ईरान में नहीं होगी इरफान सुल्तानी को फांसी? सैन्य कार्रवाई के विकल्प पर ट्रंप बोले-क्या करूंगा वो नहीं बताऊंगा

On

वाशिंगटन। ईरान में खामेनेई सरकार का तख्तापलट को लेकर शुरू हुए प्रदर्शन को दो सप्ताह से ज्यादा हो गए हैं। ईरान सरकार ने प्रदर्शनों को कुचलने के लिए सरकार सख्ती बरतने के मूड में दिख रही है। सरकार ने 8 जनवरी को गिरफ्तार किए गए 26 साल के प्रदर्शनकारी को फांसी पर लटकाने का फरमान सुनाया था। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार (स्थानीय समयानुसार) को कहा कि उन्हें भरोसेमंद जानकारी मिली है कि ईरान में हत्याएं रोक दी गई हैं और जिन फांसियों को लेकर आशंका जताई जा रही थी, वे अब नहीं होंगी।

दरअसल डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर प्रदर्शनकारियों पर ज्यादती नहीं रुकी तो वह आगे बढ़कर उनकी मदद करेगा। वेनेजुएला में हमले के बाद आशंका जताई जा रही है कि अमेरिका ईरान पर स्ट्राइक कर सकता है और इस बात से ट्रंप ने इनकार भी नहीं किया है। व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि यह सूचना उन्हें हाल ही में मिली है कि ईरान में हत्या रुक रही है और फांसी देने की कोई योजना नहीं है। अमेरिकी राष्ट्रपति के अनुसार, यह खबर उन संभावित फांसियों से जुड़ी है जिनके बारे में कई लोगों का मानना था कि वे जल्द होने वाली हैं। ट्रंप ने कहा, "आज फांसी का दिन माना जा रहा था और अहम बात यह है कि हमें बताया गया है कि फांसी नहीं दी जाएगी। यह जानकारी उन्हें दूसरी तरफ के बहुत महत्वपूर्ण स्रोतों से मिली, हालांकि उन्होंने इन स्रोतों की पहचान नहीं बताई और न ही यह स्पष्ट किया कि यह सूचना किस माध्यम से दी गई।" जब उनसे पूछा गया कि ईरानी अधिकारी इस पर अमल करेंगे या नहीं, तो ट्रंप ने सावधानी बरतने की बात कही।

मुज़फ्फरनगर मैडिकल में एक्स-रे टेक्नीशियन कांड: प्रताड़ना के आरोपी चारों सहकर्मी गिरफ्तार, अदालत ने भेजा जेल ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर मैडिकल में एक्स-रे टेक्नीशियन कांड: प्रताड़ना के आरोपी चारों सहकर्मी गिरफ्तार, अदालत ने भेजा जेल

उन्होंने कहा, "हम देखेंगे कि क्या होता है। अगर ऐसा होता है तो हम सब बहुत परेशान होंगे और फिर आप (ईरान) भी बहुत परेशान होंगे।" पत्रकारों ने ट्रंप से यह भी पूछा कि क्या इस बयान का मतलब यह है कि ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई का विकल्प अब खत्म हो गया है। इस पर ट्रंप ने किसी भी विकल्प को खारिज करने से इनकार किया। उन्होंने कहा, "हम देखेंगे कि प्रक्रिया क्या है। मैं आपको यह नहीं बताने वाला कि मैं क्या करने को तैयार हूं।" ईरान के भीतर हिंसा और झड़पों की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्रंप ने कहा कि उन्हें बताया गया है कि सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच गोलीबारी हुई।

मुजफ्फरनगर में खामनेई की शहादत पर फूटा गुस्सा: हजारों शिया महिलाओं और बच्चों ने काले कपड़े पहन निकाला शोक जुलूस ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में खामनेई की शहादत पर फूटा गुस्सा: हजारों शिया महिलाओं और बच्चों ने काले कपड़े पहन निकाला शोक जुलूस

इन सबके बावजूद सबसे अहम बात फांसियों का रुकना है। पिछले कुछ दिनों से बहुत लोग इस पर बात कर रहे थे। और हमें अभी बताया गया है कि फांसी रोक दी गई है। ट्रंप ने उम्मीद जताई कि यह जानकारी सही साबित होगी। ट्रंप ने इस घटनाक्रम पर अमेरिका की ओर से किसी नई नीति या कदम की घोषणा नहीं की और कहा कि प्रशासन स्थिति पर करीबी नजर रखेगा। यह बयान व्हाइट हाउस में एक हस्ताक्षर समारोह के बाद हुए सवाल-जवाब सत्र के दौरान आया, जहां ट्रंप ने वेनेजुएला और ग्रीनलैंड सहित कई अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी सवालों के जवाब दिए। ईरान पर अपनी बात समाप्त करते हुए उन्होंने कहा, "हम नजर रखेंगे। हम देखेंगे कि क्या होता है।"

जयशंकर ने कनाडा के पीएम मार्क कार्नी से की मुलाकात, संबंधों को मजबूत करने पर जोर  ये भी पढ़ें  जयशंकर ने कनाडा के पीएम मार्क कार्नी से की मुलाकात, संबंधों को मजबूत करने पर जोर

Views: 47

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

श्रावस्ती में किसान यूनियन की महिला जिलाध्यक्ष की बेरहमी से हत्या, जंगल में मिला कंकाल, प्रेमी गिरफ्तार

श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जनपद से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। जहाँ भारतीय किसान...
उत्तर प्रदेश 
श्रावस्ती में किसान यूनियन की महिला जिलाध्यक्ष की बेरहमी से हत्या, जंगल में मिला कंकाल, प्रेमी गिरफ्तार

टिंडे की खेती से 45 दिन में होगी तगड़ी कमाई कम लागत में अच्छी पैदावार से किसानों को लाखों का मुनाफा

अगर आप खेती से अच्छी कमाई करना चाहते हैं तो टिंडे की खेती आपके लिए एक शानदार विकल्प बन सकती...
कृषि 
टिंडे की खेती से 45 दिन में होगी तगड़ी कमाई कम लागत में अच्छी पैदावार से किसानों को लाखों का मुनाफा

मुजफ्फरनगर में होली के रंग में 'हादसों' का भंग, जिला अस्पताल में बढ़ा मरीजों का रेला, हाई अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग

मुजफ्फरनगर। जनपद में होली महोत्सव के दौरान खुशियों के बीच सड़क हादसों ने मातम पसरा दिया है। त्यौहार के...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में होली के रंग में 'हादसों' का भंग, जिला अस्पताल में बढ़ा मरीजों का रेला, हाई अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग

मुरादाबाद में होली पर सुरक्षा का 'कवच', एसएसपी ने पुलिस बल के साथ सड़कों पर किया फ्लैग मार्च

मुरादाबाद। रंगों के महापर्व होली को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मुरादाबाद पुलिस प्रशासन पूरी...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में होली पर सुरक्षा का 'कवच', एसएसपी ने पुलिस बल के साथ सड़कों पर किया फ्लैग मार्च

मुजफ्फरनगर में दुल्हेंडी पर पसरा मातम, रुड़की रोड पर सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

मुजफ्फरनगर। जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रुड़की रोड पर बुधवार (दुलहेंडी) को एक हृदयविदारक सड़क...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में दुल्हेंडी पर पसरा मातम, रुड़की रोड पर सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

उत्तर प्रदेश

श्रावस्ती में किसान यूनियन की महिला जिलाध्यक्ष की बेरहमी से हत्या, जंगल में मिला कंकाल, प्रेमी गिरफ्तार

श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जनपद से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। जहाँ भारतीय किसान...
उत्तर प्रदेश 
श्रावस्ती में किसान यूनियन की महिला जिलाध्यक्ष की बेरहमी से हत्या, जंगल में मिला कंकाल, प्रेमी गिरफ्तार

मुरादाबाद में होली पर सुरक्षा का 'कवच', एसएसपी ने पुलिस बल के साथ सड़कों पर किया फ्लैग मार्च

मुरादाबाद। रंगों के महापर्व होली को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मुरादाबाद पुलिस प्रशासन पूरी...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में होली पर सुरक्षा का 'कवच', एसएसपी ने पुलिस बल के साथ सड़कों पर किया फ्लैग मार्च

मुरादाबाद में बच्चों के झगड़े ने लिया हिंसक रूप, बड़ों में चले ईंट-पत्थर और लाठियों से थर्राया बगरूआ गांव

मुरादाबाद। जनपद के कुंदरकी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बगरूआ गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में बच्चों के झगड़े ने लिया हिंसक रूप, बड़ों में चले ईंट-पत्थर और लाठियों से थर्राया बगरूआ गांव

आगरा में होली पर मातम: नाली के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, पिता और भाई घायल

आगरा। होली के त्योहार के बीच आगरा के एत्मादपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहाँ नाली...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  आगरा 
आगरा में होली पर मातम: नाली के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, पिता और भाई घायल

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम