मुजफ्फरनगर: इंटरनेशनल विमेंस डे पर होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल में कला प्रदर्शनी, होनहार छात्राएं सम्मानित

 

मुजफ्फरनगर (जड़ौदा)। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के उपलक्ष में शनिवार, 07 मार्च 2026 को जड़ौदा स्थित होली चाइल्ड पब्लिक इण्टर कॉलेज में 'आर्ट एण्ड क्राफ्ट प्रदर्शनी' का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से न केवल बच्चों की रचनात्मकता को मंच मिला, बल्कि विभिन्न क्षेत्रों में नाम रोशन करने वाली बालिकाओं को सम्मानित कर नारी शक्ति का उत्सव मनाया गया।

जौनपुर: अराजक तत्वों ने होली के दिन मचाया उत्पात, इमामबाड़े में तोड़फोड़, माहौल तनावपूर्ण, पुलिस ने दर्ज किया केस ये भी पढ़ें  जौनपुर: अराजक तत्वों ने होली के दिन मचाया उत्पात, इमामबाड़े में तोड़फोड़, माहौल तनावपूर्ण, पुलिस ने दर्ज किया केस

भव्य शुभारम्भ और अतिथियों का स्वागत

मुरादाबाद: एसएसपी सतपाल अंतिल की मानवीय पहल, हादसे में घायल दम्पत्ति को एस्कॉर्ट गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल ये भी पढ़ें  मुरादाबाद: एसएसपी सतपाल अंतिल की मानवीय पहल, हादसे में घायल दम्पत्ति को एस्कॉर्ट गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल

प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला महिला अस्पताल की प्रबंधक प्रियंका तोमर, बेसिक शिक्षा विभाग के जिला समन्वयक सुशील कुमार, बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉ. राजीव कुमार, गौरव मलिक, धनीराम और प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया।

होटल संचालक ने शादी का झांसा देकर बनाया शिकार; अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी से 4 माह तक किया शारीरिक शोषण ये भी पढ़ें  होटल संचालक ने शादी का झांसा देकर बनाया शिकार; अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी से 4 माह तक किया शारीरिक शोषण

बैडमिंटन स्टार्स का सम्मान महिला दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित इस कार्यक्रम में बैडमिंटन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। सृष्टि, अनामिका, पीहू, विधि, आरूषी, शिवी, अनुश्री दहिया, आफिया, प्रियांशी पाल, खुशी, निवेदी, आराध्या, इच्छा और अंशिका शुक्रालिया को अतिथियों ने अंगवस्त्र और मोमेंटो भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया।

अतिथियों के मुख्य विचार

  • प्रियंका तोमर: "विद्यार्थियों ने शानदार कलाकृतियां पेश की हैं। आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपनी प्रतिभा साबित कर रही हैं।"

  • सुशील कुमार: "यह दिन हमें याद दिलाता है कि शिक्षा, राजनीति और विज्ञान जैसे हर क्षेत्र में महिलाओं को समान अवसर मिलना अनिवार्य है।"

  • डॉ. राजीव कुमार: उन्होंने महिला दिवस के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इसकी शुरुआत 1908 में अमेरिका से हुई थी, जहाँ महिलाओं ने अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाई थी।

  • प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया: उन्होंने भारतीय संस्कृति का हवाला देते हुए कहा— “यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता”, अर्थात जहाँ नारी की पूजा होती है, वहाँ देवताओं का वास होता है।

कला के रंगों से सजी प्रदर्शनी

अमरीश कुमार के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक पेंटिंग, पोर्ट्रेट, स्टोन आर्ट और क्राफ्ट आइटम बनाए। अपनी कला का जादू बिखेरने वाले विद्यार्थियों में अनमोल, अर्पिता, आराध्या, खुशी, शिवांश, विधि, सावन, अदिति और फरहान प्रमुख रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में जितेन्द्र कुमार, नितिन बालियान, सतकुमार, रजनी शर्मा, रूपेश और शुभम कुमार का विशेष सहयोग रहा।

 

Views: 16

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रामनिवास | बिज़नेस रिपोर्टर | मुज़फ्फरनगर Picture

मीडिया और विज्ञापन जगत का 23 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले रामनिवास कटारिया 'रॉयल बुलेटिन' की व्यावसायिक और संपादकीय टीम के एक महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। 'अमर उजाला' जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में विज्ञापन प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं देने के बाद, श्री कटारिया पिछले 10 वर्षों से निरंतर रॉयल बुलेटिन परिवार के साथ जुड़े हुए हैं। वर्तमान में विज्ञापन प्रभारी की जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ वे शैक्षणिक संस्थानों (स्कूलों) और औद्योगिक इकाइयों (उद्योगों) की विशेष रिपोर्टिंग भी करते हैं। विज्ञापन संबंधी परामर्श और औद्योगिक/शैक्षणिक खबरों के लिए आप उनसे मोबाइल नंबर 7017986469 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

यूपी बनेगा 'गोसंरक्षण मॉडल स्टेट', आईटीआई  इंजीनियर लगाएंगे 300 बायोगैस प्लांट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश अब देश का आधुनिक टेक्नोलॉजी बेस्ड गोसंरक्षण मॉडल स्टेट बनने की ओर अग्रसर है। मुख्यमंत्री योगी...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी बनेगा 'गोसंरक्षण मॉडल स्टेट', आईटीआई  इंजीनियर लगाएंगे 300 बायोगैस प्लांट

मिडिल ईस्ट संकट का असर: बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी और यूएई में 12वीं की तीन परीक्षाएं स्थगित

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, यानी सीबीएसई, ने मध्य पूर्व एशिया के विभिन्न देशों में आयोजित होने वाली 12वीं...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
मिडिल ईस्ट संकट का असर: बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी और यूएई में 12वीं की तीन परीक्षाएं स्थगित

मुजफ्फरनगर के बेहड़ा थ्रू में आसमान में दिखी ड्रोन जैसी संदिग्ध वस्तु, ग्रामीणों में फैली दहशत

मोरना (मुजफ्फरनगर)। भोपा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा थ्रू में शुक्रवार की रात अचानक फैली अफवाहों ने ग्रामीणों की...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के बेहड़ा थ्रू में आसमान में दिखी ड्रोन जैसी संदिग्ध वस्तु, ग्रामीणों में फैली दहशत

शामली में बी-पैक्स चुनाव: अमित कुमार सभापति व संजीव कुमार उपसभापति निर्विरोध निर्वाचित

शामली। जनपद में बहुउद्देश्यीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति (बी-पैक्स) पुरमाफी के संचालन हेतु शनिवार को चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग...
शामली 
शामली में बी-पैक्स चुनाव: अमित कुमार सभापति व संजीव कुमार उपसभापति निर्विरोध निर्वाचित

नोएडा में युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए सांसद-विधायक खेल महोत्सव

नोएडा। युवाओं में खेल भावना, फिटनेस एवं प्रतिस्पर्धात्मक कौशल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से नोएडा में सांसद-विधायक खेल महोत्सव...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए सांसद-विधायक खेल महोत्सव

उत्तर प्रदेश

यूपी बनेगा 'गोसंरक्षण मॉडल स्टेट', आईटीआई  इंजीनियर लगाएंगे 300 बायोगैस प्लांट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश अब देश का आधुनिक टेक्नोलॉजी बेस्ड गोसंरक्षण मॉडल स्टेट बनने की ओर अग्रसर है। मुख्यमंत्री योगी...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी बनेगा 'गोसंरक्षण मॉडल स्टेट', आईटीआई  इंजीनियर लगाएंगे 300 बायोगैस प्लांट

काशी हिंदू विश्वविद्यालय, अंतर विश्वविद्यालय शिक्षक शिक्षा केंद्र में नियुक्तियों की फाइलें गई खंगाली

वाराणसी। आजमगढ़ के अभिषेक सिंह की शिकायत पर विजिलेंस और इंटेलिजेंस ब्यूरो की दो टीमों ने वाराणसी पहुंचकर काशी हिंदू...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
काशी हिंदू विश्वविद्यालय, अंतर विश्वविद्यालय शिक्षक शिक्षा केंद्र में नियुक्तियों की फाइलें गई खंगाली

कानपुर में चोरी के गैस सिलेंडर व अवैध शराब के साथ सात युवक गिरफ्तार

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानपुर जिले के चौबेपुर क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के गैस सिलेंडर और अवैध शराब के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
कानपुर में चोरी के गैस सिलेंडर व अवैध शराब के साथ सात युवक गिरफ्तार

यूपीएससी की परीक्षा में सहारनपुर मंडल के चार प्रतिभाशाली युवा सफल हुए

सहारनपुर।  संघ लोक सेवा आयोग की वर्ष 2025 की सिविल सेवा परीक्षा के कल घोषित किए गए नतीजों में   उन्होंने...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
यूपीएससी की परीक्षा में सहारनपुर मंडल के चार प्रतिभाशाली युवा सफल हुए

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं