डॉलर के मुकाबले रुपए में भारी गिरावट पर प्रियंका गांधी और खड़गे ने साधा सरकार पर निशाना

On

 नई दिल्ली। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपए में बड़ी गिरावट के बाद कांग्रेस पार्टी सरकार के खिलाफ हमलावर हो चुकी है। इसी कड़ी में कांग्रेस महासचिव और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "जब मनमोहन सिंह के समय में 'हाई' चल रहा था, तब उन्होंने (भाजपा) क्या कहा था? आज उनका जवाब क्या है, यह पूछा जाना चाहिए।" राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी रुपए में गिरावट के विषय पर प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने कहा, "मोदी सरकार की नीतियों की वजह से रुपया कमजोर हो रहा है। अगर सरकार की नीति अच्छी होती, तो रुपए की वैल्यू बढ़ती।" उन्होंने आगे कहा, "रुपए के कमजोर होने से पता चलता है कि हमारी आर्थिक हालत अच्छी नहीं है। सरकार भले ही अपनी पीठ थपथपा ले, लेकिन दुनिया में हमारी करेंसी की कोई वैल्यू नहीं है।" मल्लिकार्जुन खड़गे ने 'एक्स' पर भी पोस्ट किया और लिखा, "2014 के पहले भाजपा ने कहा, "क्या कारण है हिंदुस्तान का रुपया पतला होता जा रहा है? ये जवाब देना पड़ेगा आपको। देश आप से जवाब मांग रहा है।" भाजपा सरकार से आज हम यही सवाल पूछ रहे हैं। उनको जवाब तो देना पड़ेगा।" दरअसल, डॉलर के मुकाबले भारतीय करेंसी रुपए की कीमत में लगातार गिरावट देखी गई है।

मुजफ्फरनगर नगरपालिका बोर्ड बैठक में 20 मिनट में 290 करोड़ का बजट पास, 486 करोड़ की योजनाओं को मिली मंजूरी ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर नगरपालिका बोर्ड बैठक में 20 मिनट में 290 करोड़ का बजट पास, 486 करोड़ की योजनाओं को मिली मंजूरी

इस हफ्ते रुपए में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई। भारतीय रुपया गुरुवार को भी तेजी से गिरा, 22 पैसे फिसलकर कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच 90 रुपए प्रति डॉलर के निशान से काफी ऊपर बना रहा। गुरुवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले तकरीबन 90.41 पर कमजोर खुला, जबकि पिछले दिन यह 90.19 पर बंद हुआ था। यह गिरावट महज एक दिन बाद आई है, जब 3 दिसंबर को रुपया पहली बार 90 के मनोवैज्ञानिक स्तर को तोड़ते हुए अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया था। 

मुज़फ्फरनगर: पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल के होली मिलन में जमकर थिरके भाजपाई, फूलों की वर्षा से हुआ भव्य स्वागत ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर: पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल के होली मिलन में जमकर थिरके भाजपाई, फूलों की वर्षा से हुआ भव्य स्वागत

Views: 52

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

दिल्ली: खाड़ी देशों की ओर जाने वाली 100 से अधिक उड़ानें रद्द, यात्री बोले-नहीं होनी चाहिए जंग

नई दिल्ली। मध्य पूर्व में जारी स्थिति की वजह से पश्चिम की ओर जाने वाली कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में देरी...
Breaking News  मुख्य समाचार  दिल्ली NCR  दिल्ली 
दिल्ली: खाड़ी देशों की ओर जाने वाली 100 से अधिक उड़ानें रद्द, यात्री बोले-नहीं होनी चाहिए जंग

इजराइल-ईरान युद्ध का असर: दिल्ली एयरपोर्ट पर 80 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द, खाड़ी देशों से भारतीयों की वापसी शुरू

नई दिल्ली। इजराइल और ईरान के बीच छिड़े युद्ध के चौथे दिन वैश्विक स्तर पर विमान सेवाओं और सुरक्षा व्यवस्था...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
इजराइल-ईरान युद्ध का असर: दिल्ली एयरपोर्ट पर 80 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द, खाड़ी देशों से भारतीयों की वापसी शुरू

CM योगी का सख्त निर्देश: भू-माफिया और दबंगों पर होगी कड़ी कार्रवाई, जमीन कब्जाने वाले न बचें

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  गोरखपुर 
CM योगी का सख्त निर्देश: भू-माफिया और दबंगों पर होगी कड़ी कार्रवाई, जमीन कब्जाने वाले न बचें

मुजफ्फरनगर में होलिका दहन के दौरान बड़ा हादसा: बिजली के खंभे और तारों में लगी भीषण आग, नई मंडी क्षेत्र में मची अफरा-तफरी

   मुजफ्फरनगर। जिले के नई मंडी थाना क्षेत्र स्थित मोहल्ला घेर खत्ती में सोमवार रात होलिका दहन के दौरान एक गंभीर...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में होलिका दहन के दौरान बड़ा हादसा: बिजली के खंभे और तारों में लगी भीषण आग, नई मंडी क्षेत्र में मची अफरा-तफरी

भद्रासन से स्थिर होता है मन, शरीर बनता है लचीला

  नई दिल्ली। आज की आधुनिक और तेज रफ्तार जीवनशैली में, अधिकांश लोगों को अपने करियर या नौकरी के संबंध योग...
हेल्थ 
भद्रासन से स्थिर होता है मन, शरीर बनता है लचीला

उत्तर प्रदेश

CM योगी का सख्त निर्देश: भू-माफिया और दबंगों पर होगी कड़ी कार्रवाई, जमीन कब्जाने वाले न बचें

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  गोरखपुर 
CM योगी का सख्त निर्देश: भू-माफिया और दबंगों पर होगी कड़ी कार्रवाई, जमीन कब्जाने वाले न बचें

रविकिशन तो कहीं भी नाच-गाकर पैसा कमा सकता है…– होली मंच से CM योगी का मज़ाक

गोरखपुर में होली के रंगों के बीच राजनीति का रंग भी कुछ अलग ही नजर आया। मंच सजा था, भीड़...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
रविकिशन तो कहीं भी नाच-गाकर पैसा कमा सकता है…– होली मंच से CM योगी का मज़ाक

मुरादाबाद: रिजर्व पुलिस लाइन्स में SSP सतपाल अंतिल ने विधि-विधान से कराया होलिका दहन

मुरादाबाद में होली पर्व के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन्स परिसर में होलिका दहन का आयोजन पूरे विधि-विधान और श्रद्धा...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: रिजर्व पुलिस लाइन्स में SSP सतपाल अंतिल ने विधि-विधान से कराया होलिका दहन

यमुना एक्सप्रेस-वे पर मौत का तांडव: डबल डेकर बस ने ईको कार को रौंदा, राजस्थान के छह लोगों की मौत

हाथरस (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में यमुना एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस ने आगे चल रही ईको...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यमुना एक्सप्रेस-वे पर मौत का तांडव: डबल डेकर बस ने ईको कार को रौंदा, राजस्थान के छह लोगों की मौत

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं