिल्ली। ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज पर आपूर्ति किए गए सामान का 'गलत क्लासिफिकेशन' दर्शाकर जीएसटी चोरी करने के मामले में 4.24...
Breaking News  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज पर जीएसटी चोरी करने के मामले में 4.24 करोड़ रुपये का जुर्माना

मुजफ्फरनगर में साइबर ठगों ने दंपत्ति के बैंक खातों से उड़ाये 1.99 लाख रुपये

मुजफ्फरनगर। जनपद में साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला नई मंडी कोतवाली क्षेत्र का है, जहाँ साइबर...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में साइबर ठगों ने दंपत्ति के बैंक खातों से उड़ाये 1.99 लाख रुपये

उत्तर प्रदेश

मेरठ के कंकरखेड़ा थाने में बहू की भाभी ने ससुर को जड़ा थप्पड़, जमकर चले लात-घूंसे, पांच लोगों का हुआ चालान

   मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में थाना परिसर के भीतर ही कानून की धज्जियां उड़ाने का एक सनसनीखेज मामला...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ के कंकरखेड़ा थाने में बहू की भाभी ने ससुर को जड़ा थप्पड़, जमकर चले लात-घूंसे, पांच लोगों का हुआ चालान

सहारनपुर में तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत, देहरादून निवासी चालक गंभीर

सहारनपुर। थाना नागल क्षेत्र अंतर्गत बसेड़ा गांव के नजदीक एक तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर ट्रॉली की जबरदस्त भिड़ंत में...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत, देहरादून निवासी चालक गंभीर

सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में जेल भेजा

सहारनपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त गिरफ्तार को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में जेल भेजा

सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में भेजा जेल

सहारनपुर। थाना नागल पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी गिरफ्तार कर उसका चालान काटकर जेल भेज...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में भेजा जेल

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं