राष्ट्रपति मुर्मू ने शिक्षकों को किया सम्मानित, कहा- एनईपी से भारत बनेगा ज्ञान की महाशक्ति

On

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को 'शिक्षक दिवस' के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में देश भर के शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर उन्होंने शिक्षकों की भूमिका को देश के भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण बताया और भारत को वैश्विक ज्ञान महाशक्ति बनाने का आह्वान किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संबोधन में कहा, "भोजन, वस्त्र और आवास की तरह शिक्षा भी व्यक्ति के सम्मान और सुरक्षा के लिए आवश्यक है।

 

और पढ़ें ग्रहण की लालिमा और चांद की लुका-छुपी ने मोह लिया मन, देशभर में दिखा ऐतिहासिक चंद्र ग्रहण का अद्भुत नजारा

और पढ़ें लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी ने 1510 अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए, रोजगार में वृद्धि का किया दावा

संवेदनशील शिक्षक बच्चों में सम्मान और सुरक्षा की भावना विकसित करने का काम करते हैं।" उन्होंने अपने शिक्षक के रूप में बिताए समय को याद करते हुए कहा, "वह मेरे जीवन का सबसे सार्थक दौर था।" उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यक्ति को सक्षम बनाती है। सबसे गरीब पृष्ठभूमि के बच्चे भी शिक्षा की शक्ति से प्रगति की ऊंचाइयों को छू सकते हैं। स्नेहपूर्ण और समर्पित शिक्षक बच्चों की उड़ान को ताकत देने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

और पढ़ें मुजफ्फरनगर में मकान गिरने से महिला की मौत, भाकियू ने की मुआवजे की मांग

 

शिक्षकों के लिए सबसे बड़ा पुरस्कार यह है कि उनके छात्र जीवन भर उन्हें याद रखते हैं और परिवार, समाज व देश के लिए उल्लेखनीय योगदान देते हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 का उल्लेख करते हुए कहा कि यह नीति कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के विस्तार और वंचित वर्ग की लड़कियों के लिए विशेष शैक्षिक सुविधाओं पर जोर देती है। हालांकि, शिक्षा से संबंधित किसी भी पहल की सफलता मुख्य रूप से शिक्षकों पर निर्भर करती है।

 

उन्होंने शिक्षकों से आग्रह किया कि वे विशेष रूप से उन छात्रों, खासकर लड़कियों, पर ध्यान दें जो शर्मीली हैं या कम विशेषाधिकार प्राप्त पृष्ठभूमि से आती हैं। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, "राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का उद्देश्य भारत को वैश्विक ज्ञान महाशक्ति बनाना है। इसके लिए हमारे शिक्षकों को विश्व के सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों के रूप में मान्यता मिलनी चाहिए। स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा और कौशल शिक्षा, इन तीनों क्षेत्रों में हमारे संस्थानों और शिक्षकों को सक्रिय योगदान देना होगा।

 

शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान भारत को वैश्विक ज्ञान महाशक्ति के रूप में स्थापित करेगा।" उन्होंने कहा, "छात्रों के चरित्र निर्माण में शिक्षक की प्राथमिक जिम्मेदारी है। संवेदनशील, जिम्मेदार और नैतिक आचरण वाले छात्र उन छात्रों से बेहतर हैं जो केवल प्रतिस्पर्धा, किताबी ज्ञान और स्वार्थ में रुचि रखते हैं। एक अच्छे शिक्षक में भावनाओं और बुद्धि दोनों का समन्वय होता है, जो छात्रों पर गहरा प्रभाव डालता है।" डिजिटल शिक्षा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, "स्मार्ट ब्लैकबोर्ड और स्मार्ट क्लासरूम अपनी जगह महत्वपूर्ण हैं, लेकिन सबसे जरूरी स्मार्ट शिक्षक हैं।

 

स्मार्ट शिक्षक वे हैं जो अपने छात्रों के विकास की जरूरतों को समझते हैं और स्नेह व संवेदनशीलता के साथ पढ़ाई को रोचक तथा प्रभावी बनाते हैं। ऐसे शिक्षक छात्रों को समाज और राष्ट्र की जरूरतों को पूरा करने में सक्षम बनाते हैं। राष्ट्रपति मुर्मू ने लड़कियों की शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील की। उन्होंने कहा, "हम लड़कियों की शिक्षा में निवेश करके अपने परिवार, समाज और राष्ट्र के निर्माण में एक अमूल्य योगदान देते हैं। यह महिला-नेतृत्व वाले विकास को बढ़ावा देने का सबसे प्रभावी तरीका है।" 





 

 

लेखक के बारे में

नवीनतम

हरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, जीएसटी प्रोत्साहन के चलते ऑटो शेयरों में तेजी

मुंबई। भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ संबंधी अनिश्चितता के बीच, जीएसटी प्रोत्साहन के चलते सोमवार को भारतीय शेयर बाजार...
बिज़नेस 
हरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, जीएसटी प्रोत्साहन के चलते ऑटो शेयरों में तेजी

जीवन और स्वास्थ्य बीमा पर जीएसटी रेशनलाइजेशन से बीमा सस्ता, पहुंच में सुधार

नई दिल्ली। विशेषज्ञों ने सोमवार को कहा कि जीवन और स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम पर जीएसटी को रेशनलाइज करने से अफोर्डेबिलिटी...
बिज़नेस 
जीवन और स्वास्थ्य बीमा पर जीएसटी रेशनलाइजेशन से बीमा सस्ता, पहुंच में सुधार

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर, सेना का जवान घायल

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सोमवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। कुलगाम के गुडार वन...
राष्ट्रीय 
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर, सेना का जवान घायल

सोनू सूद ने बाढ़ से ग्रस्त इलाकों का दौरा कर जाना पीड़ितों का हाल, बोले— "पंजाब को जो चाहिए, हम देंगे"

मुंबई। पिछले कुछ दिनों से पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बाढ़ ने भारी तबाही...
राष्ट्रीय  मनोरंजन 
सोनू सूद ने बाढ़ से ग्रस्त इलाकों का दौरा कर जाना पीड़ितों का हाल, बोले— "पंजाब को जो चाहिए, हम देंगे"

दिल्ली के सुल्तानपुरी में ऑनलाइन जुआ रैकेट का पर्दाफाश, नौ गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने बाहरी जिले के सुल्तानपुरी इलाके में मुंबई से चलाए जा रहे एक बड़े अवैध ऑनलाइन...
दिल्ली NCR  दिल्ली 
दिल्ली के सुल्तानपुरी में ऑनलाइन जुआ रैकेट का पर्दाफाश, नौ गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

आज़मगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गांव में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

आज़मगढ़। जिले के जिले के धनारबाद गांव में बीती रात एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। देर...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
आज़मगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गांव में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

प्रयागराज में नगर निगम की कूड़ा गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक फरार

प्रयागराज। प्रयागराज जिले में स्थित खुल्दाबाद थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह नगर निगम की गाड़ी की चपेट में आने...
उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
प्रयागराज में नगर निगम की कूड़ा गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक फरार

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी ने 1510 अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए, रोजगार में वृद्धि का किया दावा

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा नवचयनित 1510 अनुदेशकों में से 11 को...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी ने 1510 अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए, रोजगार में वृद्धि का किया दावा

आगरा में यमुना जलस्तर पांच सौ फीट से ऊपर, कालोनियों, बस्तियों और गांवों में घुसा पानी

आगरा- उत्तर प्रदेश आगरा जिले में उफना रही यमुना नदी का जलस्तर वाटर वर्क्स पर खतरे के निशान पांच सौ...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
आगरा में यमुना जलस्तर पांच सौ फीट से ऊपर, कालोनियों, बस्तियों और गांवों में घुसा पानी