जिनकी आस्था बागेश्वर धाम में, वे वहां जाएं, बेवजह बयानबाजी न करें, बीजेपी नेता नहीं मान रहे मोदी-नड्डा की भी सलाह

On

नई दिल्ली| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई बार पार्टी नेताओं, पार्टी सांसदों और पार्टी की अन्य महत्वपूर्ण बैठकों के साथ-साथ सार्वजनिक रूप से यह कह चुके हैं कि उनकी सरकार का मूल मंत्र – सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास है और उनकी सरकार इसी एजेंडे को लेकर काम कर रही है। इतना […]

नई दिल्ली| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई बार पार्टी नेताओं, पार्टी सांसदों और पार्टी की अन्य महत्वपूर्ण बैठकों के साथ-साथ सार्वजनिक रूप से यह कह चुके हैं कि उनकी सरकार का मूल मंत्र – सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास है और उनकी सरकार इसी एजेंडे को लेकर काम कर रही है।

इतना ही नहीं प्रधानमंत्री लगातार अपने मंत्रियों और नेताओं को यह नसीहत भी देते हैं कि जनता ने उन्हें काम करने के लिए चुना है इसलिए उन्हें अनावश्यक हर मामले में बयानबाजी करने से बचना चाहिए। प्रधानमंत्री लगातार अपने नेताओं को यह हिदायत भी देते रहते हैं कि उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार सक्रिय रहना चाहिए, राजनीति के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए और अपने कामकाज के बल पर ही चुनाव के समय जनता से वोट मांगना चाहिए।

मुजफ्फरनगर में शर्मसार हुए रिश्ते, शादी का झांसा देकर शिक्षक ने 10 साल तक किया दुष्कर्म, गर्भपात का भी आरोप ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में शर्मसार हुए रिश्ते, शादी का झांसा देकर शिक्षक ने 10 साल तक किया दुष्कर्म, गर्भपात का भी आरोप

सूत्रों की माने तो प्रधानमंत्री स्वयं कई बार अपने बयान बहादुर मंत्रियों की क्लास ले चुके हैं और उन्होंने कई बार भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी ऐसे नेताओं को समझाने को कहा है।

मुज़फ्फरनगर के छपार टोल प्लाजा पर नशे में धुत कर्मचारी ने शिफ्ट इंचार्ज को दी जान से मारने की धमकी ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर के छपार टोल प्लाजा पर नशे में धुत कर्मचारी ने शिफ्ट इंचार्ज को दी जान से मारने की धमकी

प्रधानमंत्री कई बैठकों में अपने नेताओं को गलत बयानबाजी से बचने की सलाह देते हुए यह कह चुके हैं कि वे सारा दिन काम करते हैं लेकिन कुछ लोग ऐसे बयान देने के आदि हो चुके हैं कि सारा दिन मीडिया में उन्ही का विवादास्पद बयान चलता रहता है।

UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात  ये भी पढ़ें  UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात

सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री बिहार से आने वाले अपने एक कद्दावर मंत्री को विवादास्पद बयानों के लिए फटकार लगाते हुए यह कह चुके हैं कि वो उन्हें समझा-समझा कर थक चुके हैं। एक फरवरी को लोक सभा में बजट पेश करने से पहले होनी वाली कैबिनेट बैठक में भी प्रधानमंत्री ने अनावश्यक रूप से बयानबाजी करने के लिए अपने कई मंत्रियों को फटकार भी लगाई थी।

आपको याद दिला दें कि, पिछले महीने भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए भी प्रधानमंत्री ने हर मुद्दे पर विवादास्पद बयान देने वाले नेताओं पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा था कि एक नेता हैं जो फिल्मों पर बयान देते रहते हैं। उनके बयान टीवी पर चलते रहते हैं और उन्हें लगता है कि वे नेता बन रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यकारिणी की बैठक में यहां तक कह दिया था कि पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के फोन करने के बाद भी ये नेता मानते नहीं हैं।

देश की राजधानी दिल्ली से लेकर मध्य प्रदेश, कर्नाटक, बिहार और उत्तर प्रदेश के अलावा देश के कई अन्य राज्यों में पार्टी अपने ही नेताओं, विधायकों, सांसदों और मंत्रियों के अनावश्यक और विवादास्पद बयानों की वजह से असहज स्थिति में आ जाती है।

पार्टी के जनाधार का विस्तार करने के मिशन में जुटी भाजपा के लिए उसके बयान बहादुर नेता कितनी बड़ी समस्या बन चुके हैं, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि शुक्रवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सांसदों के साथ ऑनलाइन बैठक में बहुत ही सख्त शब्दों में पार्टी सांसदों को यह निर्देश दिया कि वे धार्मिक और विवादास्पद मुद्दों पर बयान न दें। उन्होंने स्प्ष्ट तौर पर हिदायत देते हुए यह कहा कि इस तरह के मुद्दों पर अगर जरूरत पड़ी तो पार्टी की तरफ से सिर्फ अधिकृत प्रवक्ता ही बयान देंगे।

दरअसल, नड्डा ने पार्टी के सभी सांसदों की यह ऑनलाइन बैठक बजट और राष्ट्रपति के अभिभाषण को लोगों तक पहुंचाने के तौर तरीकों पर चर्चा करने और सांसद खेल स्पर्धा सहित पार्टी द्वारा सांसदों को दी गई अन्य जिम्मेदारियों पर चर्चा के लिए बुलाई थी लेकिन बयानवीर नेताओं के बयानों से नाराज नड्डा बैठक में सांसदों को प्रधानमंत्री के मूल मंत्र और विजन के बारे में समझाते हुए अनावश्यक, विवादास्पद और खासतौर से धार्मिक मुद्दों पर बयानबाजी नहीं करने का निर्देश देते नजर आए।

नड्डा ने तो यहां तक कह दिया कि सनातन धर्म से जुड़े मामले हों या धर्म से जुड़े धार्मिक मामले, यह जिनका विषय है उन्ही को इस पर बोलना चाहिए। राजनीतिक लोगों का इन विषयों पर बोलने का क्या मतलब है? उन्हें इस पर बयान नहीं देना चाहिए और न ही इस तरह के मामलों में पड़ना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि जिन सांसदों की आस्था बागेश्वर धाम में हैं, वे वहां जाएं लेकिन इस पर बेवजह बयानबाजी न करें। उनकी इस तल्ख टिप्पणी को एक सांसद के लिए नसीहत के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा सांसदों को दिए गए इन निर्देशों को पार्टी के अन्य बयानवीर नेताओं के लिए भी एक चेतावनी के रूप में माना जा रहा है।

आपको बता दें कि, अगले कुछ दिनों में सरकार और पार्टी संगठन दोनों में ही बड़े स्तर पर बदलाव होने जा रहे हैं और ऐसे में यह कहा जा रहा है कि बयानबहादुर नेताओं को नुकसान का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि सरकार के कामकाज और चुनाव के मुद्दों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना ²ष्टिकोण बिल्कुल साफ कर चुके हैं कि वो समाज के सभी वर्गों को लेकर आगे बढ़ेंगे भले ही वे वर्ग उन्हें वोट दें या न दें और चुनाव वो सिर्फ और सिर्फ विकास और अपने कामकाज के एजेंडे पर ही लड़ेंगे।

Views: 3

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

लखनऊ को 1,519 करोड़ की सौगात: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और CM योगी ने किया 'ग्रीन कॉरिडोर' का लोकार्पण व शिलान्यास

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की यातायात व्यवस्था और अर्थव्यवस्था को नई गति देते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
लखनऊ को 1,519 करोड़ की सौगात: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और CM योगी ने किया 'ग्रीन कॉरिडोर' का लोकार्पण व शिलान्यास

संसद में रसोई गैस की किल्लत पर भारी हंगामा, तीन बार स्थगित हुई लोकसभा की कार्यवाही

नई दिल्ली। इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध का असर अब भारतीय संसद के भीतर भी दिखाई देने लगा...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
संसद में रसोई गैस की किल्लत पर भारी हंगामा, तीन बार स्थगित हुई लोकसभा की कार्यवाही

ईरान-अमेरिका युद्ध: मोजतबा खामेनेई के 'जख्मी' होने का दावा, अमेरिका के 6 सैनिकों की मौत

वॉशिंगटन/तेहरान। अमेरिका और ईरान के बीच जारी भीषण संघर्ष ने अब एक नया मोड़ ले लिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
ईरान-अमेरिका युद्ध: मोजतबा खामेनेई के 'जख्मी' होने का दावा, अमेरिका के 6 सैनिकों की मौत

मुजफ्फरनगर में ईंटों से भरे ट्रक ने बाइक सवार सर्राफ को रौंदा, लालूखेड़ी बस स्टैंड के पास दर्दनाक मौत

मुजफ्फरनगर। जनपद के तितावी थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में शामली के एक युवक की जान...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में ईंटों से भरे ट्रक ने बाइक सवार सर्राफ को रौंदा, लालूखेड़ी बस स्टैंड के पास दर्दनाक मौत

पूर्व सांसद कादिर राणा के आवास पर रोजा इफ्तार आयोजित, भाईचारे और सियासत का बना संगम

मुजफ्फरनगर। जनपद में आपसी सौहार्द और सांप्रदायिक एकता की एक शानदार तस्वीर शुक्रवार को पूर्व सांसद कादिर राणा के आवास...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
पूर्व सांसद कादिर राणा के आवास पर रोजा इफ्तार आयोजित, भाईचारे और सियासत का बना संगम

उत्तर प्रदेश

लखनऊ को 1,519 करोड़ की सौगात: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और CM योगी ने किया 'ग्रीन कॉरिडोर' का लोकार्पण व शिलान्यास

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की यातायात व्यवस्था और अर्थव्यवस्था को नई गति देते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
लखनऊ को 1,519 करोड़ की सौगात: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और CM योगी ने किया 'ग्रीन कॉरिडोर' का लोकार्पण व शिलान्यास

मुरादाबाद: गैस एजेंसी पर प्रशासन का 'सर्जिकल स्ट्राइक', अनियमितताओं पर भारत गैस का गोदाम सील

मुरादाबाद (ठाकुरद्वारा)। जनपद में एलपीजी गैस की कालाबाजारी और वितरण में धांधली करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन ने 'जीरो...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: गैस एजेंसी पर प्रशासन का 'सर्जिकल स्ट्राइक', अनियमितताओं पर भारत गैस का गोदाम सील

"जरा मेरे लिए पकौड़े ले आओ..." पति को लालच देकर बस से गायब हुई दुल्हन, इमरान के साथ हुई फरार

मुरादाबाद (बिलारी)। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई दंग है। यहाँ...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
"जरा मेरे लिए पकौड़े ले आओ..." पति को लालच देकर बस से गायब हुई दुल्हन, इमरान के साथ हुई फरार

यूपी में एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी पर हंटर: 24 एफआईआर दर्ज, 6 गिरफ्तार

लखनऊ। प्रदेश में आम नागरिकों को पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए उत्तर प्रदेश...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी पर हंटर: 24 एफआईआर दर्ज, 6 गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम