यमुनानगर में खूनी संघर्ष: घर में घुसकर दबंगों का हमला, 3 की हालत गंभीर

यमुनानगर। यमुनानगर के गांव खारवन में आपसी विवाद के चलते कुछ लोगों द्वारा एक घर में जबरन प्रवेश कर परिवार के सदस्यों पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में दंपति समेत एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता रोहित ने पुलिस को दी गई जानकारी में बताया कि उसका गांव के ही एक व्यक्ति के साथ कुछ दिन पूर्व विवाद हुआ था, जिसे उस समय ग्रामीणों के हस्तक्षेप से शांत करा दिया गया था। हालांकि, इसके बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव बना रहा।
बताया गया है कि दाे दिन पहले जब रोहित अपने घर पर पत्नी अनु और मां बबीता के साथ मौजूद था, तभी आरोपित पक्ष के लोग एकजुट होकर उसके घर में घुस आए। आरोप है कि उन्होंने आते ही अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट शुरू कर दी। शोर-शराबा सुनकर जब परिवार की महिलाएं बीच-बचाव के लिए आगे आईं, तो उनके साथ भी हिंसक व्यवहार किया गया। घटना के दौरान हमलावरों ने घर में खड़ी कार को भी नुकसान पहुंचाया और परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।
ये भी पढ़ें लखनऊ: पंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह की मौजूदगी में बीजेपी की बड़ी बैठक, चुनावी रणनीति पर मंथन
ये भी पढ़ें ईद पर मस्जिदों में नमाज पढ़ने आए लोगों में चिकन बिरयानी मामले में गिरफ्तारी पर बेहद नाराजगीघटना के बाद घायल अवस्था में तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। थाना सदर जगाधरी पुलिस ने साेमवार काे इस संबंध में चार नामजद व्यक्तियों सहित अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां