जापान के विदेश मंत्री ने की दिल्ली मेट्रो की यात्रा
नई दिल्ली। जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोटेगी ने शनिवार को केंद्रीय सचिवालय से पटेल चौक तक दिल्ली मेट्रो में यात्रा की। इस दौरान उनके साथ भारत में जापान के राजदूत ओनो केइची भी रहे। दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (डीएमआरसी) ने शनिवार को एक विज्ञप्ति जारी करके यह जानकारी दी।
विज्ञप्ति के मुताबिक, जापान के विदेश मंत्री मोटेगी तोशिमित्सु के साथ आए प्रतिनिधिमंडल को केंद्रीय सचिवालय में डीएमआरसी के वरिष्ठ अधिकारियों ने दिल्ली मेट्रो परियोजना के बारे में जानकारी दी गई। इसके बाद विदेश मंत्री मोटेगी तोशिमित्सु और प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय सचिवालय से पटेल चौक तक और वापस पटेल चौक से केंद्रीय सचिवालय तक यात्रा की।
जापान के विदेश मंत्री ने अपने इस दौरे के दौरान दिल्ली मेट्रो के निर्माण और संचालन के विभिन्न पहलुओं में गहरी रुचि दिखाई, जो भारत-जापान की मित्रता और सहयोग का गौरवशाली प्रतीक है। जापान अंतरराष्ट्रीय सहयोग एजेंसी (जेआईसीए) ने चरण 1 से ही दिल्ली मेट्रो परियोजना को वित्तीय सहायता प्रदान की है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां