मुजफ्फरनगर में प्रेम प्रसंग में रोड़ा बनी भाभी तो ननद बनी कातिल: 4 साल की भतीजी को पानी की टंकी में डुबोकर मारा

शाहपुर में रिश्तों का कत्ल: चिकन में नशीली गोलियां मिलाकर पूरे परिवार को किया अचेत, फिर रची खौफनाक साजिश

मुजफ्फरनगर। जनपद के शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव बसीकलां में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक ऐसी रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है। अपने प्रेम संबंधों में बाधा बनने से नाराज एक युवती ने खौफनाक साजिश रचते हुए अपनी ही 4 वर्षीय मासूम भतीजी की हत्या कर दी और भाभी सहित परिवार के अन्य बच्चों पर जानलेवा हमला बोल दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज तीन घंटे के भीतर आरोपी युवती को गिरफ्तार कर इस वीभत्स कांड का पर्दाफाश कर दिया है।

चिकन और दूध में मिलाई नींद की गोलियां

नोएडा: महाशिवरात्रि पर सेक्टर-11 में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, 'बाबा बर्फानी' के अलौकिक दर्शन कर निहाल हुए श्रद्धालु ये भी पढ़ें  नोएडा: महाशिवरात्रि पर सेक्टर-11 में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, 'बाबा बर्फानी' के अलौकिक दर्शन कर निहाल हुए श्रद्धालु

घटनाक्रम के अनुसार, 25 वर्षीय आरोपी युवती 'माना' का गांव के ही आदिल नामक युवक से पिछले दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमी कुछ समय पूर्व नौकरी के लिए चेन्नई चला गया था, जिससे माना फोन पर छिप-छिपकर बात करती थी। इसकी भनक उसकी बड़ी भाभी फिरदौस और अन्य परिजनों को लग गई थी। भाभी फिरदौस अक्सर उसे टोकती थी और फोन पर बात

जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा में सेंध, परिसर में अवैध रूप से उड़ाए जा रहे हैं ड्रोन, रिपोर्ट दर्ज ये भी पढ़ें  जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा में सेंध, परिसर में अवैध रूप से उड़ाए जा रहे हैं ड्रोन, रिपोर्ट दर्ज

IMG-20260217-WA0053 (1)

राजद की ओर से लोजपा संस्थापक रामविलास पासवान को 'बेचारा' कहने पर बिहार विधानसभा में जोरदार हंगामा ये भी पढ़ें  राजद की ओर से लोजपा संस्थापक रामविलास पासवान को 'बेचारा' कहने पर बिहार विधानसभा में जोरदार हंगामा

करने पर पाबंदी लगा दी थी। इसी रंजिश में माना ने पूरे परिवार को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। सोमवार की रात उसने बाजार से मंगवाई गई नींद की गोलियों को रात के खाने (चिकन) और दूध में मिला दिया। जब पूरा परिवार गहरी नींद में सो गया, तो उसने मौत का खूनी खेल शुरू किया।

मासूम भतीजी की जल समाधि और भाभी पर हमला

आरोपी ननद ने सबसे पहले अपनी सोती हुई 4 वर्षीय भतीजी इसरा को उठाया और घर के आंगन में रखी पानी की टंकी में डाल दिया। मासूम शोर न मचा सके, इसके लिए उसने टंकी का ढक्कन मजबूती से बंद कर दिया, जिससे दम घुटने और डूबने से बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद माना ने रसोई से मीट काटने वाला बड़ा चाकू उठाया और कमरे में सो रही अपनी भाभी फिरदौस के पेट और शरीर पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। चीख-पुकार सुनकर जब बच्चे शाद (9), आयशा (8) और नबिया (7) जागे, तो सिरफिरी ननद ने उन पर भी हमला कर उन्हें घायल कर दिया।

बदमाशों के हमले की झूठी कहानी और पुलिस का एक्शन

वारदात को अंजाम देने के बाद पकड़े जाने के डर से माना ने खुद शोर मचाना शुरू कर दिया और पड़ोसियों को कहानी सुनाई कि अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर हमला किया है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) संजय कुमार वर्मा, एसपी ग्रामीण आदित्य बंसल और सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने जब घर की गहनता से तलाशी ली, तो पानी की टंकी के भीतर से मासूम बच्ची का शव बरामद हुआ। एसएसपी संजय कुमार वर्मा को युवती के बयानों में विरोधाभास नजर आया। जब महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में उससे सख्ती से पूछताछ की गई, तो वह टूट गई और अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त खून से सना चाकू और नशीली गोलियों के रैपर बरामद कर लिए हैं।

अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही भाभी

गंभीर रूप से घायल फिरदौस को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं अन्य तीनों बच्चे इस घटना के बाद से गहरे सदमे में हैं। एसएसपी ने बताया कि थाना शाहपुर प्रभारी गजेंद्र सिंह के नेतृत्व वाली टीम ने महज 3 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर सराहनीय कार्य किया है। आरोपी माना को सुसंगत धाराओं में जेल भेजा जा रहा है। मामले में किसी अन्य की संलिप्तता की भी बारीकी से जांच की जा रही है।

 

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

इस्तेखार अब्बासी | वीडियो रिपोर्टर | मुज़फ्फरनगर Picture

मुजफ्फरनगर की जमीनी हकीकत, राजनीति और क्राइम से जुड़ी हर खबर को वीडियो रिपोर्टिंग के जरिए बेबाकी से पहुँचाने वाले इस्तेखार अब्बासी पिछले 3 वर्षों से रॉयल बुलेटिन परिवार का हिस्सा हैं। BJMC डिग्री धारक इस्तेखार ने अपनी सधी हुई रिपोर्टिंग और खबरों की गहरी समझ से जिले में एक खास पहचान बनाई है।

मुजफ्फरनगर से जुड़ी खबरों और सुझावों के लिए इनसे संपर्क करें: 📞 मोबाइल: 8266055143

नवीनतम

मुजफ्फरनगर: बिजली विभाग में भ्रष्टाचार का बोलबाला! ट्यूबवेल कनेक्शन के नाम पर 'अवैध वसूली' का आरोप, भाकियू ने घेरा कार्यालय

मुजफ्फरनगर। किसानों की समस्याओं को लेकर एक बार फिर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने बिजली विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: बिजली विभाग में भ्रष्टाचार का बोलबाला! ट्यूबवेल कनेक्शन के नाम पर 'अवैध वसूली' का आरोप, भाकियू ने घेरा कार्यालय

मुजफ्फरनगर में फिर जंगलराज की आहट, 24 घंटे में दो बार गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला मौहल्ला, पुलिस को बदमाशों की खुली चुनौती

मुजफ्फरनगर। जनपद के बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र में बदमाशों ने कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ाते हुए 'जंगलराज' जैसी स्थिति पैदा कर दी...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में फिर जंगलराज की आहट, 24 घंटे में दो बार गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला मौहल्ला, पुलिस को बदमाशों की खुली चुनौती

मुजफ्फरनगर में कपड़ा मार्केट में वर्चस्व की जंग, दुकान के बाहर कपड़े टांगने को लेकर जमकर चले लात-घूंसे

मुजफ्फरनगर। जनपद के थाना सिविल लाइन क्षेत्र स्थित व्यस्ततम सुपर कपड़ा मार्केट में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मामूली...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में कपड़ा मार्केट में वर्चस्व की जंग, दुकान के बाहर कपड़े टांगने को लेकर जमकर चले लात-घूंसे

मुजफ्फरनगर: पुलिस बेड़े में शामिल हुईं 10 नई पीआरवी गाड़ियां, एसएसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

मुजफ्फरनगर। जनपद में आपातकालीन सेवाओं को अधिक गति देने और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में मुजफ्फरनगर पुलिस...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: पुलिस बेड़े में शामिल हुईं 10 नई पीआरवी गाड़ियां, एसएसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

मुजफ्फरनगर: अब गांव के घरों में भी कमरे दिए जा सकेंगे किराये पर, यूपी सरकार ने शुरू की होम-स्टे योजना

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने ग्रामीण इलाकों की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और पर्यटन को बढ़ावा देने के...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: अब गांव के घरों में भी कमरे दिए जा सकेंगे किराये पर, यूपी सरकार ने शुरू की होम-स्टे योजना

उत्तर प्रदेश

रामपुर में शिक्षा का मंदिर शर्मसार: मासूमों से अश्लीलता, प्रिंसिपल 'फादर जोसेफ' गिरफ्तार , पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज

रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से मानवता और शिक्षा जगत को कलंकित करने वाली एक बेहद शर्मनाक घटना सामने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  रामपुर  
रामपुर में शिक्षा का मंदिर शर्मसार: मासूमों से अश्लीलता, प्रिंसिपल 'फादर जोसेफ' गिरफ्तार , पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज

अमेरिका, रूस, लेबनान, कोरिया, जापान के खरीददारों को भा रहे मुरादाबाद के हस्तशिल्प उत्पाद

मुरादाबाद। पीतलनगरी मुरादाबाद के निर्यातकों को नोएडा में चल रहे आईजीएफ दिल्ली मेले में मंगलवार को चौथे दिन मसाजर और...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
अमेरिका, रूस, लेबनान, कोरिया, जापान के खरीददारों को भा रहे मुरादाबाद के हस्तशिल्प उत्पाद

"लखनऊ के आशियाना में दहेज का दानव: 5 लाख के लिए पति ने दी पत्नी को तेजाब से जलाने की धमकी, जबरन करवाया गर्भपात

लखनऊ। लखनऊ के आशियाना इलाके से सामने आया यह मामला महिला सुरक्षा और सामाजिक कुरीतियों की एक भयावह तस्वीर पेश...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
"लखनऊ के आशियाना में दहेज का दानव: 5 लाख के लिए पति ने दी पत्नी को तेजाब से जलाने की धमकी, जबरन करवाया गर्भपात

सहारनपुर में हाजी इकबाल पर बड़ा एक्शन: 2.76 अरब की 56 संपत्तियां कुर्क; डीएम ने जारी किए आदेश

सहारनपुर। सहारनपुर जिला प्रशासन ने बसपा के पूर्व एमएलसी व सपा बसपा सरकार के समय के खनन माफिया, गैंगस्टर मोहम्मद...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में हाजी इकबाल पर बड़ा एक्शन: 2.76 अरब की 56 संपत्तियां कुर्क; डीएम ने जारी किए आदेश

सर्वाधिक लोकप्रिय