निरहुआ ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से की मुलाकात, इंस्टाग्राम पर साझा किया खास अनुभव; तस्वीरें वायरल

On
School Ad

नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ लोगों के बीच चर्चा में बने रहते हैं। वह फिल्मों के साथ-साथ राजनीति से भी जुड़े रहते हैं, वहीं फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया का खूब इस्तेमाल करते हैं। इसी कड़ी में उन्होंने मंगलवार को एक खास तस्वीर साझा की, जिसमें वह देश के एक बड़े संवैधानिक पद पर बैठे नेता के साथ नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट ने लोगों का खासा ध्यान खींचा है। दरअसल, दिनेश लाल यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में दोनों एक साथ खड़े नजर आ रहे हैं और कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। पोस्ट के साथ निरहुआ ने अपने भाव भी व्यक्त किए। उन्होंने लिखा, ''मुझे आदरणीय लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का आशीर्वाद और सानिध्य प्राप्त हुआ।''

यमुनानगर में खूनी संघर्ष: घर में घुसकर दबंगों का हमला, 3 की हालत गंभीर ये भी पढ़ें  यमुनानगर में खूनी संघर्ष: घर में घुसकर दबंगों का हमला, 3 की हालत गंभीर

तेहरान में भीषण विस्फोट, इजराइल पर मिसाइलों से हमला, लेबनान का कासमीयेह पुल ध्वस्त ये भी पढ़ें  तेहरान में भीषण विस्फोट, इजराइल पर मिसाइलों से हमला, लेबनान का कासमीयेह पुल ध्वस्त

उनके इस पोस्ट को फैंस ने खूब पसंद किया और जमकर कमेंट्स भी किए। एक फैन ने लिखा, 'निरहुआ भैया, आप पर गर्व है, आपने भोजपुरी का नाम रोशन कर दिया,' तो वहीं दूसरे फैन ने लिखा, 'ओम बिरला जी के साथ आपकी फोटो बहुत शानदार है।' अगर दिनेश लाल यादव के करियर पर नजर डालें, तो उन्होंने एक छोटे से गांव से निकलकर भोजपुरी सिनेमा में अपनी खास पहचान बनाई है। शुरुआत उन्होंने एक गायक के रूप में की थी, जहां उनके गाने लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हुए।

गोल्डमैन सैश की चेतावनी: कच्चे तेल के दाम में 10% बढ़ोतरी का अनुमान, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर संकट ये भी पढ़ें  गोल्डमैन सैश की चेतावनी: कच्चे तेल के दाम में 10% बढ़ोतरी का अनुमान, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर संकट

इसके बाद उन्होंने फिल्मों में कदम रखा और 'निरहुआ रिक्शेवाला' फिल्म की, जिसने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। इसके बाद उन्होंने कई सफल फिल्मों में काम किया और भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे बड़े सितारों में गिने जाने लगे। निरहुआ की लोकप्रियता सिर्फ फिल्मों तक ही सीमित नहीं रही, बल्कि उन्होंने राजनीति में भी कदम रखा। उन्होंने 2019 में उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ सीट से अपना पहला लोकसभा चुनाव लड़ा, लेकिन वह जीत हासिल नहीं कर पाए। हालांकि 2022 के उपचुनाव में निरहुआ को इसी सीट से जीत मिली थी। इसके अलावा, उन्होंने 2024 में भी चुनाव लड़ा, लेकिन सपा के धर्मेंद्र यादव ने उन्हें काफी वोटों से हराया। 

Views: 28

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

राहुल गांधी का मोदी पर 'विदेशी' वार: बोले— प्रधानमंत्री वही करेंगे, जो अमेरिका और इजरायल कहेंगे

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अब तक...
Breaking News  राष्ट्रीय 
राहुल गांधी का मोदी पर 'विदेशी' वार: बोले— प्रधानमंत्री वही करेंगे, जो अमेरिका और इजरायल कहेंगे

रेल यात्रियों को बड़ा झटका: ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट रद्द कराया तो नहीं मिलेगा एक भी पैसा

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने टिकटों की कालाबाजारी रोकने और दलालों के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए टिकट कैंसिलेशन...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
रेल यात्रियों को बड़ा झटका: ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट रद्द कराया तो नहीं मिलेगा एक भी पैसा

देहरादून में मुजफ्फरनगर के बीटेक छात्र की फावड़े से मारकर हत्या: कॉलेज में वर्चस्व की जंग में गई युवक की जान

मुजफ्फरनगर/देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में पढ़ाई करने गए मुजफ्फरनगर के एक होनहार छात्र की आपसी रंजिश और कॉलेज में...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
देहरादून में मुजफ्फरनगर के बीटेक छात्र की फावड़े से मारकर हत्या: कॉलेज में वर्चस्व की जंग में गई युवक की जान

मुजफ्फरनगर पुलिस का 'नवरात्रि गिफ्ट': 28 लाख के 144 मोबाइल बरामद, SSP ने खुद सौंपे स्वामियों को फोन

मुजफ्फरनगर। जनपद पुलिस ने 'मिशन शक्ति 5.0' के दूसरे चरण में एक बड़ी मानवीय और तकनीकी सफलता हासिल की है।...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर पुलिस का 'नवरात्रि गिफ्ट': 28 लाख के 144 मोबाइल बरामद, SSP ने खुद सौंपे स्वामियों को फोन

खिलाड़ियों के लिए 'योगी सरकार' का बड़ा ऐलान: लक्ष्मण और लक्ष्मीबाई पुरस्कार राशि अब होगी 10 लाख, मुज़फ्फरनगर की प्रीतिपाल बनी बीडीओ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज राजधानी के लोक भवन में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर  लखनऊ 
खिलाड़ियों के लिए 'योगी सरकार' का बड़ा ऐलान: लक्ष्मण और लक्ष्मीबाई पुरस्कार राशि अब होगी 10 लाख, मुज़फ्फरनगर की प्रीतिपाल बनी बीडीओ

उत्तर प्रदेश

यूपी बना निवेश का 'ड्रीम डेस्टिनेशन': सीएम योगी ने लॉन्च किया 'निवेश मित्र 3.0', निवेशकों को बांटे 2781 करोड़ के इन्सेन्टिव

   लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज लोक भवन में 'निवेश मित्र 3.0' का भव्य शुभारंभ कर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी बना निवेश का 'ड्रीम डेस्टिनेशन': सीएम योगी ने लॉन्च किया 'निवेश मित्र 3.0', निवेशकों को बांटे 2781 करोड़ के इन्सेन्टिव

दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर कट के लिए गडकरी से मिले नरेश टिकैत, दोघट क्षेत्र को मिलेगी नई रफ्तार

नई दिल्ली/बागपत। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने मंगलवार को देश की राजधानी में केंद्रीय...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुज़फ़्फ़रनगर  मेरठ 
दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर कट के लिए गडकरी से मिले नरेश टिकैत, दोघट क्षेत्र को मिलेगी नई रफ्तार

शाहजहांपुर में चला योगी का हंटर:शहीदों की मूर्तियां खंडित करने वाली कंपनी ब्लैकलिस्ट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शाहजहांपुर में सड़क चौड़ीकरण के दौरान शहीदों की मूर्तियों को खंडित...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
शाहजहांपुर में चला योगी का हंटर:शहीदों की मूर्तियां खंडित करने वाली कंपनी ब्लैकलिस्ट

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव