रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता: राजनाथ सिंह ने 'समुद्र प्रताप' पोत को राष्ट्र को सौंपा, समुद्री प्रदूषण से लड़ेगा भारत

On
अर्चना सिंह Picture

 

 

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पोत निर्माण और समुद्री क्षमताओं के विकास में आत्मनिर्भरता की दिशा में देश की बड़ी उपलब्धि के रूप में सोमवार को गोवा में पहला स्वदेशी प्रदूषण नियंत्रण पोत 'समुद्र प्रताप' राष्ट्र काे समर्पित किया।

भारतीय तटरक्षक के इस पोत को गोवा शिपयार्ड लिमिटेड ने बनाया है। लगभग 60 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी सामग्री के साथ समुद्र प्रताप भारत का पहला स्वदेशी रूप से डिज़ाइन किया गया प्रदूषण नियंत्रण पोत है और तटरक्षक बल के बेड़े का सबसे बड़ा जहाज है। समुद्र प्रताप के शामिल होने से प्रदूषण नियंत्रण, अग्निशमन, समुद्री सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण में भारतीय तटरक्षक बल की परिचालन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। साथ ही यह भारत के विस्तृत समुद्री क्षेत्रों में दीर्घकालिक निगरानी और त्वरित प्रतिक्रिया अभियानों को सशक्त बनाएगा।

और पढ़ें सोनिया गांधी का नाम 1980 की वोटर लिस्ट में शामिल करने के मामले में सुनवाई 7 फरवरी को

रक्षा मंत्री ने इस पोत को भारत के परिपक्व रक्षा औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र का प्रतीक बताया जो जटिल विनिर्माण चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने में सक्षम है। उन्होंने कहा समुद्री पोत में स्वदेशी सामग्री को 90 प्रतिशत तक बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। श्री सिंह ने कहा कि समुद्र प्रताप को विशेष रूप से प्रदूषण नियंत्रण के लिए डिज़ाइन किया गया है, लेकिन इसकी भूमिका केवल यहीं तक सीमित नहीं है। एक ही मंच पर कई क्षमताओं के एकीकरण से यह पोत तटीय गश्त में भी प्रभावी सिद्ध होगा तथा समुद्री सुरक्षा को और मजबूत करेगा।

और पढ़ें किसान हत्याकांड का खुलासा: मुठभेड़ में शातिर अपराधी 'अरुण उर्फ मिर्ची' गिरफ्तार; पैर में लगी गोली

रक्षा मंत्री ने समुद्री प्रदूषण नियंत्रण से लेकर तटीय स्वच्छता, खोज एवं बचाव कार्यों से लेकर समुद्री कानून प्रवर्तन तक भारतीय तटरक्षक बल की बहुआयामी भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि तटरक्षक बल जिस प्रकार अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहा है उससे देश के शत्रुओं को स्पष्ट संदेश गया है कि यदि उन्होंने भारत की समुद्री सीमाओं पर बुरी नज़र डाली या किसी भी प्रकार का दुस्साहस किया, तो उन्हें सख्त और उपयुक्त जवाब मिलेगा।

और पढ़ें एशेज पांचवां टेस्ट: स्टीव स्मिथ के शतक से ऑस्ट्रेलिया मजबूत, तीसरे दिन स्टंप्स तक ली 134 रनों की बढ़त

यह पोत उन्नत प्रदूषण पहचान प्रणालियों, समर्पित प्रदूषण प्रतिक्रिया नौकाओं और आधुनिक अग्निशमन क्षमताओं से सुसज्जित है। इसमें हेलीकॉप्टर हैंगर और विमानन सहायता सुविधाएं भी हैं, जो इसकी पहुंच और प्रभावशीलता को कई गुना बढ़ाती हैं। रक्षा मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि इन क्षमताओं के कारण यह पोत उबड़-खाबड़ समुद्री परिस्थितियों में भी स्थिर रूप से संचालन करने में सक्षम होगा जिससे वास्तविक अभियानों में बड़ा लाभ मिलेगा।

रक्षा मंत्री ने समुद्री पर्यावरण संरक्षण को जलवायु परिवर्तन और बढते वैश्विक तापमान की चुनौतियों के बीच केवल एक रणनीतिक आवश्यकता ही नहीं, बल्कि एक नैतिक जिम्मेदारी बताया। उन्होंने तेल रिसाव प्रतिक्रिया, अग्निशमन और बचाव अभियानों में भारतीय तटरक्षक बल के प्रयासों की सराहना की, जिससे भारत उन चुनिंदा देशों की श्रेणी में शामिल हुआ है जिनके पास उन्नत पर्यावरणीय प्रतिक्रिया क्षमताएं हैं। उन्होंने कहा कि त्वरित पहचान, सटीक स्थिति बनाए रखने और प्रभावी पुनर्प्राप्ति प्रणालियों के माध्यम से समुद्र प्रताप इन क्षमताओं को और मजबूत करेगा। यह प्रदूषण की घटनाओं को समय रहते नियंत्रित कर प्रवाल भित्तियों, मैंग्रोव, मत्स्य संसाधनों और समुद्री जैव विविधता को होने वाले नुकसान को रोकेगा, जो तटीय समुदायों और समुद्री अर्थव्यवस्था की स्थिरता से सीधे जुड़ा है।

लेखक के बारे में

नवीनतम

दिल्ली पुलिस ने तुर्कमान गेट पत्थरबाजी मामले में 30 लोगों की पहचान की, सपा सांसद से होगी पूछताछ

  नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को बताया कि उन्होंने तुर्कमान गेट इलाके में फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास नगर पुलिस...
Breaking News  मुख्य समाचार  दिल्ली NCR  दिल्ली 
दिल्ली पुलिस ने तुर्कमान गेट पत्थरबाजी मामले में 30 लोगों की पहचान की, सपा सांसद से होगी पूछताछ

JNU में 'नफरत की राजनीति' पर प्रशासन का डंडा, मोदी-शाह के खिलाफ नारेबाजी करने वाले छात्र होंगे कैंपस से बाहर

   नई दिल्ली (New Delhi): जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) एक बार फिर विवादों के केंद्र में है। सोमवार रात साबरमती ढाबा...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  दिल्ली NCR  दिल्ली 
JNU में 'नफरत की राजनीति' पर प्रशासन का डंडा, मोदी-शाह के खिलाफ नारेबाजी करने वाले छात्र होंगे कैंपस से बाहर

यूपी में मतदाता सूची का 'सर्जिकल स्ट्राइक': 2.89 करोड़ वोटरों के नाम कटे, सियासी गलियारों में मचा हड़कंप

   लखनऊ (Lucknow) | नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में चुनाव आयोग द्वारा 'विशेष गहन पुनरीक्षण' (SIR) प्रक्रिया के बाद मतदाता सूची...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में मतदाता सूची का 'सर्जिकल स्ट्राइक': 2.89 करोड़ वोटरों के नाम कटे, सियासी गलियारों में मचा हड़कंप

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने रिवील किया बेटे का नाम, सोशल मीडिया पर शेयर की पहली झलक

बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने आखिरकार अपने प्रशंसकों का इंतजार खत्म कर दिया है।...
Breaking News  मनोरंजन 
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने रिवील किया बेटे का नाम, सोशल मीडिया पर शेयर की पहली झलक

दिल्ली के तुर्कमान गेट पर आधी रात को 'बुलडोजर' एक्शन: पत्थरबाजी के बाद छावनी बना इलाका, 10 हिरासत में

   नई दिल्ली (New Delhi): देश की राजधानी दिल्ली का तुर्कमान गेट इलाका बुधवार को उस समय अखाड़ा बन गया जब...
Breaking News  मुख्य समाचार  दिल्ली NCR  दिल्ली 
दिल्ली के तुर्कमान गेट पर आधी रात को 'बुलडोजर' एक्शन: पत्थरबाजी के बाद छावनी बना इलाका, 10 हिरासत में

उत्तर प्रदेश

यूपी में मतदाता सूची का 'सर्जिकल स्ट्राइक': 2.89 करोड़ वोटरों के नाम कटे, सियासी गलियारों में मचा हड़कंप

   लखनऊ (Lucknow) | नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में चुनाव आयोग द्वारा 'विशेष गहन पुनरीक्षण' (SIR) प्रक्रिया के बाद मतदाता सूची...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में मतदाता सूची का 'सर्जिकल स्ट्राइक': 2.89 करोड़ वोटरों के नाम कटे, सियासी गलियारों में मचा हड़कंप

बड़ौत में अवैध नर्सिंग होम पर छापा, घर के अंदर चल रहा था, SDM के छापे में डॉक्टर नदारद, फार्मासिस्ट कर रहा था बच्चों का इलाज

बड़ौत/बागपत (Baraut/Baghpat): जनपद बागपत के बड़ौत में प्रशासन ने अवैध चिकित्सा केंद्रों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बागपत 
बड़ौत में अवैध नर्सिंग होम पर छापा, घर के अंदर चल रहा था, SDM के छापे में डॉक्टर नदारद, फार्मासिस्ट कर रहा था बच्चों का इलाज

संभल में मजार और मस्जिद पर प्रशासन की टेढ़ी नजर: कब्रिस्तान की जमीन पर निर्माण की पुष्टि, 15 दिन में हटाने का अल्टीमेटम

संभल (Sambhal): जनपद संभल के सदर कोतवाली क्षेत्र के चौधरी सराय में स्थित दादा मियां की जियारत स्थल को लेकर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
संभल में मजार और मस्जिद पर प्रशासन की टेढ़ी नजर: कब्रिस्तान की जमीन पर निर्माण की पुष्टि, 15 दिन में हटाने का अल्टीमेटम

कानपुर में 'श्रद्धा हत्याकांड' जैसी दरिंदगी, प्रेमी ने लिव-इन पार्टनर को मारकर जमीन में गाड़ा, 8 महीने बाद निकला कंकाल

कानपुर (Kanpur): उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ सजेती थाना...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
कानपुर में 'श्रद्धा हत्याकांड' जैसी दरिंदगी, प्रेमी ने लिव-इन पार्टनर को मारकर जमीन में गाड़ा, 8 महीने बाद निकला कंकाल