मुजफ्फरनगर में कोहरे के कारण सड़क हादसे में किसान की मौत, प्रशासन से सुरक्षा उपायों की मांग

On

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जनपद में कोहरे का कहर सामने आने लगा है। गुरूवार की सुबह जहां पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोहरे के कारण सात  वाहनों की टक्कर ने हलचल मचाई थी तो शुक्रवार की सुबह कोहरे ने एक परिवार पर कहर ढहा दिया। यह घने कोहरे से भरी सुबह एक परिवार के लिए मातम का  कारण बन गई।

चरथावल थाना क्षेत्र में घने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम होने से एक किसान सड़क हादसे का शिकार हो गया। टक्कर मारने वाला अज्ञात  वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जबकि परिजन घायल किसान को अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। किसान नेता ने मौके  पर पहुंचकर अफसरों को सूचना दी और कार्रवाई की मांग की गई। चरथावल थाना क्षेत्र के गांव हरनाकी निवासी किसान जयकुमार पुत्र बिजेंद्र शुक्रवार सुबह किसी  कार्य से गांव लौट रहे थे।

और पढ़ें नेपाल में जेन जी आंदोलन में पुलिस बल प्रयोग की जांच, पूर्व PM ओली और गृहमंत्री को गिरफ्तार कर पेश कराने की तैयारी

सुबह के समय क्षेत्र में घना कोहरा छाया हुआ था, जिससे सड़क पर दृश्यता काफी कम थी। इसी दौरान अचानक एक अज्ञात वाहन ने  जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें जयकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने परिजनों को सूचना दी। घायल को गंभीर हालत में  परिजन थानाभवन के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने जांच के उपरांत जयकुमार को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते  ही परिवार में कोहराम मच गया। हादसे की जानकारी मिलने पर भाकियू नेता विकास शर्मा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए  उच्चाधिकारियों को अवगत कराया और घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषी वाहन चालक की तलाश की मांग की। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में पिछले कई  दिनों से घना कोहरा रहने के कारण सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है।

और पढ़ें मुजफ्फरनगर में किशोर से धोखाधड़ी में दो जालसाज गिरफ्तार, ₹1.62 लाख बरामद

उन्होंने प्रशासन से मुख्य मार्गों पर गश्त बढ़ाने और दुर्घटना संभावित स्थानों पर चेतावनी  संकेतक लगाने की मांग की है। भाकियू नेता की सूचना पर पुलिसकर्मी अस्पताल पहुंचे और परिजनों से हादसे की जानकारी ली तथा मृतक किसान के शव का  पंचनामा भरने के उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चरथावल थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला  दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं हादसे से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़कों पर सुरक्षा संकेतक लगाने की मांग की है।

और पढ़ें मुजफ्फरनगर पुलिस को 'ऑपरेशन सवेरा' में बड़ी सफलता, ₹50 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

लेखक के बारे में

नवीनतम

शामली में मन कक्ष में डॉक्टर न बैठने से मानसिक स्वास्थ्य मरीजों को परेशानी, विशेषज्ञ तैनाती की मांग

शामली। जिला अस्पताल के मन कक्ष में डॉक्टर न बैठने से मानसिक स्वास्थ्य से जूझ रहे मरीजों को भारी परेशानियों...
शामली 
शामली में मन कक्ष में डॉक्टर न बैठने से मानसिक स्वास्थ्य मरीजों को परेशानी, विशेषज्ञ तैनाती की मांग

शामली में रोजगार मेले में 171 युवाओं का चयन, विभिन्न कंपनियों ने दिए अवसर

शामली। जिला सेवायोजन कार्यालय शामली द्वारा लाला इन्द्र प्रकाश जनता इण्टर कालेज, बाबरी में शुक्रवार को रोजगार मेले का आयोजन...
शामली 
शामली में रोजगार मेले में 171 युवाओं का चयन, विभिन्न कंपनियों ने दिए अवसर

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा का शिमला आगमन पर स्वागत, नए प्रदेश कार्यालय का करेंगे शिलान्यास

शिमला। हिमाचल प्रदेश में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का आगमन संगठन के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा का शिमला आगमन पर स्वागत, नए प्रदेश कार्यालय का करेंगे शिलान्यास

शामली में शहीद उधम सिंह स्टेडियम में पीआरडी का 77वां स्थापना दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया

शामली। शहर  के शहीद उधम सिंह स्टेडियम में युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल के तत्वाधान में पीआरडी का परेड...
शामली 
शामली में शहीद उधम सिंह स्टेडियम में पीआरडी का 77वां स्थापना दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया

सहारनपुर: समाजवादी पार्टी महिला सभा ने घर-घर जाकर एसआईआर फॉर्म भरवाने की अपील की

सहारनपुर। समाजवादी पार्टी महिला सभा की जिला अध्यक्ष महजबी खान ने कहा कि सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता विशेष पुनरीक्षण अभियान...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: समाजवादी पार्टी महिला सभा ने घर-घर जाकर एसआईआर फॉर्म भरवाने की अपील की

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: थाना गंगोह पुलिस ने 13 लाख की अफीम के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना गंगोह पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो शातिर नशा तस्करों को दबोचकर उनके कब्जे से...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: थाना गंगोह पुलिस ने 13 लाख की अफीम के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार

सहारनपुर: थाना मण्डी पुलिस ने 36 घंटे में महिला से चैन छीनने वाला आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना मण्डी पुलिस ने एक बदमाश को दबोचकर मात्र 36 घण्टे में महिला से चैन लूटने की घटना का...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: थाना मण्डी पुलिस ने 36 घंटे में महिला से चैन छीनने वाला आरोपी गिरफ्तार

प्रदेश के मेंटल अस्पतालों में स्टाफ की कमी पर राज्य सरकार से रिपोर्ट तलब..कोर्ट ने पूछा, कब तक भरे जाएंगे खाली पद

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार व महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य उप्र सेमें स्टाफ नर्स की कमी की स्थिति...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
प्रदेश के मेंटल अस्पतालों में स्टाफ की कमी पर राज्य सरकार से रिपोर्ट तलब..कोर्ट ने पूछा, कब तक भरे जाएंगे खाली पद