भारत ने इंग्लैंड को सात विकेट से हराकर जीता अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप का खिताब
पोटचेफस्ट्रूम। गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत भारतीय टीम ने आईसीसी अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप के पहले संस्करण का खिताब जीत लिया है। भारतीय टीम ने खिताबी मुकाबले में इंग्लैंड को 7 विकेट से हरा दिया। इस मैच में इंग्लिश टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 17.1 ओवर में केवल 68 रनों पर सिमट गई। […]
पोटचेफस्ट्रूम। गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत भारतीय टीम ने आईसीसी अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप के पहले संस्करण का खिताब जीत लिया है। भारतीय टीम ने खिताबी मुकाबले में इंग्लैंड को 7 विकेट से हरा दिया। इस मैच में इंग्लिश टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 17.1 ओवर में केवल 68 रनों पर सिमट गई। जवाब में भारत ने 14 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 69 रन बनाकर जीत हासिल कर ली।
68 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। सलामी बल्लेबाज कप्तान शेफाली वर्मा तीसरे ओवर में हन्नाह बाकर की गेंद पर पवेलियन लौट गईं। शेफाली ने 11 गेंदों पर 1 चौके और 1 छक्के की बदौलत 15 रन बनाए। इसके बाद चौथे ओवर में 20 के कुल स्कोर पर श्वेता सहरावत भी केवल 5 रन बनाकर ग्रेस स्क्रिवेन्स का शिकार बनीं। 13वें ओवर में भारतीय टीम लक्ष्य से जब तीन रन दूर थी, तभी गोंगदी तृषा को स्टोनहाउस ने आउट कर भारत को तीसरा झटका दिया। तृषा ने 29 गेंदों पर 3 चौकों की बदौलत 24 रन बनाए।
इसके बाद सौम्या तिवारी और हर्षिता बसु ने कोई और नुकसान नहीं होने दिया और टीम को 7 विकेट से जीत दिला दी। सौम्या 37 गेंदों पर 3 चौकों की बदौलत 24 रन और हर्षिता बिना खाता खोले नाबाद रहीं।
इस मैच में भारतीय कप्तान शेफाली वर्मा ने टॉस जीतकर इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी का निमंत्रण दिया था। इंग्लिश बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों के आगे घुटने टेक दिए और पूरी टीम 17.1 ओवर में 68 रन पर ऑलआउट हो गई। 6 बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर सके। इंग्लैंड की तरफ से रयाना मैकडोनाल्ड ने सर्वाधिक 19 रन बनाए। रयाना के अलावा एलेक्सा स्टोनहाउस और सोफिया समाले ने 11-11 रन बनाए।
ये भी पढ़ें राजद की ओर से लोजपा संस्थापक रामविलास पासवान को 'बेचारा' कहने पर बिहार विधानसभा में जोरदार हंगामाभारत की तरफ से तितास साधु, पर्श्वी चोपड़ा और अर्चना देवी ने 2-2 एवं मन्नत कश्यप, शेफाली वर्मा और सोनम यादव ने 1-1 विकेट लिया।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां