राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल की अनदेखी पर भड़के एस जयशंकर, कहा- सर्वोच्च पद की गरिमा पर अभूतपूर्व हमला

On

नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के प्रोटोकॉल की कथित अनदेखी को लेकर राज्य सरकार पर जुबानी हमला किया। जयशंकर ने ममता सरकार के इस कदम को देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की गरिमा पर अभूतपूर्व हमला बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रविवार को एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल की जिस तरह से अनदेखी की गई, वह बेहद गंभीर और चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि यह घटना देश के सर्वोच्च पद की गरिमा के प्रति खुला अनादर दर्शाती है और इसकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए।

 

हरदोई हादसा: मशीन में फंसी मजदूर की गर्दन, मौके पर ही दर्दनाक मौत, इलाके में मचा हड़कंप ये भी पढ़ें  हरदोई हादसा: मशीन में फंसी मजदूर की गर्दन, मौके पर ही दर्दनाक मौत, इलाके में मचा हड़कंप

एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़ने पर कांग्रेस का हमला, खड़गे बोले- 'पर्याप्त तेल-गैस मुहैया कराने में सरकार लाचार'  ये भी पढ़ें  एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़ने पर कांग्रेस का हमला, खड़गे बोले- 'पर्याप्त तेल-गैस मुहैया कराने में सरकार लाचार'

उन्होंने लिखा, "पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल की पूरी तरह से अनदेखी देश के सबसे बड़े पद की गरिमा पर एक ऐसा हमला है, जैसा पहले कभी नहीं हुआ और इसकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए। यह घटना यह भी दिखाती है कि टीएमसी सरकार हमारे आदिवासी समुदायों के प्रति कितनी बेइज्जती करती है, जिनकी संस्कृति और विरासत को सबसे ज्यादा पहचान मिलनी चाहिए।" बता दें कि राष्ट्रपति के पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान विवादित स्थिति अब सियासी रंग ले चुकी है। दरअसल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार को बागडोगरा एयरपोर्ट के पास आयोजित आदिवासी समुदाय के एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थीं।

ममता बनर्जी की भाजपा को खुली चुनौती: 'बंगाल को छूकर दिखाओ', TMC सुप्रीमो का तीखा हमला ये भी पढ़ें  ममता बनर्जी की भाजपा को खुली चुनौती: 'बंगाल को छूकर दिखाओ', TMC सुप्रीमो का तीखा हमला

 

इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्य सरकार के मंत्रियों की अनुपस्थिति का जिक्र करते हुए नाराजगी जाहिर की थी। राष्ट्रपति ने यह भी सवाल उठाया था कि पहले से तय कार्यक्रम स्थल को आखिर क्यों बदला गया। सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि आमतौर पर जब राष्ट्रपति किसी राज्य के दौरे पर जाते हैं, तो मुख्यमंत्री उनका स्वागत करते हैं और अन्य मंत्री भी कार्यक्रम में मौजूद रहते हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नहीं आईं और राज्यपाल के पद में बदलाव होने के कारण वह भी उपस्थित नहीं हो सके।

Views: 40

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

गुरुग्राम के सिविल हॉस्पिटल में लड़की पर एसिड अटैक, आरोपी महिला फरार, इलाके में दहशत

गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां सिविल हॉस्पिटल में एक लड़की...
Breaking News  दिल्ली NCR  गुरुग्राम 
गुरुग्राम के सिविल हॉस्पिटल में लड़की पर एसिड अटैक, आरोपी महिला फरार, इलाके में दहशत

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में कोहराम, सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार गिरावट

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया संकट की वजह से दुनिया भर के शेयर बाजार में मचे कोहराम का असर आज घरेलू...
बिज़नेस  शेयर बाजार  
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में कोहराम, सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार गिरावट

विवादों के बाद भी यूट्यूब पर 'टटीरी' की धूम, एआई की मदद से बनाए जा रहे गाने के रीमिक्स

मुंबई। पंजाबी और बॉलीवुड सिंगर रैपर बादशाह लगातार विवादों में बने हुए हैं, क्योंकि उनके हालिया रिलीज गाने 'टटीरी' को...
Breaking News  मनोरंजन 
विवादों के बाद भी यूट्यूब पर 'टटीरी' की धूम, एआई की मदद से बनाए जा रहे गाने के रीमिक्स

स्पेस में जाने वाले पहले एस्ट्रोनॉट यूरी गागरिन, जब कैप्सूल छोड़ स्पेसक्राफ्ट से लगाई थी 'छलांग'

नई दिल्ली। 12 अप्रैल 1961 का वह ऐतिहासिक दिन जब सोवियत संघ के कॉस्मोनॉट यूरी गागरिन स्पेस में जाने वाले...
Breaking News  राष्ट्रीय 
स्पेस में जाने वाले पहले एस्ट्रोनॉट यूरी गागरिन, जब कैप्सूल छोड़ स्पेसक्राफ्ट से लगाई थी 'छलांग'

बजट सत्र से पहले अखिलेश यादव ने कसा तंज, सरकार ने विदेश नीति गिरवी रख दी

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को संसद के बजट सत्र और...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बजट सत्र से पहले अखिलेश यादव ने कसा तंज, सरकार ने विदेश नीति गिरवी रख दी

उत्तर प्रदेश

बजट सत्र से पहले अखिलेश यादव ने कसा तंज, सरकार ने विदेश नीति गिरवी रख दी

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को संसद के बजट सत्र और...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बजट सत्र से पहले अखिलेश यादव ने कसा तंज, सरकार ने विदेश नीति गिरवी रख दी

मुरादाबाद में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा द्वारा होली मिलन एवं स्मृति सम्मान समारोह किया गया आयोजित

मुरादाबाद में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा महानगर इकाई द्वारा 15वां होली मिलन समारोह और 11वां लीला जेटली स्मृति सम्मान समारोह...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा द्वारा होली मिलन एवं स्मृति सम्मान समारोह किया गया आयोजित

सीएम योगी का चुटीला अंदाज: 'मंत्री जी का गाना सुन लता जी ले लेतीं संन्यास'; पिंक रोजगार मेले में बंटी सौगातें

लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजधानी लखनऊ में आयोजित 'पिंक रोजगार महाकुंभ' में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक अलग...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
सीएम योगी का चुटीला अंदाज: 'मंत्री जी का गाना सुन लता जी ले लेतीं संन्यास'; पिंक रोजगार मेले में बंटी सौगातें

बिजनौर: नारी शक्ति के सम्मान से ही समृद्ध समाज का निर्माण संभव - जिलाधिकारी जसजीत कौर

बिजनौर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर आज विकास भवन परिसर में एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: नारी शक्ति के सम्मान से ही समृद्ध समाज का निर्माण संभव - जिलाधिकारी जसजीत कौर

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव