लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बांग्लादेश के नए पीएम तारिक रहमान से की मुलाकात... सौंपा पीएम मोदी का न्योता
ढाका। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मंगलवार को यहां बांग्लादेश में तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। भारतीय प्रतिनिधिमंडल के साथ बांग्लादेश पहुंचे बिरला ने शपथ ग्रहण के बाद प्रधानमंत्री तारिक रहमान और उनकी पत्नी से मुलाकात भी की। इस दौरान विदेश सचिव विक्रम मिस्री भी मौजूद रहे।
बिरला ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि उन्हें ढाका में प्रधानमंत्री तारिक रहमान के नेतृत्व में बनी नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर खुशी हुई। उन्होंने कहा कि भारत बांग्लादेश के लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी राष्ट्र निर्माण के प्रयासों में सहयोग देने के लिए तैयार है।
ये भी पढ़ें यूपी में फिर बदलेगा मौसम! 17-18 फरवरी को बारिश के आसार, बांदा बना प्रदेश का सबसे गर्म जिलाउल्लेखनीय है कि शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए दुनिया के कई देशों के नेता भी ढाका पहुंचे। मुख्य सलाहकार यूनुस के न्योते पर मालदीव के राष्ट्रपति मुहम्मद मुइज्जू, भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे, श्रीलंका और नेपाल के विदेश मंत्री तथा कई अन्य देशों के प्रतिनिधि भी इस समारोह में शामिल हुए।
ये भी पढ़ें जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा में सेंध, परिसर में अवैध रूप से उड़ाए जा रहे हैं ड्रोन, रिपोर्ट दर्ज
भारत आने का निमंत्रण
लोकसभा अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री मोदी की ओर से तारिक रहमान को जल्द से जल्द भारत आने का औपचारिक निमंत्रण दिया। भारत सरकार ने तारिक रहमान के नेतृत्व में बनी नई सरकार का स्वागत करते हुए इसे एक लोकतांत्रिक और प्रगतिशील कदम बताया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां